Showing posts with label P Chidambram. Show all posts
Showing posts with label P Chidambram. Show all posts

Wednesday, May 4, 2011

लोबथांग इलाके से मिला सीएम खांडू का शव

लोबथांग: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का हवाई दुर्घटना में निधन हो गया। उनका शव आज सुबह लोबथांग इलाके से मिला। दोरजी खांडू का विमान शनिवार को लापता हुआ था। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है और सभी शव बरामद किए जा चुके है। हालांकि सरकार ने इस खबर की पुष्टी नहीं की है।

केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि सेना की टीम सेला रवाना हो चुकी है और कुछ ही देर में घटनास्थल तक पहुंच जाएंगी।

पवन हंस कम्पनी के इस हेलिकॉप्टर ने शनिवार सुबह 9.50 बजे तवांग से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर के पायलट से आखिरी सम्पर्क 10.15 बजे हुआ था। उस समय हेलिकॉप्टर चीन सीमा के निकट सेला दर्रा इलाके में 13,700 फुट की ऊंचाई पर था। हेलिकॉप्टर को शनिवार 11.30 बजे राजधानी में उतरना था। लोबथांग तवांग के उत्तर पूर्व में स्थित है।

खांडू के अलावा हेलिकॉप्टर में दो पायलट, कैप्टन जेएस बब्बर, कैप्टन टीएस मामिक, खांडू के सुरक्षा अधिकारी येशी चोड्डक तथा तवांग के विधायक सेवांग धोंडुप की बहन येशी ल्हामू भी सवार थे।

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से खांडू के हेलिकॉप्टर की तलाश जारी थी। सेना, एसएसबी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ तथा राज्य पुलिस के करीब 3000 जवान और स्थानीय नागरिक भूटान के पुटूजिजी इलाके सहित पांच स्थानों पर खांडू के हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे थे।


Monday, January 24, 2011

बीजेपी की चेतावनी, नहीं रुकेगी राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली: जैसे-जैसे 26 जनवरी नज़दीक आ रही है, वैसे ही, श्रीनगर के लाल चौक पर राष्‍ट्रीय झंडा फहराने का मामले में बीजेपी के तेवर बेहद कडे होते जा रहे है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने कडे शब्दों में कहा है कि ’लाल चौक पर ध्वजारोहण का विरोध करने वाली कांग्रेस को लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने का कोई अधिकार नहीं है। उन्‍होंने कहा, 'अब चाहे जान चली जाए, कोलकाता से शुरू हुई राष्ट्रीय एकता यात्रा नहीं रुकेगी। यात्रा का विरोध करने वाले अलगाववादियों के सामने केंद्र सरकार ने भले ही घुटने टेक दिए हों, देश के युवा अपने फैसले पर अडिग हैं।'

बीजेपी की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रारंभ की गई राष्ट्रीय एकता यात्रा (तिरंगा यात्रा) जारी है और यात्रा का समापन 26 जनवरी को लाल चौक में झंडा फहराने के साथ किया जाना है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र सरकार की मदद लेकर, हर हाल में यात्रा को पहले ही रोकने के लिए कमर कस ली है। इसे देखते हुए भाजपा के आला नेता भी आगे आ गए हैं और आलाकमान द्वारा जम्‍मू पहुंचने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा आज, पंजाब के पठानकोट पहुंच रही है। पठानकोट बीजेपी के आलाकमान ने अब इस यात्रा का मोर्चा संभालने का निर्णय लिया है। सोमवार को बीजपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली समेत पार्टी के कई नेताओं की दिल्ली से जम्मू पहुंचने की संभावना हैं। उधर, यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की हालत को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने सोमवार को विपक्षी पार्टी पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती के साथ केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। इससे पहले अब्दुल्ला ने राज्‍य में अपने सहयोगियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर यात्रा को रोकने की नीति पर चर्चा की।

