Showing posts with label 08-07-2010. Show all posts
Showing posts with label 08-07-2010. Show all posts

Thursday, July 8, 2010

श्रीनगर सहित कई इलाक़ों में कर्फ़्यू जारी

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी के हालात पर चर्चा करने के लिए 12 जुलाई को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले जहां मुख्यमंत्री राज्य में गठबंधन सरकार में शामिल विधायकों की बैठक करेंगे। वहीं गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कश्मीर में ज़्यादा समय के लिए सेना की ज़रूरत नहीं पड़ने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कश्मीर के लोगों से अपील की है कि वे घाटी में लगाए गए कर्फ़्यू और अन्य पाबंदियों का पालन करें। कश्मीर के श्रीनगर सहित कई इलाक़ों में कर्फ़्यू जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पी चिदंबरम ने कहा कि क़ानून व्यवस्था कायम रखने और गश्त लगाने का काम मुख्यत राज्य पुलिस और सीआरपीएफ़ करेगी और सेना को ज़रूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल किया जाएगा। सेना को जम्मू कश्मीर सरकार के अनुरोध पर बुलाया गया है। उनका कहना है कि उन्हें ये बताने की अनुमति नहीं है कि सेना को कहाँ तैनात किया गया है, पर उन्होंने आश्वासन दिया कि हिंसा प्रभावित इलाक़ों में गश्त जारी है और पुलिस कर्फ़्यू लागू करवा रही है

बुधवार को सेना द्वारा किया गया फ़्लैगमार्च प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए नहीं बल्कि शांति क़ायम करने और सुरक्षाबलों की सहायता के लिए है। कश्मीर में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का दौर जारी है, और जून के बाद से अब तक पुलिस के साथ झड़पों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने सोपोर में दो युवकों के कथित रुप से अर्धसैनिक बलों की गोली से मौत हो जाने के बाद प्रदर्शनों का नया दौर शुरु हुआ है।

बम धमाकों में 54 की मौत 359 घायल


बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर गुरूवार को किए गए बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गए और वहीं अलग अलग हुए बम धमाको में 359 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बगदाद के अदामिया जिले में हुए धमाकों और आत्मघाती हमले में कुल 51 श्रद्धालु मारे गए और 318 लोग घायल हो गए। बगदाद के दक्षिणी इलाके में गुरूवार सुबह स़डक के किनारे शिया तीर्थयात्रियों के एक धार्मिक जुलूस के निकट बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में तीन लोग मारे गए और 31 घायल हो गए। उधर, एक अन्य हादसे में बगदाद के दक्षिणी इलाके में ही एक कार बम विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कधमियाह जिले में स्थित इमाम मूसा अल-काधिम की प्रसिद्ध दरगाह में बगदाद और अन्य प्रांतों से लगभग 10 लाख शिया श्रद्धालु प्रति वर्ष पहुंचते हैं।

हाईकोर्ट में महिला वकील की हत्या


बैंगलोर: हाईकोर्ट में दिन दहाड़े महिला वकील की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हाईकोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारे को आत्महत्या की कोशिश करते हुए घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट परिसर में एक अज्ञात हमलावर ने नगीना नाम की महिला वकील की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। महिला को मारने के बाद हमलावार ने कोर्ट परिसर के बाथरूम में जाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

ऑनर किलिंग पर सरकार असमंजस में

नई दिल्ली - इज़्ज़त के लिए जान लेने का फरमान सुना देने वाली खाप पंचायतों पर लगाम कसने को लेकर सरकार दो फाड़ हो गई है। सरकार के दो मंत्री, कपिल सिब्‍बल और कमलनाथ, चाहते हैं कि इस मामले से निपटने के लिए अलग कानून बनाया जाए। उसी तरह जैसे सती के मामलों से निपटने के लिए अलग कानून बनाया गया था । दोनों मंत्रियों का मानना है कि मौजूदा कानून ऑनर किलिंग के गुनहगारों से निपटने के लिए पर्याप्‍त नहीं हैं। पर सरकार मौजूदा कानून में ही संशोधन करने के पक्ष में है। इससे संबंधित विधेयक संसद के मानसून सत्र में रखा जाएगा । गुरुवार को इस मामले पर विचार के लिए कैबिनेट की बैठक हुई। पर एक राय नहीं होने के चलते कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। तय हुआ कि ऑनर किलिंग के मामलों से निपटने के सुझाव देने के लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया जाए। यह समूह संबंधित कानून में संशोधन के बारे में सुझाव देगा ।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी मीडिया को सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने दी। ऑनर किलिंग के मामलों से निपटने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आपराधिक विधि संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन के बारे में राज्‍यों से भी सुझाव मांगे गए हैं ।



: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

( इन्डेपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

कश्मीर में क‌र्फ्यू जारी





श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई और स्थानों पर गुरुवार को अशांत स्थिति को देखते हुए क‌र्फ्यू लगा दिया गया। कई दिन से जारी हिंसा के बाद सेना ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। श्रीनगर में क‌र्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है जहां शहर में मंगलवार को सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को बटमालू में एकत्रित होने की कोशिश को शांतिपूर्ण तरीके से नाकाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में पुलिस के नवनियुक्त जवानों की एक बस पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सेना ने बुधवार शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने में जिला प्रशासन की मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर लगभग 1,700 जवानों को तैनात किया था। श्रीनगर की सुनसान सड़कों पर हर तरफ सुरक्षाबल दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन शुरू होने के पहले श्रीनगर पर्यटकों से गुलजार था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बात की और उन्हें घाटी में कानून व्यवस्था के बारे में बताया।






फीफा विश्व कप: स्पेन ने रचा इतिहास


बार्सिलोना के कप्तान कार्लेस पुयोल के दूसरे हाफ में किए गए गोल से स्पेन ने बुधवार रात तीन बार के चैंपियन जर्मनी पर 1-0 की जीत से पहली बार फीफा विश्वकप के फाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रचा। विश्वकप में 1934 से भाग ले रहा स्पेन तेरहवें प्रयास में खिताबी मुकाबले तक पहुंचने में सफल रहा जहां 11 जुलाई को उसका मुकाबला हॉलैंड से होगा जिसने पहले सेमीफाइनल में उरूग्वे को 3-2 से हराया था।

यह भी संयोग है कि स्पेन ने 2008 में के यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में भी जर्मनी को 1-0 से हराया था स्पेन विश्वकप के इतिहास में केवल दूसरी ऐसी टीम है, जिसने लगातार तीन मैच 1-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। उससे पहले 2002 में जर्मनी ने यह कारनामा किया था। यही नहीं विश्वकप में ऐसा पहली बार होगा जबकि ब्राजील, अर्जेंटीना, जर्मनी या इटली में से कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York