Showing posts with label 13-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 13-09-2010. Show all posts

Monday, September 13, 2010

पूर्वी वेनेज्वेला में विमान दुर्घटनाग्रस्त,25 मरे


सिउडेड गुयाना: पूर्वी वेनेज्वेला में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 47 यात्री और चालक दल के 4 लोग सवार थे। हादसे में 25 से अधिक के मरने की आशंका है। जबकि 23 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे का शिकार होने वाला विमान एटीआर 42 सरकारी एयरलाइन कॉनविअसा का है।यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान सिउडेड गुयाना के बाहरी क्षेत्र में बने मैनुअल कालरेस एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था।


भोपाल में लड़कियों की खरीद-फरोख्त वाले गिरोह सक्रिय

भोपाल में रोज महिलाओं और किशोरियों का गुम होना लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। इस साल जुलाई तक राजधानी से करीब छह सौ महिलाएं और लड़कियां गुम हो चुकी हैं। इनमें से वापस लौटने वालों की संख्या 170 है। सोचने वाली बात ये है कि ये आंकड़ा उन लोगो का है, जिनकी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जबकि समाज का एक बड़ा हिस्सा ऐसा भी है, जो बदनामी के ड़र से पुलिस थानों की सीढ़ियां ही नहीं चढ़ता। पुलिस अधिकतर मामलों में गुमशुदगी कायम कर खानापूर्ति कर देती है। किसी मामले में दबाव ज्यादा बढ़ा तो गुमशुदगी को अपहरण में तब्दील कर दिया जाता है। उसके बाद फाइल थाने में धूलफांकती रहती है।
पुलिस के मुताबिक गुम होने वाली ज्यादातर महिलाएं घरेलू विवाद के चलते परेशान होकर घर छोड़ देती हैं। जबकि लड़कियों के गुम होने वाले मामलों में प्रेम-प्रसंग एक बड़ा कारण बनता है। ज्यादातर मामलों में लड़कियां और महिलाएं घर वापस आ चुकी हैं। लेकिन यहां पर छोटी उम्र की लड़कियों का गुम होना सवाल खड़े करता है। प्रदेश में महिलाओं व लड़कियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े गिरोहों के सक्रिय होने के प्रमाण मिले हैं। जो बच्चियों और महिलाओं को अगवा कर उन्हें वैश्यावृत्ति के गलत धंधे में धकेल देते हैं।


सानिया-शोएब 'बिग बॉस-4' का हिस्‍सा नहीं

मुंबई. भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनके शौहर शोएब मलिक रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्‍सा नहीं बनेंगे। मीडिया में खबरें आई थी कि निकाह के बाद विवादों से घिरे इस दंपती को रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के चौथे सीजन का हिस्‍सा बनाया जा सकता है। लेकिन सानिया के प्रवक्‍ता ने कहा है कि इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है और रियलिटी शो के प्रचार के लिए टेनिस खिलाड़ी के नाम का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले शो 'बिग बॉस-4' को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जायेगा। इस शो में ऐसी हस्तियां हिस्‍सा लेती हैं, जो कहीं न कहीं विवादों से घिरी हो। जहां बिग बॉस के सीजन 4 में राहुल महाजन अपनी पत्नी डिंपी के साथ शिरकत कर सकते हैं। वहीं स्पॉट फिक्सिंग मामले में मोहम्मद आसिफ से संपर्क होने के बाद विवादों में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और असिफ की पूर्व प्रेमिका वीना मलिक को भी शो में बुलाए जाने की उम्‍मीद है। खबर है कि नौकरानी से बलात्‍कार का आरोप झेल रहे बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा भी इस रियलिटी शो का हिस्‍सा बनने जा रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York