
Tuesday, March 8, 2011
आरुषि केस:नूपुर की याचिका पर सुनवाई आज

Monday, March 7, 2011
सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, सैंकड़ों गिरफ्तार

Friday, January 21, 2011
इलाहाबाद: किसानों का पुलिस पर पथराव, गाड़ियां फूंकी

इलाहाबाद: प्रशासन द्वारा ज़मीन का अधिग्रहण किये जाने के बाद से अपनी पर्याप्त मुआवजे की मांग के लिये कई दिनों से धरना दे रहे किसान आज अचानक से उत्तेजित हो उठे और धरने ने अचानक बलवे का रूप ले लिया। किसानों ने भड़काऊ रूप लेने के बाद वाहनों में आग लगाना शुरू कर दी और पुलिस बल पर भी हमला कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कई किसान घायल हो गए और एक किसान की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
इलाहाबाद जिले के करछना में प्रशासन ने पॉवर प्लांट के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से किसान अपनी जमीनों के पर्याप्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसान सरकारी दरों पर मुआवजे के लिए राजी नहीं थे और वे ज्यादा मुआवजा चाहते हैं। वे अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग पर कोई तवज्जो नहीं दी।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया और साथ ही पुलिस एक गाड़ी में भी आग लगा दी। किसानों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं। उत्तेजित किसानों ने दिल्ली-हावड़ा और इलाहाबाद-मिर्जापुर रेल मार्ग को भी जाम कर दिया है।
Thursday, September 30, 2010
अयोध्या पर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फ़ैसला

लखनऊ: अयोध्या के विवादित मुद्दे पर आखिरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खण्ड़पीठ ने आज फ़ैसला सुना दिया। इस फ़ैसले पर देशभर की निगाहें टिकी हुई थी। जस्टिस डीवीशर्मा, जस्टिस एसयू खान और जस्टिस सुधीर अग्रवाल की बेंच ने इस मुद्दे पर बहुमत से अपना फ़ैसला सुनाया। तीनो जजों ने माना की विवादित स्थल राम का जन्म स्थान है। वहीं तीनों में से दो जजों ने पूरे विवादित स्थल को तीन हिस्सों में बांटने की बात भी कही जिसमें एक हिस्सा हिन्दू महासभा, दूसरा निर्मोही अखाड़ा और तीसरा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने की बात कही गई है। वहीं सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड़ के वकील ज़फ़रयाब जिलानी ने फ़ैसले ने नाखुश होकर सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही है। हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले में तीन महीनों तक यथास्थिति बनाये रखने का फ़ैसला सुनाया है। देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने लखनऊ हाईकोर्ट के इस फ़ैसले का स्वागत किया है।
Monday, July 12, 2010
इलाहाबाद : मंत्री पर बम से हमला, गंभीर रूप से घायल
इलाहाबाद: