Friday, August 27, 2010

‘भगवा आतंकवाद’ के मुद्दे पर कांग्रेस दो फाड़

केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के दो दिन पहले दिये गये ‘भगवा आतंकवाद’ के बयान पर कांग्रेस में रार मच गयी है। कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस तरह के बयान को गैर जरुरी बताते हुए कहा कि भगवा रंग किसी एक धर्म का हिस्सा नहीं है और शब्दों के इस्तेमाल के बारे में ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, कि भगवा या केसरिया मुद्दा नहीं था। मुद्दा आतंकवाद था और आतंकवाद का सिर्फ एक रंग होता है - काला। उन्होंने कहा कि आप इसे भगवा, हरा, सफेद या लाल कहते हैं लेकिन क्या इसे आप आतंकवाद से जोड़ सकते हैं। द्विवेदी ने कहा, कि आतंकवाद किसी भी रूप में हो, उसका विरोध किया जाना चाहिए। भगवा रंग हमारी पुरातन परंपरा का हिस्सा होने के साथ हमारे स्वतंत्रता संघर्ष से भी जुड़ा रहा है। समाज के किसी भी वर्ग विशेष का इस पर एकमात्र अधिकार नहीं है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York