Showing posts with label News Line. Show all posts
Showing posts with label News Line. Show all posts

Monday, July 12, 2010

मुंबई: सेंसेक्स अच्छी बढ़त के साथ खुला

मुंबई:
एशियाई शेयर बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की वजह से आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी नजर आ रही है। सुबह 10:54 बजे बीएसई सेंसेक्स 141 अंक की मजबूती के साथ 17,975 पर है। निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ 5,389 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.51% की मजबूती दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.76% और बीएसई मिडकैप में 1.01% की बढ़त है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.25% ऊपर है। सेंसेक्स के 25 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 4 शेयरों में कमजोरी का रुख है। रिलायंस इन्फ्रा का शेयर सपाट है। सबसे ज्यादा बढ़त डीएलएफ में है। इसका शेयर 2.2% ऊपर है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैक और टाटा स्टील में 1% से अधिक की तेजी है।

Friday, July 2, 2010

लाहौर में फ़िदायीन हमले में 50 की मौत, सैंकड़ों ज़ख्मी


लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में "हजरत दाता गंज बक्श" की दरगाह में गुरूवार देर रात हुए दो फ़िदायीन हमले में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 175 से अधिक घायल हो गए।
स्थानीय अखबार "द न्यूज" के अनुसार कुछ मिनटों के अंदर हुए दो विस्फोटों में सैक़डों लोग घायल हो गए। दोनों फ़िदायीन अपने शरीर से 20 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बांधे हुए थे। दोनों आतंकवादियों ने दरगाह परिसर में दो जगहों पर विस्फोट कर दिया। पहले आत्मघाती हमलावर ने अपने आप को दरगाह के बेसमेंट में रात लगभग 10.46 बजे अपने आप को उ़डा लिया। दूसरा विस्फोट दो मिनट बाद उस समय हुआ जब दूसरे हमलवार ने दरगाह के अहाते में दाखिल होने के बाद खुद को विस्फोट से उ़डा दिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों की उम्र 20-22 के बीच थी। दरबार के वज़ू खाने के निकट एक बम बरामद किया गया। आत्मघाती हमले के बाद घटना स्थल पर लोगों के शव इधर-उधर बिखरे हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "धमाके के बाद पुरूष, महिलाएं और बच्चे चारों तरफ भाग रहे थे। पूरा का पूरा बेसमेंट मलबे में तब्दील हो गया।" घटना के बाद सैक़डों लोग इधर-उधर भागकर अपने रिश्तेदारों की तलाश कर रहे थे। दरगाह के प्रमुख ने बताया हमले से संबंधित धमकियां मिल चुकी थी। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से यह हादसा हुआ। बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने शवों के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए एकत्रित किया है। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस ने बुरी तरह से क्षत विक्षत हमलावरों के शवों को बरामद कर लिया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York