Showing posts with label Indian Cricket Team. Show all posts
Showing posts with label Indian Cricket Team. Show all posts

Sunday, April 3, 2011

राष्ट्रपति ने किया टीम इंडिया का अभिनंदन



मुंबई: आज वर्ल्डकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सम्मान में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उन्हें शाम को चाय पर राजभवन बुलाया।

विश्व कप जीतने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम आज शाम सबसे पहले आधिकारिक स्वागत समारोह में राजभवन पहुंची जहां महाराष्ट्र के गवर्नर के शंकरनारायणन, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राज्य के सीनियर मंत्री भी समारोह में मौजूद थे।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पाटिल ने वानखड़े स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को पूरा मैच देखा था।

Friday, April 1, 2011

विश्व कप: फाइनल में नेहरा के खेलने पर संशय



मुंबई: विश्व कप के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के खेलने पर संशय के बादल मंडराने लगे। अब फाइनल में नेहरा खेलेंगे या नहीं इसका फैसला आज होगा।

सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज कराने के लिये नेहरा ने शानदार गेंदबाजी की थी। नेहरा के दाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर है और शायद ही वह श्रीलंका के खिलाफ खेल पाएं।

भारतीय टीम के मैनेजर रंजीब बिस्वाल ने उनकी अंगुली में फ्रैक्चर होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आज हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नेहरा टीम में रहेंगे या नहीं। नेहरा को उस समय चोट लगी जब वे पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। नेहरा मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे थे और पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने युवराज सिंह की गेंद पर कैच उठा दी। इसी कैच कैच को लेने के चक्कर में नेहरा चोटिल हो गए। इसके बाद दर्द की वजह से उनकी अंगुली में टेप लगाया गया था।

Sunday, January 16, 2011

भारत की अविश्वसनीय जीत,सीरीज़ बराबर

भारत ने दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ दूसरे वनडे में असंभव लगने वाली जीत हासिल की। एक रन से मिली इस जीत से भारत ने सीरीज़ में भी बराबरी कर ली है। जोहान्सबर्ग में खेले गये दूसरे वनडे मॆं भारत ने टास जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया, लेकिन धोनी एंड कंपनी पूरे पचास ऒवर भी नहीं खेल पाई और 47.2 ऒवर्स में पूरी टीम 190 के स्कोर पर आऊट हो गई।

भारत की ऒर से एकमात्र हाफ़ सेंचुरी युवराज सिंह के बल्ले से निकली। ऒपनर मुरली विजय का फ़्लाप शॊ यहां भी जारी रहा। अफ़्रीकी पेस तिकड़ी ने एक बार फ़िर भारतीय बल्लेबाज़ों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। सोतसोबे ने 4, मोर्कल और स्टेन ने 2-2 विकेट लिये।

एक आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ़्रीका की टीम जीत की दहलीज पर जा कर ठिठक गई, और पूरी टीम 189 रन पर आऊट हो गई। अफ़्रीकी पारी के आख़िरी 15 ऒवर्स काफ़ी उतार चढ़ाव वाले रहे। मुनाफ़ पटेल के एक ही ऒवर में दो विकेट गिरने से दक्षिण अफ़्रीका यह मैच 1 रन से हार गया। मुनाफ़ पटेल ने 4, ज़हीर ख़ान ने 2 जबकि हरभजन और आशीष नेहरा ने 1-1 विकेट लिया। मुनाफ़ पटेल को ’मैन आफ़ द मैच घोषित किया गया।

Sunday, October 31, 2010

मास्टर सचिन बने 'आइकन ऑफ द मिलेनियम'



मुम्बई: मैदान के अंदर फिट और बाहर हिट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को मुम्बई में आयोजित दूसरे सहारा इंडिया खेल पुरस्कार समारोह में एक नहीं बल्कि दो-दो पुरस्कारों से नवाजा गया।

तेंडुलकर को 'साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर' और 'आइकन ऑफ द मिलेनियन' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी ) से भी तेंडुलकर को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का खिताब मिला था।

इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

इतना ही नहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में चार गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को 'खेलों का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी' के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं इस ग्रुप में तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाली दीपिका कुमारी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को सहारा ने इस साल की 'सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर' चुना है।

Friday, September 3, 2010

सचिन बने भारतीय वायु सेना का हिस्सा

नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का हिस्सा बन गए। उन्हें मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई है। वायु सेना द्वारा दिए इस सम्मान के बाद सचिन ने कहा, मैं बहुत गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। ये एक सपने के सच होने जैसा है। सचिन तेंदुलकर द्वारा अपने खेल के माध्यम से देश को दिलाई प्रतिष्ठा के मद्देनजर आईएएफ ने यह प्रस्ताव रखा था और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सेना के सुप्रीम कमांडर की हैसियत से इसकी अनुमति दी। संभवत: सचिन पहले व्‍यक्ति होंगे, जिन्‍हें विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं होते हुए भी वायु सेना यह सम्‍मान दे रही है। वायु सेना का मानना है कि तेंदुलकर को यह सम्मान दिए जाने के बाद दूसरे युवा भी वायु सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित होंगे। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वायु सेना द्वारा दिए जा रहे इस सम्मान पर मुझे गर्व है। मैं ब्रांड ऐंबेसेडर बनने के बाद वायु सेना की छवि और उज्जवल करने का पूरा प्रयास करूंगा। इससे पहले, वायु सेना ने उद्योगपति विजयपत सिंघानिया को एयर कमोडोर पद से नवाजा था। सिंघानिया को 1990 में आयोजित "फेडरेशन एअरोनाटिक्वे इंटरनेशनेल" एअर रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया था।








Wednesday, August 25, 2010

भारत ट्रांयगुलर सीरिज़ के फ़ाइनल में


दांबुला : श्रीलंका में खेली जा रही ट्रांयगुलर सीरिज़ के अपने अहम मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैण्ड को 105 रन से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुये भारत ने वीरेंद्र सहवाग के शानदार 110 रन की बदौलत न्यूज़ीलैण्ड को 224 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों के आगे न्यूज़ीलैण्ड की एक नहीं चली। न्यूज़ीलैण्ड की पूरी टीम 118 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से गेंदबाज़ी में मुनफ़ पटेल और प्रवीन कुमार ने 3-3 जबकि आशीष नेहरा ने 2 विकेट हासिल किये। मैच में शानदार शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग को मैन आफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। सहवाग का वनडे में यह 13वां शतक था। वहीं सहवाग के अलावा भारत का शीर्ष और मध्य क्रम आज भी पूरी तरह विफ़ल रहा।

न्यूज़लाईन स्पोर्ट्स डेस्क (इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क)

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York