Showing posts with label 16-01-2011. Show all posts
Showing posts with label 16-01-2011. Show all posts

Sunday, January 16, 2011

रेप केस की कहानी, शीलू की ज़ुबानी

लखनऊ : पूरे एक महीने के तक बांदा बलात्कार केस की शिकार पीड़ित लड़की शीलू शनिवार को जेल से बाहर आयी। और जब उसने अपनी आपबीती मीडिया को बताई तो वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। पीड़िता के मुताबिक बसपा के नरैनी विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर 12 दिसम्बर की रात उसका रेप किया था। और यही नहीं इस घटना के बाद उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई थी, जिसके बाद वो जान बचाकर भागने की कोशिश कर रही थी तभी उस पर मोबाइल और पांच हजार रुपये की चोरी का फर्जी मुकदमा दायर कर 15 दिसंबर को उसे जेल भिजवा दिया गया।

पीड़िता पर ज़ुल्मो सितम के दास्तां यहीं ख़त्म नहीं हुई, जब वो जेल पहुंची तो वहां पुलिस वालों ने भी उसकी नहीं विधायक की बात सुनी। शीलू ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस वाले उसको जेल में पिटते थे। यहां तक कि बिधायक के भाई के सामने पुलिस ने मुझे मारा और धमकी दी। पीड़िता ने विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी को तत्काल फांसी पर लटकाने की गुजांरिश की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बांदा बलात्कार कांड में बहुजन समाज पार्टी विधायक के घर चोरी के झूठे आरोप में जेल में बंद लड़की को करीब एक महीने बाद शनिवार रात जेल से रिहा कर दिया गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हरकत में आई राज्य सरकार ने लड़की की जेल से तत्काल रिहाई के आदेश दिए। इससे पहले कल मुख्यमंत्री मायावती ने भी शीलू की रिहाई के लिये निर्देश जारी कर दिये थे।

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा, गिराई जाए आदर्श बिल्डिंग

पर्यावरण मंत्रालय ने आदर्श सोसाईटी बिल्डिंग को गिराने की सिफ़ारिश की है। मंत्रालय ने इस मामले में आज अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल्डिंग को बनाने में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया गया है।
गौरतलब है कि पर्यावरण मंत्रालय के कारण बताओ नोटिस के जवाब में मुंबई की आदर्श आवासीय सोसायटी ने सोमवार को उसके खिलाफ कार्रवाई तुरंत वापस लेने की मांग की थी। सोसाइटी ने कहा था कि उसे सभी जरूरी मंजूरियां प्राप्त थीं।
पर्यावरण मंत्रालय ने 4 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान सोसायटी से लिखित दलील भेजने को कहा था। इस दलील में वर्ष 2000 के बाद के घटनाक्रमों का जिक्र है, जब इमारत के निर्माण के लिए कदम उठाए गए थे। इसमें महाराष्ट्र सरकार से मिली 'मंजूरियों' और वर्ष 2003 में पर्यावरण मंत्रालय से मिले 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' का भी जिक्र है।
सोसायटी की यह 31 मंजिला इमारत तब विवादों में आ गई थी जब यह पाया गया कि करगिल शहीदों के परिजनों के लिए तय किए गए इसके कई फ्लैट अन्य लोगों को आवंटित कर दिए गए जिनमें नेता, शीर्ष सैन्य अधिकारी तथा नौकरशाह शामिल थे।
इसके बाद पर्यावरण मंत्रालय ने आदर्श सोसायटी को 12 नवंबर 2010 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उससे पूछा गया था कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के चलते उसकी इमारत को क्यों न गिरा दिया जाए।पर्यावरण मंत्रालय से आदर्श सोसायटी को हरी झंडी नहीं मिली। मंत्रालय ने कहा है कि इमारत के निर्माण से कोस्‍टल रेग्‍यूलेशन एक्‍ट, 1991 का उल्‍लंघन होता है, इसलिए पूरी इमारत गिरा दी जानी चाहिए।

ट्यूनीशिया में गोलीबारी, 50 की मौत

उत्तर अफ्रीकी देश ट्यूनिशिया में हुई गोलीबारी और आगज़नी में 50 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। फोएद म्बाजा के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के चंद घंटे बाद राजधानी ट्यूनिश में गोलीबारी हुई। म्बाजा ने लम्बे अर्से तक देश के राष्ट्रपति रहे जैनुल आबेदीन बेन अली के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। बेन अली शुक्रवार को ट्यूनिशिया छोड़कर सऊदी अरब चले गए थे।