पड़ोसी राज्‍य से लगती राज्‍य की सभी सीमाएं सील कर दिया गया है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी गुप्त रास्तों से राज्य में घुसपैठ ना कर सके। वैसे तो, भाजपा युवा मोर्चा की एकता यात्र 25 जनवरी तक रियासत में प्रवेश करेगी लेकिन काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के आज यहां पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। जम्मू संभाग के चार जिलों कठुआ, सांबा, जम्मू व ऊधमपुर में इस समय काफी हलचल है और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, यात्रा को लखनपुर में रोके जाने की पूरी उम्मीद है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इस यात्रा पर अपनी सफ़ाई दी और कहा कि भाजपा युवा मोर्चा राजनीतिक लाभ उठाने के बजाय अलगाववादियों की चुनौती से निपटने के लिए यह कोशिश कर रहा है। सरकार अलगाववादियों के सामने समर्पण कर बैठी है। आडवाणी ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी कडे शब्दों में आलोचना की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा था कि गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर पार्टियों को विभाजनकारी एजेंडे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। उन्हें राजनीतिक फायदा उठाने से बचना चाहिए।

Thursday, January 6, 2011

आम जनता पर पड़ती महँगाई की मार


नई दिल्ली: महँगाई की मार से परेशान आम आदमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकार के महँगाई को थामने के लिए उठाये जा रहे कदम भी फिलहाल कारगर नजर होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

चाहे दूध, सब्जियां हो या फिर गेहूँ, चावल और दाल इस तरह की रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के लगातार बढ़ते दाम ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। रोज के इस्तेमाल में आने वाली इन चीजों के छलाँग भरने से खाद्य वस्तुओं की महँगाई 25 दिसम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में 3.88 प्रतिशत की लंबी उड़ान भरकर एक वर्ष से अधिक के उच्च स्तर 18.32 प्रतिशत पर पहुँच गई। इतना ही नहीं बेमौसमी बारिश की वजह से 20-21 दिसम्बर को देश में प्याज की कीमतें भी बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो पर पहुँच गई थी।

एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2011 में महँगाई को थामने के लिए दो गुने प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया है वहीं वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की नजर में भी महँगाई का बढ़ना बहुत ही चिंता का विषय है। केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम का कहना है कि महँगाई का डंक, करों के डंक से भी खराब है। हांलाकि प्याज की कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार ने डीजल और रसोई गैस के कीमतों में होने वाली वृद्धि के प्रस्ताव को टाल दिया था।

Wednesday, September 29, 2010

फ़ैसले को लेकर पूरे देश में हाई अलर्ट


अयोध्या पर कल आने वाले फ़ैसले के मद्देनज़र सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिये गये है और पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है और फोर्स के अलावा 1 लाख होमगार्ड़ भी तैनात किये गये है। उत्तर प्रदेश के 32 इलाकों को संवेदनशील घोषित किया गया और पूरे देश के 6 राज्यों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश में भी धारा 144 लागू कर दी गई है और सुरक्षा के मद्देनज़र भोपाल समेत कई जगहों पर सेना का फ्लैग मार्च भी हुआ है। इन्दौर में गतिविधियों पर नज़र रखने के लिये CCTV की मदद ली जा रही है तो जबलपुर में चाकू और तलवारें ज़ब्त कर लिये गये है।

इस फ़ैसले के मद्देनज़र सबसे ज़्यादा पुख़्ता इंतजाम अयोध्या में किये गये है। वहां फोर्स की 24 कंपनी तैनात की गई है और 1 लाख से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात है। साथ ही जगह जगह पर सेना ने फ्लैग मार्च भी किया है।

गृह मंत्री पी चिदंबरम ने सुरक्षा के इंतजामों का जायज़ा लिया। और प्रधानमंत्री ने जनता से शांति बनाये रखने की अपील की है।

