Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Friday, March 11, 2011

कमल हासन संग अंतरंग सीन नहीं देंगी सोनाक्षी


बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने कमल हासम के साथ काम करने के लिये हामी भरने के बाद अब दबंगई दिखाते हुए साफ़ तौर पर इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि वो अपने पिता की उम्र के कलाकार कमल हासन के साथ आने वाली फिल्म में कोई भी गरमागर्म दृश्य नहीं देगी।

सूत्रों के मुताबिक दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन हॉलीवुड की फिल्म हैनिबल की रीमेक बनाना चाहते है। फिल्म तेलुगू और हिंदी में होगी। जिसके लिए कमल हासन के अपोज़िट सोनाक्षी सिन्हा को साइन किया गया है।

गौरतलब है कि पहले तो सोनाक्षी इस फिल्म को करना नहीं चाहती थी, लेकिन जब कमल ने उन्हें प्यार से स्क्रिप्ट समझाई तो सोनाक्षी तैयार हो गई, लेकिन सोनाक्षी ने साफ कर दिया कि वे कोई भी अंतरंग दृश्य नहीं करेंगी। लिपलाक शॉट भी नहीं होगा। कमल हासन इस दबंग गर्ल से इतने प्रभावित है कि कमल झट ये बात मान गये और उन्होंने सोनाक्षी की इस बात के लिये हामी भर दी है।

Tuesday, February 8, 2011

भारतीय भाषाओं को द. अफ्रीकी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग


जोहानसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय मूल के शिक्षकों के एक समूह ने वहां के शिक्षा मंत्री से मिल कर भारत की पांच भाषाओं को स्कूली पाठ्यक्रम में तीसरी वैकल्पिक भाषा के तौर पर शामिल करने की गुज़ारिश की है। शिक्षकों द्वारा हिंदी, उर्दू, तमिल, गुजराती और तेलुगू भाषाओं को अफ्रीकी पाठ्यक्रम में शामिल करने की अपील की गई है

शिक्षकों का मानना है कि अगर दक्षिण अफ़्रीक़ी सरकार द्वारा उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया गया और दक्षिण अफ्रीकी भारतीयों की पांच प्रमुख मातृभाषाओं को स्कूल के औपचारिक पाठ्यक्रम में स्थान ना मिल पाया तो अगले 50 वर्षो में यह पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। तीस शिक्षकों के एक समूह ने शिक्षा मंत्री से निवेदन किया कि साल 2012 के लिए तैयार किए जाने वाले स्कूलों के संशोधित पाठ्यक्रम में इन भाषाओं को शामिल किया जाए।

हालांकि भारतीय भाषाएं कुछ स्कूलों में पढ़ाई भी जाती हैं, लेकिन इसे केवल पाठ्एत्तर विषय के तौर पर ही मान्यता प्राप्त है और इन भाषाओं का छात्रों के कुल प्राप्ताक में कोई फर्क नहीं पड़ता है। शिक्षकों के समूह के प्रवक्ता प्रधानाध्यापक विष्णु नायडु के मुताबिक़ दक्षिण अफ्रीकी भारतीय अपनी संस्कृति खोते जा रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो अगले 50 वर्षों और इसके बाद हम इसे पूरी तरह से खो सकते हैं, लेकिन औपचारिक तौर पर स्कूली पाठ्यक्रमों में इसे शामिल कर हम अपनी संस्कृति को बचा सकते हैं।

Wednesday, July 14, 2010

दिल्ली में इमारत गिरी, 6 की मौत


नई दिल्ली : राजधानी के ब्रह्मापुरी इलाके में बुधवार सुबह एक दोमंजिला इमारत के ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की ख़बर है। मलबे में अभी कई लोगों के फ़ंसे होने की आशंका के चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उस्मानपुरी के नजदीक ब्रह्मापुरी इलाके में यह दुर्घटना सुबह 4.25 के आसपास हुई। इमारत में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
मलबा हटा रहे बचावकर्मियों को अभी तक 3 पुरुष और 3 महिलाओं के शव मिले हैं।

न्यूज़लाईन ब्यूरो
(इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क)

