Showing posts with label 12-07-2010. Show all posts
Showing posts with label 12-07-2010. Show all posts

Monday, July 12, 2010

आन काल LPG डेलिवरी!!

दिल्ली:
देश के 7 बड़े शहरों में अब LPG सिलेंड़र फोन पर उपलब्ध होंगे| ना बुकिंग का झंझट और ना ही घंटो लाइन में लगना। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे सहित 7 बड़े शहरों में सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक अब प्रिफर्ड डिलिवरी LPG स्कीम के तहत अपने मनमुताबिक समय पर गैस मंगा सकते हैं। इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक प्रति सिलिंडर 25 रु. ज्यादा देने होंगे वहीं सुबह और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक 50 रु. ज्यादा खर्च करने होंगे। दिए गए समय पर गैस नहीं आई, तो आपको 20 रु. डिस्काउंट भी मिलेगा। यह सेवा शुरू में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे सहित 7 शहरों में मंगलवार से शुरू होगी और इसका उद्घाटन केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा करेंगे। यह स्कीम इंडियन ऑयल, एचपी और भारत गैस तीनों में लागू होगी।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो


चैंपियन स्पेन का लौटने पर भव्य स्वागत

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2010 जीतने के बाद स्पेन की टीम जब अपने देश वापस पहुंची तो टीम के सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। बाराजस एयरपोर्ट पर हज़ारों प्रशंसक टीम के स्वागत के लिये आये हुए थे। जैसे ही टीम के सदस्यों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलना शुरु किया तो वहां मौज़ूद प्रशंसको ने जोर जोर से चिल्लाकर टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। टीम के सभी खिलाड़ी जल्द ही होने वाली भव्य परेड का हिस्सा बनेंगे तो वहीं स्पेन के राजा ने फुटबाल टीम के शानदार प्रदर्शन पर एक सम्मान भोज देने की घोषणा की है।


मंत्री नंद गोपाल ’नंदी’ अब ख़तरे से बाहर


आज इलाहाबाद में हुए हमले में घायल मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ’नंदी’ की हालत अब ख़तरे से बाहर है । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज इलाहाबाद में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ’नंदी’ पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ये हमला सरकार के ऊपर हमला है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जायेगा. मामले की पूरी जांच एस टी एफ़ को सौंप दी गई है


: न्यूज़लाइन ब्यूरो

टीवी रिमोट या सेंसर??


अब अभिभावकों को ये सोच कर ज़्यादा परेशान होने की कोई आवश्यकता नही है,
कि उनके नन्हे मुन्ने घर पर उनकी गैर मौजूदगी में कैसे प्रोग्राम देखते हैं।
एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा टी वी रिमोट ईजाद किया है, जिसमें कि सेंसर्स फ़िट हैं।
ये सेंसर परिवार के लोगों को पहचान कर पहले से प्रोग्राम किये गये कार्यक्रम ही प्रसारित करेगा।
इस रिमोट को डिज़ाईन करने वाली टीम के मैग्दियेल गैलन जो कि इंटेल में कार्यरत हैं के अनुसार
उन्होने साधारण टीवी रिमोट में ही सेंसर्स फ़िट करके इस रिमोट में बदल दिया है।
ये रिमोट अगले हफ़्ते अमेरिका के जार्जिया में कृत्रिम सूझबूझ कान्फ़्रेंस के दौरान प्रदर्शित की जायेगी।

सस्ती नही होगी 3G सेवायें

एयरटेल के अनुसार 3 जी मोबाइल सेवा महानगरों में सस्ती नही होगी क्योंकि सेवा प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम के लिए अधिक राशि देनी होगी। भारती, के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा दिल्ली व मुंबई इन दोनों स्थानों के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन हेतु 3,500-3,500 करोड रूपए लिए गए है, लाइसेंस शुल्क और साधनों की लागत निकालने के लिए इन सर्किलों में सेवा की दर 700 से 900 रूपए प्रति माह रखनी पडेगी। 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भारती एयरटेल को दिल्ली और मुंबई समेत 13 सर्किलों के लिए लाइसेंस मिला है जिसके लिये एयरटेल ने 12,295 करोड दिए है।

