Showing posts with label Federation of all India Petroleum Treders. Show all posts
Showing posts with label Federation of all India Petroleum Treders. Show all posts

Sunday, January 16, 2011

पैट्रोल में महंगाई की आग


एक बार फ़िर पैट्रोल महंगा हुआ है, और वो भी पूरे 2.50 रूपये। तेल कंपनियों ने शनिवार आधी रात से पेट्रोल के दाम 2.50 से 2.54 रुपए लीटर तक बढ़ा दिए। मूल्यवृद्धि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 92 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर पहुंचने के कारण की गई है।

इंडियन ऑयल ने पेट्रोल की कीमत 2.50 रुपए लीटर बढ़ाई है, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मूल्य 2.54 रुपए लीटर बढ़ाया है।इसी तरह भारत पेट्रोलियम ने 2.53 रुपए लीटर की वृद्धि की है। अभी तक इन दोनों कंपनियों के पेट्रोल की कीमत क्रमश: 55.85 और 55.86 रुपए लीटर थी। इन तीनों कंपनियों ने गत माह 15-16 दिसंबर को पेट्रोल 2.94 से 2.96 रुपए लीटर तक महंगा किया था।

21 साल में पेट्रोल के दाम सात गुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं। अप्रैल 1989 में पेट्रोल के दाम 8.50 रुपए थे, जो 10 साल बाद फरवरी 1999 में बढ़कर 23.80 रुपए हो गए। इसके बाद कीमतें लगातार बढ़ती रहीं और अक्टूबर 2009 में 44.72 रुपए तक पहुंच गईं।
यह पहला मौका है जब पिछले एक माह के दौरान पैट्रोल की कीमतों में साढ़े पांच रूपये की वृद्धि हुई है।

Sunday, September 5, 2010

20 सितंबर से पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद का ऐलान

नई दिल्ली: देश भर के पेट्रोल पंपों की प्रतिनिधि संस्था फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर 20 सितंबर से देश के 37 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों पर कारोबार को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। संस्था ने कहा, कि अगर उनकी मांग को सरकार ने स्वीकार नहीं किया तो इस तिथि से सभी पेट्रोल पंपों पर हड़ताल की जाएगी। फेडरेशन के महासचिव अजय बंसल ने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में पहली देश भर में पेट्रोल व डीजल के दामों को एक समान रखना है। जिससे किसी एक राज्य में कम दाम होने का असर दूसरे राज्य के डीलर पर न पड़े। और दूसरी मांग है कि जब तेल कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा है तो नए पंप न खोले जाएं। इसके अलावा फेडरेशन यह भी चाहती है कि पंपों पर सप्लाई होने वाले तेल की गुणवत्ता को लेकर अलग से परीक्षण कराए। बंसल ने कहा एक मांग को सरकार ने लिखित में स्वीकार किया था। उसके बावजूद कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। बीस सिंतबर से हड़ताल पर जाने के निर्णय से सरकार को भी अवगत करा दिया गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York