फ़्रांस में बुर्का पहनना बना अपराध


पेरिस : आखिरकार फ्रांस में बुर्के पर पूरी तरह पाबंदी लग ही गई। नये क़ानून के मुताबिक अब सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने वाली महिलाओं से बाक़ायदा जुर्माना वसूला जायेगा। इस मुद्दे पर संसद के निचले सदन ने मंगलवार को बुर्के पर प्रतिबंध को मंजूरी दे दी । नेशनल एसेंबली में इस कानून के समर्थन में 335 सांसदों ने मतदान किया जबकि केवल एक सांसद ने इसका विरोध किया।
सत्तारूढ यूएमपी और न्यू सेंटर पार्टी ने बुर्के पर प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया। वही विपक्षी दल के अधिकतर सदस्यों ने इसमें भाग नही लिया। इस मतदान के बाद बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का यह विधेयक सितंबर में सीनेट में रखा जाएगा। वहां से भी इसके पारित होने की पूरी संभावना है। इसके लिए रोकथाम फ्रांस की अदालते पेश कर सकती है जहां इसकी समीक्षा की जाएगी। फ्रांस में आम लोग बुर्के के खिलाफ है लेकिन पूरा बुर्का पहनने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे है। राष्ट्रपति निकोलस सार्कोजी ने इस प्रतिबंध का समर्थन किया है लेकिन उनके आलोचकों का कहना है कि वे अति दक्षिणपंथी फ्रांसीसी लोगों को खुश करने के लिए यह कदम उठा रहे है। फ़्रांसीसी सरकार का कहना है कि पूरे चेहरे तथा शरीर को ढंकने वाले बुर्के महिलाओं के अधिकारों का हनन करते है और वे फ्रांस के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ़ है। नए कानून के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर पूरा बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर 150 यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा तथा उन पुरूषों को तीस हजार यूरो तक जुर्माना भरना पड सकता है, जो महिलाओं को बुर्का पहनने के लिए बाध्य करेंगे।कईं इस्लामिक देशों और संस्थाओं ने फ़्रांस के इस क़दम को इस्लाम के ख़िलाफ़ साज़िश क़रार दिया है।

इंडिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क

महिन्द्रा एन्ड महिन्द्रा का फ़िल्म कारोबार बंदी के कगार पर।


मंहिद्रा एंड मंहिद्रा का फिल्म कारोबार बंद होने की कगार पर है। समूह की फिल्म कंपनी मुंबई मंत्रा ने पिछले छह महीने से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की है और उनकी कोर टीम के लोग भी कंपनी छोड़ कर जा चुके है। मुंबई मंत्रा ने अक्टूबर '09 में संजय गुप्ता की फिल्म 'एसिड फैक्ट्री' रिलीज की थी, जो फ्लॉप रही थी। एसिड फैक्ट्री पर 23 करोड़ रु खर्च मगर सिर्फ 5 करोड़ रु की कमाई हुई थी। एसिड फैक्ट्री के फ्लॉप होने के बाद कंपनी की पुनर्गठन शुरू हुआ था। पुनर्गठन के बाद से 20 लोगों की कोर टीम में से सिर्फ 3-4 लोग ही बचे हैं। कहा जा रहा है कि लगभग सभी बड़े अधिकारियों ने मुंबई मंत्रा कंपनी छोड़ दी है। इस कंपनी के सीओओ इंद्रनील चक्रवर्ती टिप्स के सलाहकार बन गये हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी की मार्केटिंग देखने वाले विक्रमजीत रॉय भी कंपनी छोड़ चुके हैं|

कश्मीर में मेजर शहीद, कर्नल व सिपाही घायल।



श्रीनगर
कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढ़र सेक्टर में मंगलवार रात आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक मेजर शहीद हो गया जबकि एक कर्नल सहित सेना के छह जवान घायल हो गए. मुठभेड़ में दो आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात सेना को सूचना मिली थी कि मेंढर सेक्टर में सीमापार से आतंकी घुस आए हैं, सूचना मिलने पर जब सेना की टुकड़ी मौके पर पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने ग्रेनेड से भी हमला किया। आतंकियों की फायरिंग में मेजर अमित फुंगे शहीद हो गए जबकि 47 राष्ट्रीय राइफल के कर्नल अजय कटोल सहित छह जवान घायल हो गए. आतंकियों की फायरिंग में घायल सिपाहियों की पहचान दिनेश कुमार, सतिन्दर कुमार, नायक जसबीर सिंह, सिपाही समीर कुमार और राइफलमैन दशरथ के रूप में की गई है।

