Showing posts with label Brand Ambassador. Show all posts
Showing posts with label Brand Ambassador. Show all posts

Wednesday, January 5, 2011

सचिन का कोक कॉन्ट्रैक्ट 20 करोड़ में


नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने शीतल पेय कंपनी कोका कोला के साथ 20 करोड़ रुपये में तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। कोक की प्रतिद्वंद्वी पेप्सीको ने ढाई साल पहले तेंडुलकर के साथ अपने करार को रिन्यू नहीं किया था। कोक ने तेंडुलकर के साथ तीन साल का जो कॉन्ट्रैक्ट किया है, उसकी सालाना कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। एक खबर के मुताबिक तेंडुलकर ने हाल ही में शराब के एक ब्रैंड का विज्ञापन करने के लिए 20 करोड़ की पेशकश ठुकरा दी थी।

पेप्सीको ने उम्रदराज हो रहे ब्रैंड ऐंबैसडर्स को बाहर करने की कवायद में तेंडुलकर के साथ करार आगे नहीं बढ़ाया था। जिनमें तेंडुलकर ही नहीं पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और ऐक्टर शाहरुख खान भी शामिल थे। साथ ही पेप्सी ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे नए चेहरों को अपनी यंगिस्तान मुहिम के तहत कैंपेन में शामिल किया था।

कोक अगले महीने की शुरुआत में तेंडुलकर के साथ विज्ञापन की शूटिंग करेगा, जिसे मशहूर ऐडमैन और गीतकार प्रसून जोशी ने तैयार किया है। इस बारे में संपर्क करने पर कोका कोला इंडिया ने कहा, कि 'हमने सचिन तेंडुलकर के साथ कोई अनुबंध नहीं किया है। हम कई मशहूर हस्तियों से लगातार बातचीत करते रहते हैं लेकिन डील की घोषणा उस पर साइन होने के बाद ही की जाती है।' तेंडुलकर के ब्रैंड एंडोर्समेंट का प्रबंधन देखने वाले वर्ल्ड स्पोर्ट ग्रुप ने भी इस पर टिप्पणी से इंकार कर दिया।

इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, तेंडुलकर हर विज्ञापन के लिए करीब पांच करोड़ रुपये लेते हैं। तेंडुलकर के साथ पेप्सीको का करार मई 2008 में खत्म हो गया था। पिछले 18 महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेंडुलकर ने हाल ही में टेस्ट सेंचुरी की फिफ्टी पूरी करने के बाद से उनकी ब्रैंड इक्विटी बढ़ी है। इतना ही नहीं दिसंबर में ऑटोमोबाइल लुब्रिकेंट बनाने वाली कैस्ट्रॉल इंडिया ने भी उनके साथ दो साल का करार किया है। फिलहाल तेंडुलकर तोशिबा, आईटीसी, बूस्ट, कैनन, आरबीएस, रेनोल्ड, जेपी सीमेंट और अवीवा जैसे ब्रैंड से जुड़े हैं।

Tuesday, October 5, 2010

सोनम बनी इलेक्ट्रोलक्स की ब्रैंड एम्‍बैसेडर


मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर को ‘इलेक्ट्रोलक्स’ कंपनी ने अपना ब्रैंड एम्‍बैसेडर बनाने की घोषणा की। यह कंपनी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी को इस कंपनी का ब्रैंड एम्‍बैसेडर बनाया गया हो। पीई इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल खरे ने कहा है कि सोनम कपूर अभी देश के युवाओ में फैशन हस्ती के रूप में उभरी हैं। लेकिन जल्द ही सोनम कंपनी के रेफ्रिजरेटरों, वॉशिंग मशीनों, माइक्रावेव ओवन और एयरकंडीशनरों के प्रचार-प्रसार करेंगी।

Friday, September 3, 2010

सचिन बने भारतीय वायु सेना का हिस्सा

नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का हिस्सा बन गए। उन्हें मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई है। वायु सेना द्वारा दिए इस सम्मान के बाद सचिन ने कहा, मैं बहुत गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। ये एक सपने के सच होने जैसा है। सचिन तेंदुलकर द्वारा अपने खेल के माध्यम से देश को दिलाई प्रतिष्ठा के मद्देनजर आईएएफ ने यह प्रस्ताव रखा था और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सेना के सुप्रीम कमांडर की हैसियत से इसकी अनुमति दी। संभवत: सचिन पहले व्‍यक्ति होंगे, जिन्‍हें विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं होते हुए भी वायु सेना यह सम्‍मान दे रही है। वायु सेना का मानना है कि तेंदुलकर को यह सम्मान दिए जाने के बाद दूसरे युवा भी वायु सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित होंगे। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वायु सेना द्वारा दिए जा रहे इस सम्मान पर मुझे गर्व है। मैं ब्रांड ऐंबेसेडर बनने के बाद वायु सेना की छवि और उज्जवल करने का पूरा प्रयास करूंगा। इससे पहले, वायु सेना ने उद्योगपति विजयपत सिंघानिया को एयर कमोडोर पद से नवाजा था। सिंघानिया को 1990 में आयोजित "फेडरेशन एअरोनाटिक्वे इंटरनेशनेल" एअर रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया था।








ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York