लखनऊ पुलिस ने की पत्रकारों के साथ अभद्रता


लखनऊ:
कामन वेल्थ खेलों में विश्व भर में घुमाई जा रही क्वींस बैंटन के आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे प्रवेश के दौरान पुलिस और प्रशासन ने पत्रकारों से अभद्रता की । स्वागत समारोह में आसपास के कई ज़िलो से पत्रकार पहुचे हुए थे। कवरेज कर रहे पत्रकारो से पुलिस ने धक्का मुक्की और अभद्र्ता की। इस घटना के बाद पत्रकारों ने कलक्ट्रेट को घेर लिया है । पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ कलक्ट्रेट पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन जारी है । भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद पत्रकारों को खदेड़ने की कोशिशों में लगी है।

इलाहाबाद : मंत्री पर बम से हमला, गंभीर रूप से घायल


इलाहाबाद:
इलाहाबाद के मुफ़्ती गंज मोहल्ले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी पर अज्ञात लोगो ने बम फ़ेंक कर हमला किया। मंत्री समेत, दो सुरक्षा कर्मी घायल। मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, भारी पुलिस बल मौके पर।
नंद गोपाल गुप्ता, "नंदी" राज्य सरकार में संस्थागत वित्त एवं स्टाम्प एवं कोर्ट फ़ीस मंत्रालय का कार्य संभालते हैं। नंदी, रीता बहुगुणा जोशी एवं केसरी नाथ त्रिपाठी को हराकर चुनाव जीत सुर्खियों में छा गये थे।

दक्षिणी अमेरिका में 6.2 तीव्रता का भूकंप


सैंटियागो:
दक्षिण अमेरिका के उत्तर पूर्वी क्षेत्र चिली के अंतर्गत आने वाले शहर कलामा में देर रात रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, ये क्षेत्र धरती के सबसे सूखे क्षेत्रों में आता है। भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान या माल के नुक्सान की कोई खबर नही है। ज्ञात रहे कि इसी वर्ष 27 फ़रवरी को इसी क्षेत्र के चिली शहर में 8.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके कारण एक बड़ी सूनामी उत्पन्न हुई थी aur 521 लोग उसमें मारे गये थे।

गुड़गांव : एन आर आई दूल्हे की पिटाई

गुड़गांव:
गुड़गांव के सेक्टर 5 थाने के बाहर एक 'एन आर आई दूल्हे की पहली पत्नी के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी । जानकारी के मुताबिक़ अजीत सिंह नामक 'एन आर आई' ने 15 साल पहले मीनाक्षी नाम की लड़की से शादी की थी । मगर दोनों के बीच संबंधों में खटास पैदा हो गई थी और नौबत तलाक़ तक पहुंच गई थी,केस कोर्ट में विचाराधीन है । मीनाक्षी के परिजनों का आरोप है कि अजीत ने मीनाक्षी को तलाक़ दिये बिना ही 3 जुलाई 2010 को अंजली दूसरी शादी रचा ली । मीनाक्षी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी और अजीत को पुलिस ने पूछ्ताछ के लिये थाने बुलाया था। अजीत के थाने पहुंचने पर, मीनाक्षी के परिजनों ने थाने के बाहर ही उसकी जमकर पिटाई कर ड़ाली ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

देहरादून: विधायक को पीटने पर, दारोगा गिरफ़्तार।

देहरादून:
सहसपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार की 1 दरोग़ा ने जमकर पिटाई की । प्रेमनगर चौकी में तैनात मनोज नेगी नामक दरोग़ा ने ना सिर्फ़ विधायक को गाड़ी से खींचा, बल्कि विधायक द्वारा अपना परिचय देने के बावजूद, उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । विधायक को घायल अवस्था में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है । इस घटना के बाद देहरादून के एस एस पी अभिनव कुमार ने प्रेमनगर पुलिस चौकी में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, और विधायक की पिटाई के आरोप में दरोग़ा मनोज नेगी को गिरफ़्तार कर लिया गया है । इस पूरे मामले में एस एस पी ने विधायक राजकुमार से माफ़ी मांगी है। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हास्पिटल पहुंचकर विधायक का हाल-चाल जाना और इस घटना के लिये विधायक से माफ़ी भी मांगी।

