Showing posts with label 28-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 28-09-2010. Show all posts

Tuesday, September 28, 2010

निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को फांसी

सीबीआई की विशेष अदालत ने आज नोएडा के चर्चित निठारी कांड के रचना हत्याकांड में अपना फ़ैसला सुना दिया है।
ग़ाज़ियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने आज निठारी रचना लाल हत्याकांड मामले में दोषी सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले रिंपा हलधर और आरती हत्याकांड में फ़ैसला आ चुका है। रिंपा हलधर मामले में 13 फ़रवरी 2009 को आए फ़ैसले में मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को फांसी की सज़ा सुनाई गई थी और बाद में हाईकोर्ट ने पंधेर की सज़ा ख़त्म कर दी थी। वहीं दूसरे मामले में फ़ैसला सीबीआई के विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह की अदालत ने 4 मई 2010 को सुनाया था। इसमें पंधेर के नौकर सुरेंद्र कोली को मुख्य अभियुक्त बनाकर उसे फांसी की सज़ा सुनाई थी। रचना हत्याकांड ऐसा तीसरा मामला है, जिसमें आज फ़ैसला आया है।

अयोध्या पर फ़ैसला टालने की याचिका खारिज़


नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फ़ैसले को टालने वाली याचिका को खारिज़ कर दिया है। मुख्य न्यायधीश के नेतृत्व में बनी तीन जजों की खंडपीठ ने रमेश चंद्र त्रिपाठी की याचिका को खारिज़ किया। इस याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फ़ैसले पर रोक लगाने को कहा गया था। अब पूरी तरह साफ हो गया है कि अगले दो दिन में अयोध्या मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खण्ड़पीठ का फ़ैसला आने में कोई अड़चन नहीं बची है।

भारतीय सेना के जुनूनी जज़्बे को सलाम


कामनवैल्थ खेलों की तैयारी को लेकर फ़ज़ीहत झेल रही दिल्ली सरकार के लिये ये ख़बर थोड़ी राहत देने वाली है, और बड़ी सीख भी देने वाली है कि इमानदारी से काम करने का नतीजा क्या निकलता है। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के सामने कुछ दिन पहले फ़ुट ब्रिज को ५ दिन में दोबारा खड़ा करने का ज़िम्मा लिया भारतीय सेना के जवानो ने, और मात्र तीन दिन में खड़ा कर दिया फ़ुट ब्रिज। इसे भारतीय सेना का जुनूनी जज़्बा ही कहा जायेगा कि दिल्ली सरकार के हाथ खड़े करने के बावजूद सेना के जवानो ने इस काम को पांच दिन से पहले पूरा कर दिखाया। शीला जी और कलमाड़ी जी कुछ शर्म करो और भारतीय सेना से ही कुछ सीख लो।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York