Friday, August 27, 2010

कहां गये विस्फोटको से लदे 164 ट्रक ?

भोपाल: पिछ्ले दिनों राजस्थान से गायब हुए विस्फोटक ट्रकों के मामले में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसमें 61 नहीं बल्कि 164 ट्रकों के गायब होने की जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में आये दो आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है।
लापता हुए 61 ट्रकों में से अब तक 19 ट्रक बरामद किए जा चुके हैं, जो सभी खाली मिले है। चार राजगढ़ के ब्यावरा और 15 ट्रक धौलपुर से मिले हैं। मालूम हो कि धौलपुर से अप्रैल से जून के दौरान सागर के सडेरी में स्थित गणेश विस्फोटक के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक भेजे गये थे मगर ये विस्फोटक रास्ते में ही गायब हो गए और सागर नहीं पहुंच पाए। इस जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 103 ट्रक विस्फोटक धौलपुर से अशोकनगर जिले की संगम एक्सप्लोसिव चंदेरी के लिए निकले थे। यह ट्रक भी चंदेरी नहीं पहुंचे हैं। इस खुलासे ने कई राज्यों में पुलिस की नींद उड़ा दी है।

1 comment:

  1. अंधेर नगरी चोपट राजा टके सेर बारूद टके सेर भ्रष्टाचार ....शर्म नहीं है इन बेशर्मों को कुर्सी भी नहीं छोड़ते ...

    ReplyDelete

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York