Showing posts with label 27-08-2010. Show all posts
Showing posts with label 27-08-2010. Show all posts

Friday, August 27, 2010

‘भगवा आतंकवाद’ के मुद्दे पर कांग्रेस दो फाड़

केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के दो दिन पहले दिये गये ‘भगवा आतंकवाद’ के बयान पर कांग्रेस में रार मच गयी है। कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस तरह के बयान को गैर जरुरी बताते हुए कहा कि भगवा रंग किसी एक धर्म का हिस्सा नहीं है और शब्दों के इस्तेमाल के बारे में ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, कि भगवा या केसरिया मुद्दा नहीं था। मुद्दा आतंकवाद था और आतंकवाद का सिर्फ एक रंग होता है - काला। उन्होंने कहा कि आप इसे भगवा, हरा, सफेद या लाल कहते हैं लेकिन क्या इसे आप आतंकवाद से जोड़ सकते हैं। द्विवेदी ने कहा, कि आतंकवाद किसी भी रूप में हो, उसका विरोध किया जाना चाहिए। भगवा रंग हमारी पुरातन परंपरा का हिस्सा होने के साथ हमारे स्वतंत्रता संघर्ष से भी जुड़ा रहा है। समाज के किसी भी वर्ग विशेष का इस पर एकमात्र अधिकार नहीं है।

कहां गये विस्फोटको से लदे 164 ट्रक ?

भोपाल: पिछ्ले दिनों राजस्थान से गायब हुए विस्फोटक ट्रकों के मामले में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसमें 61 नहीं बल्कि 164 ट्रकों के गायब होने की जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में आये दो आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है।
लापता हुए 61 ट्रकों में से अब तक 19 ट्रक बरामद किए जा चुके हैं, जो सभी खाली मिले है। चार राजगढ़ के ब्यावरा और 15 ट्रक धौलपुर से मिले हैं। मालूम हो कि धौलपुर से अप्रैल से जून के दौरान सागर के सडेरी में स्थित गणेश विस्फोटक के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक भेजे गये थे मगर ये विस्फोटक रास्ते में ही गायब हो गए और सागर नहीं पहुंच पाए। इस जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 103 ट्रक विस्फोटक धौलपुर से अशोकनगर जिले की संगम एक्सप्लोसिव चंदेरी के लिए निकले थे। यह ट्रक भी चंदेरी नहीं पहुंचे हैं। इस खुलासे ने कई राज्यों में पुलिस की नींद उड़ा दी है।

गरीबी ने किया आत्‍मदाह करने पर मजबूर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक महिला ने गरीबी से तंग आकर अपने दो बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना राजधानी से करीब 400 किलोमीटर दूर जशपुर जिले के भेलवा पतईबाहर गांव की है। यहां 27 वर्षीय कमला साय, अपने पति नेहरू साय, तीन वर्षीय पुत्री और तीन माह के पुत्र के साथ रहती थी। उसके दोनों बच्चे कुछ समय से बीमार थे। बच्चों के इलाज के लिए पैसे न होने के कारण वह उन्हें डॉक्टर के पास नहीं ले जा पाई। महिला ने पड़ोसी और रिश्तेदारों से भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। पैसे का इंतजाम न कर पाने का दुख वह सह नहीं पाई। और उसने बच्चों और खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्रीलंका में 107 पॉर्न साइटें प्रतिबंधित

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने सौ से ज्यादा पार्न साइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इंटरनेट पर सेंसरशिप लागू करने के मामले में अभी तक ये सरकार का सबसे बड़ा कदम है। जो पॉर्न साइटें प्रतिबंधित की गई हैं उनमें यहां के पुरूषों व महिलाओं को बेहद आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया है। श्रीलंका में लगभग 107 अश्लील वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, गैर श्रीलंकाई पुरूषों व महिलाओं वाली अश्लील वेबसाइटें यहां इंटरनेट पर अब भी उपलब्ध रहेंगी। सरकार ने यह फैसला पॉर्न वेबसाइटों को लॉग इन करने में बढ़ रही बच्चों की संख्या को देखते हुए और किशोर न्यायालय में शिकायतों की सुनवाई के बाद लिया है। सरकार का कहना है कि इन वेबसाइटों तक बच्चों की पहुंच बहुत आसान है और बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा था। पिछले साल जुलाई में भी श्रीलंका के दूरसंचार नियामक आयोग ने 12 अश्लील वेबसाइटों को ब्लाक कर दिया था जिसमें रेडट्यूब डॉट कॉम प्रमुख थी।

डीटीसी को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

नयी दिल्ली: आखिरकार डीटीसी (डायरेक्ट टैक्स कोड) को अब केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है। नये आयकर कानून से संबंधित यह बिल सोमवार को लोकसभा में पेश किया जायेगा। यह 50 साल पुराने आयकर अधिनियम का स्थान लेगा। इसके लागू होने से देश के करोड़ों करदाताओं को राहत मिलेगी। नया टैक्स कोड अगले वित्तीय वर्ष से लागू हो जायेगा। जिसमें दो से पांच लाख रुपये तक सालाना आय पर 10 फ़ीसदी, पांच से 10 लाख रुपये पर 20 फीसदी तक छूट देने का प्रावधान है। 10 लाख रुपये से ज्यादा सालाना आय पर 30 फ़ीसदी तक टैक्स छूट देने का प्रस्ताव है। इतना ही नहीं डायरेक्ट टैक्स कोड के तहत दो लाख रुपये तक की सालाना आय अब कर मुक्त होगी साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 2.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट देने का प्रावधान है। नए कोड के तहत- बैंक से मिलने वाले ब्याज या किसी स्कीम पर मिलने वाले बोनस और ब्याज पर कोई कटौती नहीं की जाएगी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York