मुंबई: सेंसेक्स अच्छी बढ़त के साथ खुला

मुंबई:
एशियाई शेयर बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की वजह से आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी नजर आ रही है। सुबह 10:54 बजे बीएसई सेंसेक्स 141 अंक की मजबूती के साथ 17,975 पर है। निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ 5,389 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.51% की मजबूती दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.76% और बीएसई मिडकैप में 1.01% की बढ़त है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.25% ऊपर है। सेंसेक्स के 25 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 4 शेयरों में कमजोरी का रुख है। रिलायंस इन्फ्रा का शेयर सपाट है। सबसे ज्यादा बढ़त डीएलएफ में है। इसका शेयर 2.2% ऊपर है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैक और टाटा स्टील में 1% से अधिक की तेजी है।

PSLV C-15 का सफ़ल प्रक्षेपण:


श्रीहरिकोटा:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी 15 का सफल प्रक्षेपण किया है. इस राकेट ने पाँच उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया है। पीएसएलवी–सी 15 के साथ ही एक अत्यंत छोटे उपग्रह स्टुडसैट को भी अंतरिक्ष में भेजा गया है. इस छोटे से उपग्रह स्टुडसैट को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाया है.पीएसएलवी-सी 15 को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया और रॉकेट ने बिल्कुल सही रास्ते पर अपनी यात्रा पूरी की। इस अवसर पर राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया भी उपस्थित रहे॥

गाज़ियाबाद में सुबह सुबह व्यापारी पर हमला

गाज़ियाबाद: साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर के सेक्टर 3 इलाके में सुबह सवेरे व्यापारी को घर में घुस कर गोली मारी गई।
लूट के इरादे से आये बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर व्यापारी रवि को गोली मार दी। व्यापारी को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज़लाइन ब्यूरो


बेरहम बाप, बेटे के सीने में घोंपी पिन

दिल्ली :
दिल्ली पुलिस मे तैनात कांस्टेबल ने आज मानवता की तमाम हदें लांघ दीं । इस कलयुगी बाप ने अपने ही 12 साल के बेटे के सीने मे 10 इंच लंबी पिन घोंप दी बेटा गम्भीर हालत में ट्रौमा सेंटर में भर्ती है । जानकारी के मुताबिक़ थाना हौज़ खास में तैनात नरेश शराब पीकर अपनी पत्नी की पिटाई करता था । कल रात जब नरेश अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था तो उसका बेटा अपनी मां को बचाने के लिये बीच में आ गया । फिर गुस्से में आकर कांस्टेबल नरेश ने अपने बेटे के सीने में 10 इंच लम्बी पिन घोंप दी । शिकायत के बाद आरोपी कांस्टेबल को गिरफ़्तार कर लिया गया था लेकिन फिर ज़मानत पर छोड़ दिया गया।

न्यूज़लाइन ब्यूरो

एक और माडल ने की खुदकुशी

मुंबई :
माडल विवेक बाबाजी की मौत की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई है कि महानगर में एक और माडल ने आत्महत्या कर ली है। 30 साल की नताशा पादबीदरी का शव रविवार को उनके वर्सोवा स्थित फ़्लैट में पंखे से लटकता मिला। हालांकि नताशा की गिनती मशहूर माडलों में नहीं थी, लेकिन उन्होनें कुछ साल पहले छोटे-मोटे धारावाहिकों में काम किया था।
पुलिस के मुताबिक नताशा के परिवार ने दो फ़्लैट ख़रीदे थे, एक में पूरा परिवार और दूसरे में नताशा अकेले रहती थी। रविवार दोपहर को जब काफ़ी देर तक फ़्लैट का दरवाज़ा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक नताशा डिप्रेशन का शिकार थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज़लाईन ब्यूरो