न्यूज़लाईन ब्यूरो

Saturday, September 25, 2010

जामा मस्जिद फायरिंग मामला: नॉर्वे के सर्वर का इस्तेमाल


जामा मस्जिद फायरिंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पीटीआई के मुताबिक, गृहमंत्री चिदंबरम ने बयान में कहा है कि इस ईमेल के लिए नॉर्वे के सर्वर का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा है कि इंडियन मुजाहिदीन के जिस मेल को मुंबई से भेजा गया था दरअसल उसका आईपी एड्रेस नार्वे का था। इस आईडी के मास्क्ड होने की बात तफ्तीश में पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन अब तक यह नहीं मालूम हो पाया था कि जांच एजेंसियों को भटकाने के इरादे से जिस ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था उसका होस्ट सर्वर किस देश में था। गृहमंत्री के मुताबिक इस ईमेल के लिए नॉर्वे के सर्वर का इस्तेमाल किया गया था।

Thursday, September 23, 2010

चिदंबरम का आयोजन समिति को अल्टीमेटम

CWG की तैयारियों से नाखुश गृह मंत्री पी चिदंबरम ने नाराजगी जताते हुए आयोजन समिति को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द काम को खत्म करें, नहीं तो सुरक्षा देने में परेशानी होगी। चिदंबरम ने आयोजन समिति को काम पूरा करने के लिए कल तक की डेडलाइन दी है। उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा है कि अगर समय सीमा चूकी तो सुरक्षा देने में खलल हो सकता है। चिदंबरम ने सुरक्षा को लेकर एक बैठक बुलाई थी जिसमें गृह सचिव, आतंरिक सुरक्षा सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल हुए। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर वाई एस डडवाल ने सुरक्षा इंतजामों पर संतुष्टि जताते हुए कहा है कि हमारी सुरक्षा फूलप्रूफ है।

Tuesday, August 31, 2010

मॉनसून सत्र का आख़िरी दिन आज

अभी तक के काफ़ी हंगामेदार रहे मॉनसून सत्र का आज आख़िरी दिन है। और आज राज्यसभा में टॉर्चर बिल को रखा जाना है। इस बिल के पास होने के बाद देश में ऐसे सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ भी कार्रवाई की जा सकेगी, जिन पर किसी से कोई जानकारी लेने के लिए प्रताड़ना देने या ज़बर्दस्ती करने का आरोप हो। इस विधेयक में ऐसा करने वाले सरकारी मुलाजिमों पर जुर्माना और दस साल तक जेल की सज़ा का प्रावधान है। यह क़ानून सरकार को इसलिए लाना पड़ा है, क्योंकि भारत ने अक्टूबर 1997 में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें जुल्मो-सितम और हैवानियत के ज़रिए जुर्म क़बूल कराने वाले सरकारी कारिंदों को सज़ा दिलाने का इरादा ज़ाहिर किया गया है। गृहमंत्री पी चिदंबरम आज प्रिवेंशन ऑफ़ टॉर्चर बिल 2010 राज्यसभा में पेश करने वाले हैं। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित किया जा चुका है। अभी तक के काफ़ी हंगामेदार रहे मॉनसून सत्र में कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक झोंक हुई। जहां महंगाई पर सरकार को विपक्ष ने जमकर घेरा, वहीं विपक्ष की चिंताओं को दूर कर सरकार ने परमाणु लायबिलिटी बिल को पास कराने में कामयाबी हासिल की

Saturday, August 28, 2010

आतंक की कोई जाति, धर्म या मजहब नहीं:राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम की "भगवा आतंकवाद" पर की गई टिप्पणी उन पर बहुत भारी पड़ रही है। जहां इस मुद्दे पर कांग्रेस में रार मच गयी है। वहीं भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम को "भगवा आतंकवाद" पर की गई अपनी टिप्पणी को वापस लेना चाहिए।
उन्होंने भगवा आतंकवाद पर चिदंबरम की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा भगवा रंग समर्पण और भक्ति का रंग है। राष्ट्रवादी ताकतों को हतोत्साहित करने के लिए यह कांग्रेस सरकार की सोची-समझी साजिश है। सिंह ने कहा, कि चिदंबरम ने एक बड़ी गलती की है। क्योकि आतंक की कोई जाति, धर्म या मजहब नहीं होता। जो लोग हिंदुत्व या भारतीय संस्कृति में विश्वास करते हैं, वे कभी भी आतंकी नहीं हो सकते।

