Showing posts with label 13-01-11. Show all posts
Showing posts with label 13-01-11. Show all posts

Thursday, January 13, 2011

धन संग्रह के लिए दिखाई अपनी पत्नी की नग्न फोटो


लंदन: शायद आपको सुनने मे अजीब लगे, लेकिन टेनिस के सुपर स्टार अमेरिका के आंद्रे अगासी ने धन संग्रह के लिए पूर्व विंबलडन विजेता व अपनी पत्नी स्टेफी ग्राफ की नग्न तस्वीर का सहारा लिया। यह हरकत उन्होंने चेरिटी के लिए ताईवान में हुई एक नीलामी में बोलीकर्ताओं को लुभाने के लिए की।

अगासी ने बोली के दौरान घोषणा की कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को स्टेफी की नग्न तस्वीर देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने किए गए वायदे के अनुसार सबसे ऊंची बोली (4 हजार डॉलर) लगाने वाले को अपनी पत्नी स्टेफी ग्राफ का अपने मोबाइल से खींचा गया नग्न फोटो दिखाया।

हालांकि द सन की जानकारी के मुताबिक अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि स्टेफी को इसकी जानकारी थी या नहीं। या फिर सच मे वह तस्वीर स्टेफी की थी या नहीं।

गुजरात की सफलता में नैनो का हाथ



गांधी नगर: टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा का नैनो को बंगाल से उठाकर सानंद में स्थापित करने का फैसला गुजरात राज्य की सफलता में मील का पत्थर साबित हुआ है। रतन टाटा ने 2007 के वाइब्रैंट गुजरात समिट में भाग तो लिया था लेकिन वे उससे खुश नहीं थे। उसके बाद अक्टूबर 2008 में नैनो प्लांट को बंगाल से उठाकर सानंद लाया गया जिसके पीछे कॉरपोरेट लॉबीइस्ट नीरा राडिया का हाथ था।

नैनो का सानंद आना नरेन्द्र मोदी और गुजरात के लिए भी एक लैंडमार्क था। साथ ही रतन टाटा के इस एक निर्णय से मोदी की छवि बदल गई।

बिजनेस एनालिस्ट सुनील पारेख के मुताबिक, सबसे सस्ती कार होने के कारण नैनो को दुनिया भर में पब्लिसिटी मिली और हर किसी ने जानना चाहा कि यह कहां बनती है। तब गुजरात राज्य का नाम सस्ती कारें बनाने वाले डेस्टीनेशन के रुप में उभरा।

हालांकि नैनो की बिक्री बेशक उस रफ्तार से नहीं हो रही है जिससे होनी चाहिये। लेकिन इसने नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक कद को काफी बढ़ा दिया है, जिसका फायदा उन्हें अगले चुनाव में भी मिलेगा।

श्वेता ने जीत के लिये किया बेटी का नाम इस्तेमाल


रियलटी शो बिग बॉस की विजेता बनी श्वेता तिवारी पर कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने जीतने के लिए अपनी बेटी के नाम का इस्तेमाल किया है| बिग बॉस में ही श्वेता के प्रतिस्पर्धी रहे कुछ लोगों का कहना है कि श्वेता ने जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए अपनी बेटी के नाम का खूब इस्तेमाल किया है|

उनका कहना है कि 55 कैमरों के सामने श्वेता ने लगातार जनता को यह जताया है कि वह वह अकेले अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं| अपने पति राजा चौधरी द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार श्वेता ने तलाक लेकर अकेले अपनी बेटी को पाला पोसा है| इतना ही नहीं श्वेता ने शो में ही यह बता दिया था कि अगर वह शो में एक करोड़ रुपए जीतती हैं तो उसे अपनी बेटी के भविष्य पर ही खर्चा करेंगी| उनकी इसी बात से आहत होकर जनता ने उनके साथ खूब सहानुभूति दिखाई और और उन्हें जबरदस्त वोट्स देकर विनर बना दिया|

हालांकि श्वेता ने उन पर लगे इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वह अकेले अपने दम पर अपनी बेटी को अच्छा भविष्य देने की हिम्मत रखती हैं और इसके लिए उन्हें ऐसे हथकंडे अपनाने की कोई जरूरत नहीं है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York