हेल्थ पालिसी धारकों के लिये राहत


सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियां बड़े निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा बहाल करने पर सहमत हो गई हैं। यह सुविधा केस टू केस बेसिस पर दी जाएगी। सीआईआई की पहल पर बुलाई गई बीमा कंपनियों और स्वास्थ्य उद्योग की बैठक के बाद आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में स्वास्थ्य बीमा के प्रमुख संजय दत्ता ने कहा, 'बीमा कंपनियों ने कैशलेस सुविधा को फिर शुरू करने का फैसला किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों -ओरियंटल इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंस, नैशनल इंश्योरेंस तथा यूनाइटेड इंश्योरेंस ने कैशलेस इलाज की सुविधा (प्रेफर्ड प्रोवाइडर नेटवर्क) देने वाले अस्पतालों के नेटवर्क का विस्तार करने पर भी सहमति दी। न्यू इंडिया एश्योरेंस के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम रामदास ने कहा कि अस्पतालों और ग्राहकों को ईमानदारी कायम करनी होगी।

मुंबई में गैस रिसने से 3 की मौत, दर्जनों बीमार।


मुंबई के शिवड़ी में बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के एक गोदाम में रखे सिलेंडरों से क्लोरीन गैस के रिसने से 3 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और 60 लोग बीमार पड़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये सिलेंडर नीलामी के लिए रखे गए थे। घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस प्लांट के पास ही लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज का हॉस्टल है जिसमें रहने वाले 25 छात्र भी गैस की चपेट में आए हैं। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज और पास के मैरीटाइम इंस्टीट्यूट को भी खाली करा लिया गया है। ये भी दिल्ली में हुए रेडियो एक्टिव विकीरण में हुई लापरवाही के जैसा ही मामला है , बताया जा रहा है कि जिन सिलेंडरों से गैस लीक हुई थी, वे निष्क्रिय थे, और नीलामी के लिये रखे हुए थे।

Tuesday, July 13, 2010

बीजेपी नेता ने करा अपना ही अपहरण


बुलन्दशहर : 10 दिन पहले किड़नैप हुए बीजेपी नेता एंव व्यापारी सुधीर गर्ग को मिर्ज़ापुर के 1 आश्रम से बरामद किया गया है । कर्ज़ में ड़ूबे बीजेपी नेता ने अपने आप को कर्ज़ से बचाने के लिये, ख़ुद अपने ही अपहरण की साज़िश रच कर नौटंकी की थी ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

पुरी : जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगदड़

उड़ीसा में स्थित तीर्थ स्थल "पुरी" में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई है । भगदड़ में एक महिला के मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए है । सूत्रों के मुताबिक, रथ खींचने के दौरान यह भगदड़ मची ।


पुरी में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा शुरू हो गई है। देश के कई दूसरे शहरों में भी जगन्नाथ यात्रा की धूम मची है और श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की जय-जयकार कर रहे हैं। सबसे बड़ा आयोजन पुरी के जगन्नाथ मंदिर में चल रहा है। यहां करीब दस लाख लोग मौजूद हैं।


कुल नौ दिन के इस पर्व में आज पहले दिन रथ यात्रा निकाली गई। मंदिर में सबसे पहले मंगल आरती हुई, जिसके बाद भक्तों की जय-जयकारों के बीच पहांडी रस्म अदा की गई। इस दौरान तीनों विशालकाय रथों को बाहर निकाला गया ।


: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

धोनी इस समय के सर्वाधिक धनी क्रिकेटरों में से एक


नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब भारत के सबसे धनवान क्रिकेटरों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। हाल ही में धोनी ने 200 करोड़ रुपए के एंडोर्समेंट एग्रीमेंट करके टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। इसके पहले क्रिकेट की दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर टीम इंडिया के सबसे धनवान खिलाड़ी थे। सचिन 2006 में 180 करोड़ रुपए का करार किया था लेकिन धोनी ने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया। देश के सबसे मंहगे स्पोर्ट्समैन धोनी ने स्पोर्ट्स एंड टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी राइट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड माइंड स्केप वन के साथ (रुपए 200 करोड़) तीन साल के लिए करार किया है। इस ज्वाइंट वेंचर में धोनी विज्ञापन, पोस्टर जैसी तस्वीरों के उपयोग, कोपरेरेट प्रोफाइल, पेटंट और डिजिटल राइट के संबंध में एंडोर्समेंट की देख-रेख करेंगे। ज्वाइंट वेंचर के मालिक के साथ धोनी का बहुत अच्छा संबंध है, और राइटी स्पोर्ट्स के अध्यक्ष जाने-माने उद्योगपति अरुण पांडे टीम इंडिया के कप्तान धोनी के बिजनेस एसोसिएट्स भी हैं। इन सबको देखकर तो यही कहा जा सकता है कि टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सितारा इस समय बुलंदियों पर है।


