Showing posts with label 04-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 04-10-2010. Show all posts

Monday, October 4, 2010

बिग बॉस- 4 विवादो के घेरे में


रिऐलिटी शो बिग बॉस- 4 को शुरु हुए अभी एक ही दिन हुआ है। लेकिन दो पाकिस्तानी कलाकारों के बिग बॉस के मेहमान बनने से यह विवादों के घेरे में आ गया है। जिनके नाम वीना मलिक और बेगम नवाजिश अली है। इनके इस शो में शामिल होने से शिव सेना और एमएनएस की नज़र इस शो पर तिरछि हो गयी है। जिसके चलते शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शो को न चलने देने की धमकी दी है।
इन दोनों गेस्ट से नाराज़ शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि पार्टी पाकिस्तानी प्रत्याशियों की मौजूदगी पर शो नहीं चलने देगी। उनका कहना है कि जब शो में पाकिस्तानी आ रहे हैं, तो इसमें अजमल कसाब और अफजल गुरू को भी आने की अनुमति दे दो। शिवसेना इस शो को नहीं चलने देगी। राउत ने कहा कि जब भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान में अहमियत नहीं दी जाती और वहां कई भारतीय चैनलों को बैन कर दिया गया है, तो फिर यह शो पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय चैनलों पर क्यों दिखाना चाहता है?

कॉमनवेल्थ खेलों का भव्य आग़ाज़, विश्व में जमीं भारत की धाक


लंदन/मेलबोर्न: आखिरकार 19वें कॉमनवेल्थ गेम्स के भव्य आयोजन ने सभी शंकाओं को गलत साबित करते हुए दुनिया का दिल जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के अखबारों में कॉमनवेल्थ के लिए की गई तारीफे इस बात का प्रमाण है कि भारत ने इतनी मुसीबतों के बाद भी अपनी तैयारी का लोहा मनवाया है।
ब्रिटेन के एक अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’ में लिखा है कि समारोह में कहीं कोई कमी नहीं। कलाकारों में समन्वय, कोरियोग्राफी, साउंड सिस्टम सब कुछ बेदाग रहा। तैयारियों के दौरान भले ही कुछ कमी रह गई हो, लेकिन भारत ने दिखाया कि इतने बड़े आयोजन का आग़ाज़ कैसे किया जाता है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने लिखा है कि उद्घाटन समारोह में भारत अपना सर्वश्रेष्ठ व सक्षम स्वरूप लेकर प्रकट हुआ। इस शानदार आयोजन में सांस्कृतिक विरासत से लेकर तकनीकी कौशल तक सब झलक रहा था। इसमें वह सब कुछ था, जिसका आयोजकों ने दावा किया था।
वहीं एनआरआई उद्योगपति स्वराज पाल का कहना है कि इस भव्य उद्घाटन समारोह ने भारत का मान बढ़ाया है। उधर, ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने उद्घाटन समारोह की जमकर तारीफ की है।

सेना ने आतंकी बनने से बचाया


जम्मू: सेना ने किश्तवाड़ में शनिवार को हूजी के डिस्ट्रिक्ट कमांडर समेत दो आतंकियों को पकड़ने के बाद वहां के तीन युवकों को आतंकी बनने से बचाया है। किश्तवाड़ के पाथीमहल क्षेत्र तीन युवक 21 सितंबर से लापता थे। जिनमें से फारुख अहमद (18) को स्पेशल फोर्स ने 25 सितंबर को ढूंढ लिया था। उसके बाद से ही सेना बाकी के दो युवकों को तलाश कर रहीं थी। कल सेना ने गुलाम अहमद(25) और मोहम्मद इकबाल(18) दोनों को ढ़ूढ निकाला है। ये दोनों युवक पतिमहल के पास ही एक नाले में छुपे थे। सेना के मुताबिक इस तरह हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन द्वारा कई युवाओं को भड़काकर उन्हें आतंकी बनाया जाता रहा है। और राज्य में आतंकवाद के खात्मे के लिए सेना समय-समय पर इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम देती रहीं है। सेना ने शनिवार को किश्तवाड़ के पत्नाजी से एके47 राईफल समेत हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया था और दच्चनक्षेत्र से हुजी के डिस्ट्रिक्ट कमांडर शब्बीर अहमद समेत दो आतंकियों को पकड़ा था।

फ़ैक्ट्री में लगी आग से लाखों खाक


सूरत: आज दोपहर बमरोली इलाक़े में एक कपड़ा फ़ैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफ़री फैल गई। यह कपड़ा फ़ैक्ट्री बमरोली के भीड़भंजन सोसायटी की है। फ़ैक्ट्री में अचानक आग लग जाने से वहां काम कर रहे सभी कर्मचारी बड़ी मुशकिल से जान बचाकर बाहर निकले और दमकल विभाग को सूचित किया। लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही फ़ैक्ट्री में रखे गए लाखों रुपये के कपड़े जलकर ख़ाक हो गए। यहां तक कि सारी मशीनरी भी जल कर बर्बाद हो गई।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York