Showing posts with label Big Boss Season-4. Show all posts
Showing posts with label Big Boss Season-4. Show all posts

Thursday, January 13, 2011

श्वेता ने जीत के लिये किया बेटी का नाम इस्तेमाल


रियलटी शो बिग बॉस की विजेता बनी श्वेता तिवारी पर कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने जीतने के लिए अपनी बेटी के नाम का इस्तेमाल किया है| बिग बॉस में ही श्वेता के प्रतिस्पर्धी रहे कुछ लोगों का कहना है कि श्वेता ने जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए अपनी बेटी के नाम का खूब इस्तेमाल किया है|

उनका कहना है कि 55 कैमरों के सामने श्वेता ने लगातार जनता को यह जताया है कि वह वह अकेले अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं| अपने पति राजा चौधरी द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार श्वेता ने तलाक लेकर अकेले अपनी बेटी को पाला पोसा है| इतना ही नहीं श्वेता ने शो में ही यह बता दिया था कि अगर वह शो में एक करोड़ रुपए जीतती हैं तो उसे अपनी बेटी के भविष्य पर ही खर्चा करेंगी| उनकी इसी बात से आहत होकर जनता ने उनके साथ खूब सहानुभूति दिखाई और और उन्हें जबरदस्त वोट्स देकर विनर बना दिया|

हालांकि श्वेता ने उन पर लगे इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वह अकेले अपने दम पर अपनी बेटी को अच्छा भविष्य देने की हिम्मत रखती हैं और इसके लिए उन्हें ऐसे हथकंडे अपनाने की कोई जरूरत नहीं है।

Tuesday, November 16, 2010

बिग बॉस के लिये 2.5 करोड़ वसूलेंगी पामेला एंडरसन


बिग बॉस के सीज़न-4 भाग लेने के लिये बेवॉच गर्ल पामेला एंडरसन बिग बॉस के घर में आज प्रवेश करने जा रही हैं । पामेला शो में शामिल होने के लिए भारत आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पामेला को इस शो में हिस्सा लेने के लिए 2.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे कितने दिन बिग बॉस के घर में रहेंगी। इससे पहले पामेला के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

पामेला ऐसी तीसरी विदेशी महिला हैं, जो बिग बॉस में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले इस शो के दूसरे सीजन में जेड गूडी आई थीं, लेकिन उन्हें बीमारी की वजह से इस रियलिटी शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था।

बिग बॉस सीजन तीन में जर्मनी की क्लॉडिया बिग बॉस के घर में आई थीं और इस बार पामेला आ रही हैं। बिग बॉस के घर में पामेला एंडरसन के आने से इस शो की और टीआरपी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Wednesday, October 27, 2010

सलमान नहीं चाहते ऐश्‍वर्या से सामना


नई दिल्‍ली: ऐश्‍वर्या राय से में प्रेम धोखा खा चुके सलमान, अब ऐश की शक्‍ल तक नहीं देखना चाहते। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सलमान ने निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा दी गई उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसके द्वारा वे रितिक रोशन-ऐशवर्या अभिनित फिल्‍म 'गुजारिश' का प्रमोशन टीवी चैनल कर्लस पर प्रसारित मशहूर रियलिटि शो 'बिग बॉस-4' के द्वारा करना चाहते थे।

जानकारी के मुताबिक निर्देशक संजय लीला भंसाली भी आने वाली फिल्म 'गुजारिश' के प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट के साथ बिग बॅस में आने वाले थे। लेकिन जैसे ही सल्लू मियां को पता चला कि 'गुजारिश' की टीम में ऎश्वर्या भी आने वाली है, तो उन्‍होंने साफ कह दिया कि गुजारिश टीम ने चैनल की कुछ शर्तों को पूरा नहीं किया है अत: उन्हें शो में आने की अनुमति नहीं है।

सूत्रों की मानें तो गुजारिश की मार्केटिंग टीम और चैनल के बीच शो में आने को लेकर सारी फॉर्मलिटी पूरी होने के बाद जैसे ही सलमान को पता चला कि ऎश्वर्श सहित गुजारिश की टीम प्रमोशन के लिए शो में आ रही है। सलमान ने तुरंत ही टीम को कह दिया कि वे अभी शो में नहीं आ सकते। हालांकि सलमान और भंसाली काफी करीबी दोस्त हैं। उन्होंने एक साथ कई फिल्‍में भी की हैं। बावजूद, इसके सल्लू ने भंसाली को इनकार किया है। मतलब साफ है कि सलमान ऎश्वर्या का सामना नहीं करना चाहते थे।