गेहूं सड़ने के मामले में दोषी अधिकारियों को सज़ा

एफसीआई की लापरवाही से सड़ रहे गेहूं के मामले में कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने ये बात दिल्ली में हो रही राज्यों के खाद्य सचिवों की कांफ्रेंस में कही। गौरतलब है कि एफसीआई का लाखों क्विंटल गेंहू अलग- अलग शहरों में बारिश से भीग कर बर्बाद हो चुका है। कितना गेहूं बरबाद हुआ है, ये तो एफसीआई को पता होगा, या स्टॉक रजिस्टर से पता चलेगा। लेकिन हिंदुस्तान में 58 हज़ार करोड़ का अनाज हर साल यूं ही गोदामों में सड़ जाता है। एक आरटीआई एप्लिकेशन के तहत सामने आई जानकारी के मुताबिक पिछले दस साल में भारत ने 10 लाख टन अनाज गंवाया जिससे हर साल 1 करोड़ लोगों का पेट भरा जा सकता था। हर साल एफसीआई गोदामों के रख-रखाव पर 242 करोड़ रुपये खर्च करती है और सालाना ढाई करोड़ से ज़्यादा रकम सिर्फ बरबाद अनाज को ठिकाने लगाने में खर्च होती है। अब देखना ये है कि कृषि मंत्री शरद पवार अब इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है।


केटी प्राईस जैसा दिखना चाहता हूं!!

लंदन:

इसे आप पागलपन कहें या फ़िर इसे जुनून कहें, लेकिन लीड्स प्रांत के रहने वाले 18 वर्षीय एक लड़के रिचर्ड ने अपना लिंग परिवर्तित करके स्त्री रूप धारण करने की ठान ली है। रिचर्ड सुप्रसिद्ध माडल केटी प्राईस के जैसा दिखना चाहता है, उसके अनुसार, केटी प्राईस एक आदर्श नारी है, उसका ना केवल रंग रूप, चेहरा मोहरा उसे पसंद है, बल्कि रिचर्ड उसे एक मज़बूत नारी के रूप में भी देखता है।

रिचर्ड के परिवार के अनुसार उसने 12 वर्ष की आयु से ही लड़कियों जैसा पहनावा अपना लिया था और अब तो वह लिंग परिवर्तित करने के लिये भी कटिबद्ध है।

आफ़त बन कर बरसा पानी, दिल्ली में 11 लोगों की मौत

नई दिल्ली:
राजधानी में भारी बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सोमवार देर शाम हुई इस बारिश से अलग अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। ये बारिश शाम 5.30 से 8.30 के करीब हुई, जिससे कई घरों में भी पानी भर गया और ट्रैफिक की चाल देर रात तक सुस्त बनी रही। कई जगह बिजली के तार टूटने और पेड़ उखड़ने से बिजली गुल हो गई, जिससे फाइव स्टार होटलों सहित आधी दिल्ली में अंधेरा छा गया। चांदनी चौक इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई वे बारिश के कारण गिरे बिजली के एक तार की चपेट में आ गए। चांदनी चौक इलाके में बिजली का खंभा गिरने से दो और लोगों की मौत हो गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी में भी बारिश के कारण दीवार का एक हिस्सा ढहने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। दीवार ढहने की एक और घटना विवेक विहार में हुई, जिसमें एक बुजुर्ग और एक बच्चे की मौत हो गई। दिल्ली में कल हुई बारिश के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आईटीओ के आसपास अब तक पानी भरा हुआ है। इस सड़क से भारी ट्रैफिक गुजरता है।

Monday, July 12, 2010

आन काल LPG डेलिवरी!!