Friday, August 27, 2010

‘भगवा आतंकवाद’ के मुद्दे पर कांग्रेस दो फाड़

केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के दो दिन पहले दिये गये ‘भगवा आतंकवाद’ के बयान पर कांग्रेस में रार मच गयी है। कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस तरह के बयान को गैर जरुरी बताते हुए कहा कि भगवा रंग किसी एक धर्म का हिस्सा नहीं है और शब्दों के इस्तेमाल के बारे में ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, कि भगवा या केसरिया मुद्दा नहीं था। मुद्दा आतंकवाद था और आतंकवाद का सिर्फ एक रंग होता है - काला। उन्होंने कहा कि आप इसे भगवा, हरा, सफेद या लाल कहते हैं लेकिन क्या इसे आप आतंकवाद से जोड़ सकते हैं। द्विवेदी ने कहा, कि आतंकवाद किसी भी रूप में हो, उसका विरोध किया जाना चाहिए। भगवा रंग हमारी पुरातन परंपरा का हिस्सा होने के साथ हमारे स्वतंत्रता संघर्ष से भी जुड़ा रहा है। समाज के किसी भी वर्ग विशेष का इस पर एकमात्र अधिकार नहीं है।

Wednesday, August 25, 2010

बम धमाकों में 'भगवा आतंकवादियों' का हाथ: चिदम्‍बरम

नई दिल्‍ली: केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्‍बरम ने पिछले दिनों हुए बम धमाकों में 'भगवा आतंकवादियों' का हाथ बताया है। आंतरिक सुरक्षा के मसले पर राजधानी में आज से शुरू हुए राज्‍य पुलिस प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए चिदम्‍बरम ने कहा, हाल में देश के कई स्‍थानों पर हुए बम धमाकों में भगवाधारी आतंकवादियों का हाथ रहा है। भगवा आतंक एक नए किस्‍म का आतंक है जिससे केंद्र और राज्‍य स्‍तर पर सतर्क रहना चाहिए। उनका कहना है कि सरकार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है, पिछले 21 महीने के दौरान देश में किसी तरह की आतंकवादी घटना सामने नहीं आई है। लेकिन कश्‍मीर में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री ने यह भी माना कि सरकार इन घटनाओं को समय रहते रोक पाने में असफल रही।
लेकिन भाजपा ने चिदम्‍बरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे भाषण देकर गृह मंत्री देश की जनता का ध्‍यान मूल मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। आतंकवाद का किसी भी धर्म से कोई नाता नहीं है। उन्‍होंने कहा, कि यह भी यूपीए सरकार की तुष्टिकरण की नीति का ही हिस्‍सा है जिसमें 'चिदम्‍बरम 'भगवा आतंक' शब्‍द का इस्‍तेमाल कर हिंदुओं को निशाना बना रहे है

Wednesday, June 30, 2010

कश्मीर में ताज़ा उपद्रवों के पीछे लश्कर : चिदंबरम


नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में ताजा उपद्रवों के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों का हाथ है।
उन्होंने सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा की सक्रियता के सबूत होने का दावा भी किया। चिदंबरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जून में जम्मू एवं कश्मीर में अशांति दिख रही है लेकिन सरकार वहां शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा बलों को भी संयम बरतने की उन्होंने सलाह दी। चिदंबरम ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि इस बात का फैसला कानून करेगा कि भोपाल की गैस त्रासदी के लिए कौन ज़िम्मेदार है।

इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York