Showing posts with label Indian Army. Show all posts
Showing posts with label Indian Army. Show all posts

Tuesday, November 9, 2010

आदर्श घोटाले की भेंट चढ़े अशोक चव्हाण


मुंबई: जैसा कि माना जा रहा था अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ऒबामा की यात्रा के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की विदाई हो जायेगी वैसा ही हुआ। आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में फंसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आज इस्तीफा दे दिया। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने घोटाले में सशस्त्र बलों और रक्षा संपदा अफसरों की भूमिका तय करने के लिए सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
कांग्रेस आलाकमान से निर्देश मिलने के चंद घंटों बाद चव्हाण राजभवन गए और महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकर नारायणन को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। चव्हाण ने बीते 30 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करके मामले में अपना पक्ष रखा था। उन्होंने इस्तीफे की पेशकश भी की थी। आरोप है कि चव्हाण ने राज्य में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान राजस्व मंत्री के रूप में सोसायटी के लिए उपनियमों में अनेक बदलाव किए थे। इसकेबदले उनके ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को इसमें फ्लैट मिले। कांग्रेस ने पार्टी स्तर पर इसकी जांच के लिए प्रणव मुखर्जी और एके एंटनी की दो सदस्यीय समिति बनाई है। जांच अभी चल रही है।
इस पूरे मामले पर सीबीआई की बिंदुऒं पर जांच करेगी।
चव्हाण घोटाले के कारण इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले जनवरी, 1982 में सीमेंट घोटाले में नाम आने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एआर अंतुले को पद छोड़ना पड़ा था। धन ऐंठने के एक मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी भी करार दिया था। 1986 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवाजी राव नीलंगेकर पाटिल ने अंक घोटाले के बाद इस्तीफा दे दिया था। उनकी भतीजी मेडिकल छात्रा थी। मुख्यमंत्री पर उसके अंक बढ़वाने का आरोप लगा था। इन तीनों दागी मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल दो साल से कम रहा।

Tuesday, September 28, 2010

भारतीय सेना के जुनूनी जज़्बे को सलाम


कामनवैल्थ खेलों की तैयारी को लेकर फ़ज़ीहत झेल रही दिल्ली सरकार के लिये ये ख़बर थोड़ी राहत देने वाली है, और बड़ी सीख भी देने वाली है कि इमानदारी से काम करने का नतीजा क्या निकलता है। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के सामने कुछ दिन पहले फ़ुट ब्रिज को ५ दिन में दोबारा खड़ा करने का ज़िम्मा लिया भारतीय सेना के जवानो ने, और मात्र तीन दिन में खड़ा कर दिया फ़ुट ब्रिज। इसे भारतीय सेना का जुनूनी जज़्बा ही कहा जायेगा कि दिल्ली सरकार के हाथ खड़े करने के बावजूद सेना के जवानो ने इस काम को पांच दिन से पहले पूरा कर दिखाया। शीला जी और कलमाड़ी जी कुछ शर्म करो और भारतीय सेना से ही कुछ सीख लो।

Wednesday, August 25, 2010

"ड्रैगन" को परमाणु मिसाइलों की ज़द में लेगा भारत


नई दिल्ली : चीन की मिसाइल शक्ति प्रदर्शन के कुछ महीने बाद हाल ही में एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है कि चीन ने भारत से मिलने वाली सीमा पर मिसाइले तैनात कर रखी हैं।इन सभी बातों को ध्‍यान में रखते हुए भारत ने भी चीन सीमा पर परमाणु मिसाइलें तैनात करने का मन बना लिया है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जल्‍द ही भारतीय सेना 3500 किलोमीटर तक मार करने वाली, परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 और पृथ्‍वी बैलेस्टिक मिसाइलें चीन सीमा पर तैनात करने जा रहा है।वहीं पेंटागन की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने भारतीय सीमा पर पांच अत्‍याधुनिक मिसाइलें तैनात की हैं। यही नहीं भारतीय सीमा पर चीन वायुसेना की गतिविधियां भी बढ़ रही हैं।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक चीन सीमा पर 5000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल भी तैनात की जा सकती है, जो चीन में काफी अंदर तक मार कर सकती है।
इस खबर पर जब सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो उन्‍होंने फिलहाल ऐसी गतिविधियों से इंकार किया है, लेकिन वहीं भारत चीन से मिलने वाली पहाड़ी सीमा पर 30 हजार सैनिक की तैनाती पर विचार कर रहा है।

इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क

Wednesday, July 14, 2010

कश्मीर में मेजर शहीद, कर्नल व सिपाही घायल।



श्रीनगर
कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढ़र सेक्टर में मंगलवार रात आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक मेजर शहीद हो गया जबकि एक कर्नल सहित सेना के छह जवान घायल हो गए. मुठभेड़ में दो आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात सेना को सूचना मिली थी कि मेंढर सेक्टर में सीमापार से आतंकी घुस आए हैं, सूचना मिलने पर जब सेना की टुकड़ी मौके पर पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने ग्रेनेड से भी हमला किया। आतंकियों की फायरिंग में मेजर अमित फुंगे शहीद हो गए जबकि 47 राष्ट्रीय राइफल के कर्नल अजय कटोल सहित छह जवान घायल हो गए. आतंकियों की फायरिंग में घायल सिपाहियों की पहचान दिनेश कुमार, सतिन्दर कुमार, नायक जसबीर सिंह, सिपाही समीर कुमार और राइफलमैन दशरथ के रूप में की गई है।

Wednesday, July 7, 2010

पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त


हरियाणा और पंजाब में मानसून के दस्तक देते ही मानो आफत सी खड़ी हो गयी है वहां के कुछ इलाकों में भारी बारिश से सतलुज यमुना लिंक नहर में दरार आ गई है, जिसके कारण बाढ जैसी स्थिती बनी हुई है। मदद के लिये सेना को बुलाया गया है। भारी बारिश की वजह से हरियाणा के अंबाला, पंजाब के पटियाला समेत कई अन्य शहरों में रेल की पटरियों और सड़कों पर पानी भर गया है।अंबाला में मंगलवार से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पिछले 3 दिनों सामान्य से 20 गुना ज्यादा बारिश होने की वजह से हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला, पंजाब के पटियाला में 40 से 50 गांव इस बारिश से प्रभावित हुए हैं। इधर पंजाब में पटियाला, लुधियाना, बरनाला, भटिंडा, जालंधर में बाढ़ जैसे हालात हैं। अंबाला के पास हंडेसरा में टांगरी नदी पर भी एक बांध के टूटने की खबर है जिसकी वजह से से अंबाला शहर सहित जिले के 80 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से पंजाब और हरियाणा 22 ट्रेनों को मंगलवार को ही रद्द कर दिया गया था। इनमें से कुछ बड़ी रेलगाड़ियां हैं, अमृतसर−नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली−कालका पैसेंजर, अंबाला कैंट नांगल डैम पैसेंजर, अंबाला कैंट−पटियाला पैसेंजर, अंबाला कैंट−लुधियाना पैसेंजर, अंबाला कैंट−कुरुक्षेत्र पैसेंजर। इसके अलावा 15 से ज्यादा ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है और छह से ज्यादा ट्रेनों के रूट डाइवर्ट किए गए हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York