Showing posts with label Baghdad. Show all posts
Showing posts with label Baghdad. Show all posts

Wednesday, May 4, 2011

बगदाद:कार बम ब्लास्ट, 16 की मौत, 37 घायल


इराक की राजधानी बगदाद में एक कैफे के पास हुए कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हैं। धमाके उस वक्त हुआ जब कैफे में बड़ी संख्या में मौजूद युवा फुटबॉल प्रेमी बगदाद में हो रहे एक मैच को देख रहे थे। ज्यादातर लोग इस धमाके का कारण लादेन की मौत मान रहे है।

अमेरिकी सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद यह पहला बड़ा आतंकी हमला है। अभी तक किसी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुन्नी इलाके में हुए इस धमाके से यह स्पष्ट हो गया है कि इराक में आतंकी नेटवर्क अभी भी सक्रिय है।

गौरतलब है कि सोमवार को अल-कायदा ने लादने की मौत का बदला लेने की कसम खाई थी। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वह सुरक्षा इंतजामों को कड़ा कर रहे हैं क्योंकि अल-कायदा यह दिखाने की जरूर कोशिश करेगा की वह अभी भी ताकतवर है।

पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि धमाके में मरने वालों और घायल होने वालों में ज्यादातर लोग युवा हैं। कैफे के नजदीक खड़ा एक ठेले वाला भी इस धमाके में मारा गया। धमाके के स्थान के पास ही रहने वाले जैसिम हाशिम का कहना है, लादेन के मरने के बाद अल-कायदा की ओर से यह एक कायराना हरकत है। वे फिर इसी इलाके में ऐसी हरकत करने की कोशिश करेंगे।

Thursday, July 8, 2010

बम धमाकों में 54 की मौत 359 घायल


बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर गुरूवार को किए गए बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गए और वहीं अलग अलग हुए बम धमाको में 359 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बगदाद के अदामिया जिले में हुए धमाकों और आत्मघाती हमले में कुल 51 श्रद्धालु मारे गए और 318 लोग घायल हो गए। बगदाद के दक्षिणी इलाके में गुरूवार सुबह स़डक के किनारे शिया तीर्थयात्रियों के एक धार्मिक जुलूस के निकट बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में तीन लोग मारे गए और 31 घायल हो गए। उधर, एक अन्य हादसे में बगदाद के दक्षिणी इलाके में ही एक कार बम विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कधमियाह जिले में स्थित इमाम मूसा अल-काधिम की प्रसिद्ध दरगाह में बगदाद और अन्य प्रांतों से लगभग 10 लाख शिया श्रद्धालु प्रति वर्ष पहुंचते हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York