Showing posts with label 05-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 05-09-2010. Show all posts

Sunday, September 5, 2010

रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम से मिला वीडियो कैमरा

मोबाइल कैमरा से अश्लील वीडियो बनाने का एक और मामला सामने आया है। मासूम लड़कियों के धोखे से एम एम एस बनाने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी धोखे से एम एम एस बनाकर इंटरनेट पर दिखाये जाते रहे है। इस बार यह वीडियो कैमरा महाराष्ट्र के ठाणे में एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम से मिला है।
महाराष्ट्र के ठाणे के मैकडोनाल्ड्स रेस्टोरेंट में एक महिला अपने पति के साथ गईं। जब यह महिला बाथरूम में फ्रैश होने के लिए गई तो उसकी नजर वहां लगाए गए एक कैमरे पर पड़ी। उसने तुरंत बाहर आकर अपने पति को बताया। महिला के पति ने रेस्टोरेंट मैनेजर से बात करके बाथरूम से इस कैमरे को बाहर निकलवाया तो उसकी रिकार्डिंग चालू थी। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि बाथरूम में कैमरा रेस्टोरेंट में ही काम करने वाले सचिन बाघमरे नाम के व्यक्ति ने लगाया था। फिलहाल सचिन फरार है। मोबाइल कैमरा से अश्लील वीडियो बनाने के इस धंधे की जड़े किससे जुड़ी हुई है इसका खुलासा सचिन की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।

20 सितंबर से पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद का ऐलान

नई दिल्ली: देश भर के पेट्रोल पंपों की प्रतिनिधि संस्था फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर 20 सितंबर से देश के 37 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों पर कारोबार को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। संस्था ने कहा, कि अगर उनकी मांग को सरकार ने स्वीकार नहीं किया तो इस तिथि से सभी पेट्रोल पंपों पर हड़ताल की जाएगी। फेडरेशन के महासचिव अजय बंसल ने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में पहली देश भर में पेट्रोल व डीजल के दामों को एक समान रखना है। जिससे किसी एक राज्य में कम दाम होने का असर दूसरे राज्य के डीलर पर न पड़े। और दूसरी मांग है कि जब तेल कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा है तो नए पंप न खोले जाएं। इसके अलावा फेडरेशन यह भी चाहती है कि पंपों पर सप्लाई होने वाले तेल की गुणवत्ता को लेकर अलग से परीक्षण कराए। बंसल ने कहा एक मांग को सरकार ने लिखित में स्वीकार किया था। उसके बावजूद कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। बीस सिंतबर से हड़ताल पर जाने के निर्णय से सरकार को भी अवगत करा दिया गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York