दिल्ली:
देश के 7 बड़े शहरों में अब LPG सिलेंड़र फोन पर उपलब्ध होंगे| ना बुकिंग का झंझट और ना ही घंटो लाइन में लगना। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे सहित 7 बड़े शहरों में सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक अब प्रिफर्ड डिलिवरी LPG स्कीम के तहत अपने मनमुताबिक समय पर गैस मंगा सकते हैं। इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक प्रति सिलिंडर 25 रु. ज्यादा देने होंगे वहीं सुबह और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक 50 रु. ज्यादा खर्च करने होंगे। दिए गए समय पर गैस नहीं आई, तो आपको 20 रु. डिस्काउंट भी मिलेगा। यह सेवा शुरू में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे सहित 7 शहरों में मंगलवार से शुरू होगी और इसका उद्घाटन केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा करेंगे। यह स्कीम इंडियन ऑयल, एचपी और भारत गैस तीनों में लागू होगी।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो


चैंपियन स्पेन का लौटने पर भव्य स्वागत

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2010 जीतने के बाद स्पेन की टीम जब अपने देश वापस पहुंची तो टीम के सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। बाराजस एयरपोर्ट पर हज़ारों प्रशंसक टीम के स्वागत के लिये आये हुए थे। जैसे ही टीम के सदस्यों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलना शुरु किया तो वहां मौज़ूद प्रशंसको ने जोर जोर से चिल्लाकर टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। टीम के सभी खिलाड़ी जल्द ही होने वाली भव्य परेड का हिस्सा बनेंगे तो वहीं स्पेन के राजा ने फुटबाल टीम के शानदार प्रदर्शन पर एक सम्मान भोज देने की घोषणा की है।


मंत्री नंद गोपाल ’नंदी’ अब ख़तरे से बाहर


आज इलाहाबाद में हुए हमले में घायल मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ’नंदी’ की हालत अब ख़तरे से बाहर है । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज इलाहाबाद में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ’नंदी’ पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ये हमला सरकार के ऊपर हमला है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जायेगा. मामले की पूरी जांच एस टी एफ़ को सौंप दी गई है


: न्यूज़लाइन ब्यूरो

टीवी रिमोट या सेंसर??


अब अभिभावकों को ये सोच कर ज़्यादा परेशान होने की कोई आवश्यकता नही है,
कि उनके नन्हे मुन्ने घर पर उनकी गैर मौजूदगी में कैसे प्रोग्राम देखते हैं।
एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा टी वी रिमोट ईजाद किया है, जिसमें कि सेंसर्स फ़िट हैं।
ये सेंसर परिवार के लोगों को पहचान कर पहले से प्रोग्राम किये गये कार्यक्रम ही प्रसारित करेगा।
इस रिमोट को डिज़ाईन करने वाली टीम के मैग्दियेल गैलन जो कि इंटेल में कार्यरत हैं के अनुसार
उन्होने साधारण टीवी रिमोट में ही सेंसर्स फ़िट करके इस रिमोट में बदल दिया है।
ये रिमोट अगले हफ़्ते अमेरिका के जार्जिया में कृत्रिम सूझबूझ कान्फ़्रेंस के दौरान प्रदर्शित की जायेगी।

सस्ती नही होगी 3G सेवायें

एयरटेल के अनुसार 3 जी मोबाइल सेवा महानगरों में सस्ती नही होगी क्योंकि सेवा प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम के लिए अधिक राशि देनी होगी। भारती, के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा दिल्ली व मुंबई इन दोनों स्थानों के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन हेतु 3,500-3,500 करोड रूपए लिए गए है, लाइसेंस शुल्क और साधनों की लागत निकालने के लिए इन सर्किलों में सेवा की दर 700 से 900 रूपए प्रति माह रखनी पडेगी। 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भारती एयरटेल को दिल्ली और मुंबई समेत 13 सर्किलों के लिए लाइसेंस मिला है जिसके लिये एयरटेल ने 12,295 करोड दिए है।

लखनऊ पुलिस ने की पत्रकारों के साथ अभद्रता


लखनऊ:
कामन वेल्थ खेलों में विश्व भर में घुमाई जा रही क्वींस बैंटन के आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे प्रवेश के दौरान पुलिस और प्रशासन ने पत्रकारों से अभद्रता की । स्वागत समारोह में आसपास के कई ज़िलो से पत्रकार पहुचे हुए थे। कवरेज कर रहे पत्रकारो से पुलिस ने धक्का मुक्की और अभद्र्ता की। इस घटना के बाद पत्रकारों ने कलक्ट्रेट को घेर लिया है । पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ कलक्ट्रेट पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन जारी है । भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद पत्रकारों को खदेड़ने की कोशिशों में लगी है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York