ट्यूनिशिया में अली बेन के 23 साल के तानाशाही भरे शासन का जनता के विद्रोह की बदौलत अंत हो जाने के बाद ट्यूनिशियाई संसद के पूर्व स्पीकर म्बाजा ने शनिवार को अंतरिम राष्ट्रपति पद की शपथ ली, जिसके बाद वहां हिंसा फ़ैल गई है। व्यावसायिक परिसरों में लूटपाट जारी है और जेल में आग लगने की एक घटना के बाद कैदी उत्तेजित हैं। शहर में आपात स्थिति लागू है और सेना के टैंक गश्त लगा रहे हैं।

चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आजादी की मांग को लेकर हुई हड़ताल के दौरान तटवर्ती शहर मोनास्टिर की जेल में आग लग जाने से करीब 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। म्हाबा ने अस्थायी तौर पर देश की बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री मोहम्मद गनोची को आदेश दिया है कि वह अगले चुनाव संपन्न होने तक देश में सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी दलों को सर्वसम्मति से सरकार बनाने की पेशकश दें।साथ ही देश में नए चुनाव 60 दिन के भीतर संविधान के मुताबिक अनिवार्य रूप से करवा लिए जाएं।

पैट्रोल में महंगाई की आग


एक बार फ़िर पैट्रोल महंगा हुआ है, और वो भी पूरे 2.50 रूपये। तेल कंपनियों ने शनिवार आधी रात से पेट्रोल के दाम 2.50 से 2.54 रुपए लीटर तक बढ़ा दिए। मूल्यवृद्धि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 92 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर पहुंचने के कारण की गई है।

इंडियन ऑयल ने पेट्रोल की कीमत 2.50 रुपए लीटर बढ़ाई है, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मूल्य 2.54 रुपए लीटर बढ़ाया है।इसी तरह भारत पेट्रोलियम ने 2.53 रुपए लीटर की वृद्धि की है। अभी तक इन दोनों कंपनियों के पेट्रोल की कीमत क्रमश: 55.85 और 55.86 रुपए लीटर थी। इन तीनों कंपनियों ने गत माह 15-16 दिसंबर को पेट्रोल 2.94 से 2.96 रुपए लीटर तक महंगा किया था।

21 साल में पेट्रोल के दाम सात गुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं। अप्रैल 1989 में पेट्रोल के दाम 8.50 रुपए थे, जो 10 साल बाद फरवरी 1999 में बढ़कर 23.80 रुपए हो गए। इसके बाद कीमतें लगातार बढ़ती रहीं और अक्टूबर 2009 में 44.72 रुपए तक पहुंच गईं।
यह पहला मौका है जब पिछले एक माह के दौरान पैट्रोल की कीमतों में साढ़े पांच रूपये की वृद्धि हुई है।

भारत की अविश्वसनीय जीत,सीरीज़ बराबर

भारत ने दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ दूसरे वनडे में असंभव लगने वाली जीत हासिल की। एक रन से मिली इस जीत से भारत ने सीरीज़ में भी बराबरी कर ली है। जोहान्सबर्ग में खेले गये दूसरे वनडे मॆं भारत ने टास जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया, लेकिन धोनी एंड कंपनी पूरे पचास ऒवर भी नहीं खेल पाई और 47.2 ऒवर्स में पूरी टीम 190 के स्कोर पर आऊट हो गई।

भारत की ऒर से एकमात्र हाफ़ सेंचुरी युवराज सिंह के बल्ले से निकली। ऒपनर मुरली विजय का फ़्लाप शॊ यहां भी जारी रहा। अफ़्रीकी पेस तिकड़ी ने एक बार फ़िर भारतीय बल्लेबाज़ों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। सोतसोबे ने 4, मोर्कल और स्टेन ने 2-2 विकेट लिये।

एक आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ़्रीका की टीम जीत की दहलीज पर जा कर ठिठक गई, और पूरी टीम 189 रन पर आऊट हो गई। अफ़्रीकी पारी के आख़िरी 15 ऒवर्स काफ़ी उतार चढ़ाव वाले रहे। मुनाफ़ पटेल के एक ही ऒवर में दो विकेट गिरने से दक्षिण अफ़्रीका यह मैच 1 रन से हार गया। मुनाफ़ पटेल ने 4, ज़हीर ख़ान ने 2 जबकि हरभजन और आशीष नेहरा ने 1-1 विकेट लिया। मुनाफ़ पटेल को ’मैन आफ़ द मैच घोषित किया गया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York