Showing posts with label Sushil Kumar. Show all posts
Showing posts with label Sushil Kumar. Show all posts

Tuesday, January 25, 2011

पद्म पुरस्कारों की घोषणा,18 सम्मानित




नई दिल्ली: आज देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। पद्म विभूषण पुरस्कार मोंटेक सिंह अहलूवालिया, अजीम प्रेमजी, विजय केलकर, कपिला वात्स्यायन, ब्रजेश मिस्र, ए. नागेश्वर राव, एल. सी. जैन और शशि कपूर को दिया गया है। वहीं पद्मभूषण पुरस्कारों में खय्याम और वहीदा रहमान शामिल हैं।

पद्मश्री पुरस्कार पानेवालों में वी.वी.एस. लक्ष्मण, काजोल, इरफान खान, तब्बू, गगन नारंग और सुशील कुमार, कृष्णा पूनिया, उषा उथुप शामिल हैं।

इन पुरस्‍कारों में सैनिक सम्मान अशोक चक्र मरणोपरांत मेजर लेशराम सिंह को दिया गया है। साथ ही पांच सैनिकों को कीर्ति व 21 सैनिकों को शौर्य चक्र भी दिया गया है।

राज्‍य सरकारों, संघ राज्‍य प्रशासनों, केन्‍द्रीय मंत्रालयों, विभागों, उत्‍कृष्‍टता संस्‍थानों आदि से पद्म पुरस्‍कारों की जानकारी इकट्ठा की जाती हैं, और उन पर पुरस्‍कार समिति द्वारा विचार किया जाता है। पुरस्‍कार समिति की सिफारिश के आधार पर और प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्‍ट्रपति के अनुमोदन के बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर इन पद्म सम्‍मानों की घोषणा की जाती है।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्‍कार शासकीय सेवकों द्वारा प्रदत्त सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्‍ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Sunday, October 31, 2010

मास्टर सचिन बने 'आइकन ऑफ द मिलेनियम'



मुम्बई: मैदान के अंदर फिट और बाहर हिट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को मुम्बई में आयोजित दूसरे सहारा इंडिया खेल पुरस्कार समारोह में एक नहीं बल्कि दो-दो पुरस्कारों से नवाजा गया।

तेंडुलकर को 'साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर' और 'आइकन ऑफ द मिलेनियन' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी ) से भी तेंडुलकर को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का खिताब मिला था।

इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

इतना ही नहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में चार गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को 'खेलों का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी' के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं इस ग्रुप में तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाली दीपिका कुमारी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को सहारा ने इस साल की 'सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर' चुना है।

Tuesday, September 14, 2010

खेल मंत्री ने किया विश्व विजेता के कोच का अपमान

केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने स्वर्ण पदक विजेता सुशील कुमार के कोच का सरेआम अपमान किया जिस पर सुशील ने भी आपत्ति जताई है।
मास्‍को में कुश्‍ती का विश्‍व चैंपियन बनने के बाद स्‍वदेश लौटे सुशील खेल मंत्री से मिलने गए थे। इस मौके पर जब फोटो खिंचाने की बारी आई तो खेल मंत्री नहीं चाहते थे कि उनके और सुशील के अलावा कोई फ्रेम में आए, इसलिये उन्‍होंने सुशील के गुरू सतपाल जी को हाथ से दूर हटने का इशारा किया। अपने गुरू के अपमान पर उन्‍होंने कहा कि जो शख्‍स वर्षों से पहलवान तैयार कर रहा है और इस क्षेत्र में काफी इज्‍जत रखता है, उनके साथ ऐसा व्‍यवहार ठीक नहीं है।
विश्व चैंम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुशील पहले भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने रविवार को एलन गोगायेव को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।




ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York