हरियाणा में आई बाढ़ का जिम्मेदार, पंजाब :यादव


कैथल:प्रदेश के वित्त एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने हरियाणा के चार जिलों में बाढ़ का जिम्मेदार पंजाब को ठहराया है उन्होने कहा है कि पंजाब की हरियाणा से वादाखिलाफी ही एसवाईएल नहर में आई बाढ़ का कारण है। उनका कहना है कि 25 जून को अंबाला सिंचाई विभाग पंजाब और हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें पंजाब ने एसवाईएल को रिपेयर कराने का वादा किया था। पंजाब ने वादा तो पूरा किया नहीं, उल्टे एसवाईएल में क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया, जिसके लिए यह नहर तैयार नहीं थी। यादव ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करे हुए बुटाना लिंक नहर में आई दरार के स्थल पर जाकर राहत कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने भी नहर में दरार का कारण क्षमता से अधिक पानी छोड़ा जाना बताया है। उन्होंने बताया कि सेना, आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनता के सहयोग से हांसी बुटाना लिंक नहर में आई दरार को बंद कर दिया गया है, जिससे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में काफी राहत मिली है। मंत्री ने कहा कि ड्रेनों की सफाई नहीं करने के मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में सभी नहरों एवं ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

शिवाजी पर लिखी किताब नहीं बिकेगी: उद्धव

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि शिवाजी- द हिन्दू किंग इन मुस्लिम इंडिया नाम की उस किताब को राज्य में छपने या बिकने नहीं देंगे। क्योंकि उसमें उन शिवाजी के खिलाफ विवादित टिप्पणियां लिखी है सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखतें हुए अमेरिकी लेखक जेम्स लेन की इस पुस्तक पर पाबंदी लगाने से इनकार कर दिया है। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी जेम्स लेन की छत्रपति शिवाजी पर लिखी विवादित किताब को बिकने नही देगी। उल्लेखनीय है कि विवादित टिप्पणियों को लेकर शिवाजी : हिन्दू किंग इन मुस्लिम इंडिया विवादों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किताब खरीदता या बेचता है तो शिवसेना विरोध करेगी। महाराष्ट्र सरकार की मुश्किल ये है कि अदालत से रोक हटने के बाद वो इस किताब को बिकने से कैसे रोके?

स्पेन बना फुटबाल का बादशाह

आक्टोपस पाल बाबा की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई, आखिरकार स्पेन फुटबाल का बादशाह बन ही गया। दक्षिण अफ्रीका में स्पेन और नीदरलैण्ड के बीच खेले गये फीफा वर्ड कप 2010 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने नीदरलैण्ड को 1-0 से हरा दिया। स्पेन ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए ये वर्ल्ड कप जीतकर पूरे दक्षिण अफ्रीका को अपने रंग में रंग दिया। स्पेन ने एक्सट्रा टाइम मे गोल करके इस मुकाबले में जीत हांसिल की। यही नहीं स्पेन ने ये मुकाबला जीत कर पहली बार विश्व विजेता बनने का रुतबा भी हासिल किया है। पहली बार चैम्पियन बने स्पेन को इस जीत से तीन करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल हुई जबकि उप विजेता हॉलैंड को दो करोड़ 40 लाख पर ही संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रहे जर्मनी को दो करोड़ की पुरस्कार राशि हासिल हुई।
आखिरकार पाल बाबा की भविष्यवाणी एक बार फिर सही सिद्ध हुई है। इसे अंधविश्वास कहे या कुछ और? ऑकटोपस पाल की सभी मैचों के नतीजों को लेकर सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इस विश्व कप मे जहां स्पेन ने पहली बार फाइनल में जीत कर इतिहास रचा है वहीं ऑकटोपस पाल बाबा के रुप में एक अदभुत भविष्यवक्ता की भी खोज हुई है। मैच दर मैच सटीक भविष्यवाणियां करने वाले 8 हाथ वाले बाबा ने पुरी दुनिया को अपना मुरीद बना लिया।
फीफा वर्ड कप 2010 में अपने ही देश जर्मनी के खिलाफ भविष्यवाणी करने वाले ऑकटोपस पाल बाबा भले ही वहां के लोगों की नज़रों मे विलेन बन गये हो लेकिन इस वर्ल्ड कप के हर मैच में ऑकटोपस की सटीक भविष्यवाणियों ने दुनिया के लोगों में एक खास मुकाम बना लिया है।
न्यूज़लाईन स्पोर्ट्स डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York