Showing posts with label 05-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 05-10-2010. Show all posts

Tuesday, October 5, 2010

'बिग बॉस' में नज़र आयेंगे असल जिंदगी के सलमान


फिल्म दबंग में अपने दबंगई अभिनय के बाद अब सलमान खान, कलर्स टीवी पर आ रहे 'बिग बॉस' की मेज़बानी के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। सलमान का अपने प्रशंसकों से कहना है कि कैमरे के सामने वह सलमान को फिल्मी सितारे के रूप में नहीं बल्कि वास्तविक जीवन के सलमान को देखेंगे। उनका कहना है कि उनका परिवार भी इस शो को पसंद करता है और इस शो के बारे में उनके परिवार में हमेशा चर्चा होती हैं। यहां तक की जब उन्होंने अपनी मां से इस शो में बतौर होस्ट काम करने के बात पूछी तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी।
यह एक ऐसा शो है जिसमें प्रतिभागी मनोवैज्ञानिक तौर पर एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सलमान से पहले 'बिग बॉस' के प्रस्तोता की कमान सदी के नायक अमिताभ बच्चन के हाथों में थी। सलमान का कहना है कि यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें वह इस कार्यक्रम के प्रस्तोता होने के बावजूद शो को देख सकेंगे।

भारत ने 1 विकेट से जीता मोहाली टेस्ट


मोहाली: आखिरकार भारत ने दबदबा कायम रखते हुए मोहाली टेस्ट को एक विकेट से जीत लिया। महान टेस्ट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण की 73 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी के चलते भारत ने अपने हाथ से फिसल चुके मैच पर वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के मोहाली स्थित मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के आज पांचवें दिन चमत्कारिक खेल का प्रदर्शन करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने एक बार फिर लगभग हारे हुए मैच को जीत में बदल दिया। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर जरूरी रन बनाकर शृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की है।

भारत के पहले 2 स्वर्ण पदक निशानेबाजी के नाम

नई दिल्ली:राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के निशानेबाजों अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग की जो़डी ने आज 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया। वहीं दूसरी ओर निशानेबाजी में महिलाओं ने भी एक स्वर्ण पदक हासिल किया।
दिल्ली में तीन अक्टूबर से शुरू हुए इन खेलों में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक रहा। बिंद्रा और नारंग ने 1,193 अंक हासिल करके चार साल पहले मेलबर्न में बनाए अपने रिकार्ड़ को तो़ड़ दिया। भारत के इन दोनों स्टार निशानेबाजों ने मेलबर्न में 1,189 अंक हासिल किए थे। इंग्लैंड के जेम्स हकल और केनी पार ने 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में 1,174 अंकों के साथ रजत पदक जीता। वहीं बांग्लादेश के अब्दुल्ल हेल बाकी और मोहम्मद आसिफ हुसैन ने 1,173 अंको के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। जीत के बाद ओलम्पिक चैम्पियन बिंद्रा ने कहा, कि बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह मेरा दूसरा सबसे खुशी का पल है। देश के लिए पदक जीतना हमेशा खास मौका होता है।
उधर, महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की महिला निशानेबाजों अनीशा सईद और राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या दो हो गई। गौरतलब है कि सोमवार को भारत को भारोत्तोलन में दो रजत और दो कांस्य मिले थे।

सोनम बनी इलेक्ट्रोलक्स की ब्रैंड एम्‍बैसेडर


मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर को ‘इलेक्ट्रोलक्स’ कंपनी ने अपना ब्रैंड एम्‍बैसेडर बनाने की घोषणा की। यह कंपनी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी को इस कंपनी का ब्रैंड एम्‍बैसेडर बनाया गया हो। पीई इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल खरे ने कहा है कि सोनम कपूर अभी देश के युवाओ में फैशन हस्ती के रूप में उभरी हैं। लेकिन जल्द ही सोनम कंपनी के रेफ्रिजरेटरों, वॉशिंग मशीनों, माइक्रावेव ओवन और एयरकंडीशनरों के प्रचार-प्रसार करेंगी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York