Showing posts with label 25-08-2010. Show all posts
Showing posts with label 25-08-2010. Show all posts

Wednesday, August 25, 2010

भारत ट्रांयगुलर सीरिज़ के फ़ाइनल में


दांबुला : श्रीलंका में खेली जा रही ट्रांयगुलर सीरिज़ के अपने अहम मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैण्ड को 105 रन से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुये भारत ने वीरेंद्र सहवाग के शानदार 110 रन की बदौलत न्यूज़ीलैण्ड को 224 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों के आगे न्यूज़ीलैण्ड की एक नहीं चली। न्यूज़ीलैण्ड की पूरी टीम 118 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से गेंदबाज़ी में मुनफ़ पटेल और प्रवीन कुमार ने 3-3 जबकि आशीष नेहरा ने 2 विकेट हासिल किये। मैच में शानदार शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग को मैन आफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। सहवाग का वनडे में यह 13वां शतक था। वहीं सहवाग के अलावा भारत का शीर्ष और मध्य क्रम आज भी पूरी तरह विफ़ल रहा।

न्यूज़लाईन स्पोर्ट्स डेस्क (इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क)

"ड्रैगन" को परमाणु मिसाइलों की ज़द में लेगा भारत


नई दिल्ली : चीन की मिसाइल शक्ति प्रदर्शन के कुछ महीने बाद हाल ही में एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है कि चीन ने भारत से मिलने वाली सीमा पर मिसाइले तैनात कर रखी हैं।इन सभी बातों को ध्‍यान में रखते हुए भारत ने भी चीन सीमा पर परमाणु मिसाइलें तैनात करने का मन बना लिया है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जल्‍द ही भारतीय सेना 3500 किलोमीटर तक मार करने वाली, परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 और पृथ्‍वी बैलेस्टिक मिसाइलें चीन सीमा पर तैनात करने जा रहा है।वहीं पेंटागन की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने भारतीय सीमा पर पांच अत्‍याधुनिक मिसाइलें तैनात की हैं। यही नहीं भारतीय सीमा पर चीन वायुसेना की गतिविधियां भी बढ़ रही हैं।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक चीन सीमा पर 5000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल भी तैनात की जा सकती है, जो चीन में काफी अंदर तक मार कर सकती है।
इस खबर पर जब सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो उन्‍होंने फिलहाल ऐसी गतिविधियों से इंकार किया है, लेकिन वहीं भारत चीन से मिलने वाली पहाड़ी सीमा पर 30 हजार सैनिक की तैनाती पर विचार कर रहा है।

इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क

बम धमाकों में 'भगवा आतंकवादियों' का हाथ: चिदम्‍बरम

नई दिल्‍ली: केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्‍बरम ने पिछले दिनों हुए बम धमाकों में 'भगवा आतंकवादियों' का हाथ बताया है। आंतरिक सुरक्षा के मसले पर राजधानी में आज से शुरू हुए राज्‍य पुलिस प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए चिदम्‍बरम ने कहा, हाल में देश के कई स्‍थानों पर हुए बम धमाकों में भगवाधारी आतंकवादियों का हाथ रहा है। भगवा आतंक एक नए किस्‍म का आतंक है जिससे केंद्र और राज्‍य स्‍तर पर सतर्क रहना चाहिए। उनका कहना है कि सरकार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है, पिछले 21 महीने के दौरान देश में किसी तरह की आतंकवादी घटना सामने नहीं आई है। लेकिन कश्‍मीर में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री ने यह भी माना कि सरकार इन घटनाओं को समय रहते रोक पाने में असफल रही।
लेकिन भाजपा ने चिदम्‍बरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे भाषण देकर गृह मंत्री देश की जनता का ध्‍यान मूल मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। आतंकवाद का किसी भी धर्म से कोई नाता नहीं है। उन्‍होंने कहा, कि यह भी यूपीए सरकार की तुष्टिकरण की नीति का ही हिस्‍सा है जिसमें 'चिदम्‍बरम 'भगवा आतंक' शब्‍द का इस्‍तेमाल कर हिंदुओं को निशाना बना रहे है

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York