Friday, October 22, 2010

पंजाब पुलिस और कलर्स चैनल को नोटिस,खली को निकालो बाहर


बिग बॉस के आलीशान घर में ऐश कर रहे दिलीप सिंह राणा भी अब बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है। दिल्ली के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा को पंजाब पुलिस की नौकरी से महीनों से छुट्टियां लेने के चलते कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि खली शायद भूल गए हैं कि वो पंजाब पुलिस में नौकरी भी करते हैं। उनके मुताबिक खली ने अपनी नौकरी से अमेरिका में इलाज कराने का हवाला देकर छुट्टियां ली थी। पंजाब आर्म्ड पुलिस की सातवीं बटालियन में सब इंस्पैक्टर के पद पर कार्यरत खली पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। उन्हें जितनी भी छुट्टियां स्वीकृत की जा सकती थी प्रदान करने के बाद लगातार एक साल से अनुपस्थित माना जा रहा है। दिल्ली के सामाजिक कार्यकरता अभिषेक कादयान का कहना है कि अब खली या तो अपनी सरकारी नौकरी कर सकते हैं या फिर रियलटी टीवी शो और पहलवानी करके पैसा बटोर सकते हैं।

अभिषेक ने खली के छुट्टियों पर रहने की वजह से पंजाब पुलिस और टीवी चैनल कलर्स को नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि बिग बॉस-4 में प्रतियोगी खली इस समय शो से रोजाना चार लाख रुपए कमा रहे हैं। अभिषेक का कहना है कि खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटिंग में हिस्सा लेकर और फिल्में में काम करके बहुत पैसा कमाया है। छुट्टियों के नियमों का फायदा उठाकर वो नौकरी से नदारद रहे और पैसा कमाते रहे। ऐसा करके उन्होंने छुट्टियों का गलत इस्तेमाल किया हैं। यही नहीं उन्होंने पंजाब पुलिस एक्ट 2007 की धारा 48 का खुला उल्लंघन किया है। इस कानून के अनुसार धारा 48 साफ कहती है कि पंजाब पुलिस का कोई भी अधिकारी कोई अन्य ऑफिस ऑफ प्राफिट में काम नहीं कर सकता और न ही ऐसा कोई कारोबार कर सकता है जिससे की आमदनी हो।

छुट्टियां खत्म हो जाने के बाद खली मेडिकल लीव्स लेते रहे और उनके अधिकारी भी उन्हें राजी खुशी यह छुट्टियां देते रहे। अभिषेक कहते हैं कि खली को अब तक नौकरी से निकाल दिया जाना चाहिए था लेकिन पंजाब पुलिस के अधिकारी अपने लाडले इंस्पैक्टर को मुंह पर चढ़ाए जा रहे हैं।

बिग बॉस' को शूटिंग रोकने का नोटिस, निर्माता कोर्ट की शरण में


मुंबई: शुरु से ही विवादों में घिरे रियलिटी शो बिग बॉस 4 की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। इस बार लोनावाला म्‍यूनिसिपल काउंसिल ने शो की निर्माता कंपनी वायकॉम 18 को शो की शूटिंग तत्‍काल बंद करने को कहा है। इस पर वायकॉम 18 ने बंबई हाई कोर्ट में अर्जी दी है जिसपर आज सुनवाई होनी है।

शो की शूटिंग लोनावाला के एक भव्‍य बंगले में हो रही है। काउंसिल का कहना है कि नियम तोड़ते हुए और प्रशासन की इजाजत के बिना बंगले में कई फेरबदल किए गए हैं। प्रशासन ने इसे ही आधार बनाते हुए शो की शूटिंग रोकने के लिए कहा है।

अब काउंसिल के नोटिस ने शो निर्माताओं के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। काउंसिल का कहना है कि शो के निर्माताओं ने शूटिंग के लिए दो एकड़ में फैले स्‍टूडियो के निर्माण के लिए इजाजत नहीं ली थी और शो का प्रसारण तीन अक्‍टूबर से शुरू कर दिया। काउंसिल के सीईओ योगेश गोडसे ने कहा, जब हमारे कर्मचारी शो के निर्माताओं को नोटिस देने गए तो उन्‍होंने इसे स्‍वीकार नहीं किया इसलिये कर्मचारियों ने स्‍टूडियो की दीवार पर नोटिस चिपका दिया।

दूसरी ओर वायकॉम 18 के मुताबिक यदि काउंसिल को लगता है कि शो की शूटिंग गैर कानूनी तरीके से हो रही है तो उसे शूटिंग रोकने के लिए कहने से पहले पर्याप्‍त समय देना चाहिए। कंपनी ने हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि काउंसिल बेवजह इस शो को रुकवाना चाहती है। इस शो की प्रसारणकर्ता कंपनी नोटिस मिलने पर हाईकोर्ट पहुंची है जहां आज इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

उधर पाकिस्‍तानी कलाकारों वीना मलिक और बेगम नवाजिश अली को बिग बॉस के सीजन 4 में शामिल करने पर शिव सेना और महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना पहले से ही इसका भारी विरोध कर रहे हैं। इस विवादित शो के होस्ट सलमान खान है।

Wednesday, October 6, 2010

'बिग बॉस' के घर के सामने शिव सेना का प्रदर्शन

मुंबई: लोनावला हिल स्टेशन में रियलिटी शो 'बिग बॉस' के शूटिंग स्थल वाले बंगले के सामने प्रदर्शन करने को लेकर शिवसेना के करीब 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

रिएलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले ही दिन से विवादों में घिरे शो बिग बॉस के प्रस्तोता सलमान खान है। तीन अक्टूबर को शुरू हुए इस शो में बालीवुड अभिनेता सलमान खान ने इसमें हिस्सा लेने वाले 14 प्रतिभागियों का परिचय कराया। इन प्रतिभागियों में पाकिस्तान की पूर्व मॉडल एवं पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ की पूर्व गर्लफ्रेंड वीना मलिक, पाकिस्तानी लोकप्रिय चैट शो की मेजबान बेगम नवाजिश अली शामिल हैं। इस बात पर शिव सेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति जताते हुए इसमें बाधा पहुंचाने की चेतावनी दी थी।

पुलिस के मुताबिक शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में दो पाकिस्तानी कलाकारों के भाग लेने की निंदा करते हुए आधे घंटे तक नारेबाजी की। इससे पहले रिएलिटी टेलीविजन कार्यक्रम बिग बॉस में पाकिस्तानी कलाकारों के हिस्सा लेने के कारण शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने इसमें बाधा पहुंचाने की चेतावनी दी थी। ठाकरे ने एक बयान में कहा, कुछ भी हो, हम इस शो को आयोजित नहीं होने देंगे। हमें कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर चेतावनी जारी न करें। शिवसेना इस टेलीविजन शो को बाधित करेगी।

Tuesday, October 5, 2010

'बिग बॉस' में नज़र आयेंगे असल जिंदगी के सलमान


फिल्म दबंग में अपने दबंगई अभिनय के बाद अब सलमान खान, कलर्स टीवी पर आ रहे 'बिग बॉस' की मेज़बानी के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। सलमान का अपने प्रशंसकों से कहना है कि कैमरे के सामने वह सलमान को फिल्मी सितारे के रूप में नहीं बल्कि वास्तविक जीवन के सलमान को देखेंगे। उनका कहना है कि उनका परिवार भी इस शो को पसंद करता है और इस शो के बारे में उनके परिवार में हमेशा चर्चा होती हैं। यहां तक की जब उन्होंने अपनी मां से इस शो में बतौर होस्ट काम करने के बात पूछी तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी।
यह एक ऐसा शो है जिसमें प्रतिभागी मनोवैज्ञानिक तौर पर एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सलमान से पहले 'बिग बॉस' के प्रस्तोता की कमान सदी के नायक अमिताभ बच्चन के हाथों में थी। सलमान का कहना है कि यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें वह इस कार्यक्रम के प्रस्तोता होने के बावजूद शो को देख सकेंगे।

Monday, October 4, 2010

बिग बॉस- 4 विवादो के घेरे में


रिऐलिटी शो बिग बॉस- 4 को शुरु हुए अभी एक ही दिन हुआ है। लेकिन दो पाकिस्तानी कलाकारों के बिग बॉस के मेहमान बनने से यह विवादों के घेरे में आ गया है। जिनके नाम वीना मलिक और बेगम नवाजिश अली है। इनके इस शो में शामिल होने से शिव सेना और एमएनएस की नज़र इस शो पर तिरछि हो गयी है। जिसके चलते शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शो को न चलने देने की धमकी दी है।
इन दोनों गेस्ट से नाराज़ शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि पार्टी पाकिस्तानी प्रत्याशियों की मौजूदगी पर शो नहीं चलने देगी। उनका कहना है कि जब शो में पाकिस्तानी आ रहे हैं, तो इसमें अजमल कसाब और अफजल गुरू को भी आने की अनुमति दे दो। शिवसेना इस शो को नहीं चलने देगी। राउत ने कहा कि जब भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान में अहमियत नहीं दी जाती और वहां कई भारतीय चैनलों को बैन कर दिया गया है, तो फिर यह शो पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय चैनलों पर क्यों दिखाना चाहता है?

Monday, September 13, 2010

सानिया-शोएब 'बिग बॉस-4' का हिस्‍सा नहीं

मुंबई. भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनके शौहर शोएब मलिक रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्‍सा नहीं बनेंगे। मीडिया में खबरें आई थी कि निकाह के बाद विवादों से घिरे इस दंपती को रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के चौथे सीजन का हिस्‍सा बनाया जा सकता है। लेकिन सानिया के प्रवक्‍ता ने कहा है कि इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है और रियलिटी शो के प्रचार के लिए टेनिस खिलाड़ी के नाम का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले शो 'बिग बॉस-4' को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जायेगा। इस शो में ऐसी हस्तियां हिस्‍सा लेती हैं, जो कहीं न कहीं विवादों से घिरी हो। जहां बिग बॉस के सीजन 4 में राहुल महाजन अपनी पत्नी डिंपी के साथ शिरकत कर सकते हैं। वहीं स्पॉट फिक्सिंग मामले में मोहम्मद आसिफ से संपर्क होने के बाद विवादों में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और असिफ की पूर्व प्रेमिका वीना मलिक को भी शो में बुलाए जाने की उम्‍मीद है। खबर है कि नौकरानी से बलात्‍कार का आरोप झेल रहे बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा भी इस रियलिटी शो का हिस्‍सा बनने जा रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York