
Friday, July 2, 2010
जयपुर तेल डीपो अग्निकांड में नौ अफसर गिरफ्तार,कल अदालत में पेशी

आई सी सी में जान हावर्ड की फ़जीहत के बाद अब आस्ट्रेलियाई सरकार घेरे में

मेलबर्न. ब्रिटेन में आतंकी हमले की एक असफल साजिश में शामिल होने के गलत आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय डॉक्टर मोहम्मद हनीफ ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार पर मुकदमा दायर किया है। साथ ही पूर्व आव्रजन मंत्री केविन एंड्रूज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है। 30 वर्षीय हनीफ को 2007 में ब्रिटेन में आतंकी हमले की एक असफल साजिश से जुड़ा होने के आरोप में उस साल जुलाई में ब्रिसबेन एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। 12 दिन हिरासत में रखने के बाद उस पर एक आतंकी संगठन को मदद देने का आरोप लगाया गया। हालांकि बाद में अभियोजन द्वारा मामले में गलती करने और अपर्याप्त सबूत होने की बात स्वीकारने के बाद हनीफ को आरोपों से बरी कर दिया गया था। हनीफ गोल्ड कोस्ट हास्पिटल में रजिस्ट्रार के तौर पर काम करते थे। हनीफ के वकील मौरिस ब्लैकबर्न ने कहा कि सरकार पर मुकदमा ब्रिसबेन की सुप्रीम कोर्ट में दायर किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार पर अवैध हिरासत में रखने और अधिकार के दुरुपयोग का आरोप लगाकर हर्जाना भी मांगा गया है।
एप्पल आईफोन 4 सितंबर से भारतीय बाजार में उपलब्ध

यौनशोषण के आरोप में प्रिसिंपल गिरफ्तार, आरोपी प्रवक्ता फरार

नाव दुर्घटना में दो की मौत, 12 से अधिक लापता

लूट के प्रयास से फैली सनसनी, अज्ञात बदमाश फ़रार

पूरे श्रीनगर में आज कर्फ़्यू

शैक्षिक सत्र का पहला दिन

ट्रैफिक मामले में दिल्ली वर्ल्ड का 5वां बदहाल शहर

अक्टूबर में गेम्स के दौरान जिस दिल्ली की सड़कों से होकर विदेशी एथलीट और टूरिस्ट गुजरेंगे, उनकी हालत बदतर बताई गई है। आईबीएम के इस सर्वे का नाम था कम्यूटर पेन स्टडी जिसमें कहा गया है कि आर्थिक रूप से इतने एक्टिव शहरों के ट्रांस्पोर्टेशन का ढांचा चरमराया हुआ है। यह स्टडी दुनिया के 20 आर्थिक रूप से अहम शहरों में की गई। इसके तहत करीब 8192 लोगों से सवाल-जवाब किए गए, जो गाड़ियों से आते-जाते हैं। इनमें से अधिकतर ने बताया कि पहले के मुकाबले अब उनका सफर कई गुना लंबा और मुश्किल हो गया है। सड़क पर चलने वालों को कितने कष्ट का सामना करना पड़ता है, उसमें दिल्ली वालों ने 100 में से 81 नंबर हासिल किए। पहले नंबर पर सबसे ज्यादा स्कोर किया पेइचिंग और मेक्सिको सिटी ने। कम्यूटर पेन इंडेक्स में दोनों शहरों के लोगों को 100 में 99 नंबर मिले। सड़क पर चलने वालों के लिए तीसरे नंबर पर सबसे बुरा शहर है जोहानिसबर्ग। इसने 97 नंबर स्कोर किए। रूस की राजधानी मॉस्को 84 नंबरों के साथ चौथे नंबर पर है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम सड़क पर चलने वालों के लिए बेस्ट सिटी करार दी गई। इस शहर ने कम्यूटर पेन इंडेक्स में सबसे कम 15 नंबर हासिल किए। सर्वे में बताया गया है कि मेलबर्न और ह्यूस्टन जैसे शहरों में पब्लिक को ट्रैफिक की कोई समस्या होती ही नहीं।
इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क, न्यूज़लाईन
लाहौर में फ़िदायीन हमले में 50 की मौत, सैंकड़ों ज़ख्मी

आमिर ने अमिताभ को दी पटखनी.....

आमिर खान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट 'ट्विटर' पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ट्विटर पर आमिर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर ज्वाइन करने के 12 घंटों के भीतर ही आमिर खान के 50 ,000 से ज्यादा फॉलोवर हो गए। ट्विटर ज्वाइन करने के लिए आमिर को अमिताभ बच्चन ने मनाया था मगर ट्विटर ज्वाइन करने के पहले ही दिन आमिर ने बिग बी को भी पीछे छोड़ दिया है। बिग बी के ट्विटर ज्वाइन करने के पहले दिन 37 ,500 फॉलोवर्स थे जबकि आमिर के 12 घंटों के भीतर ही 50 ,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । आमिर ट्विटर पर अभी सिर्फ अमिताभ को ही फ़ॉलो कर रहे हैं । आमिर ने अपनी पहली ट्वीट अमिताभ बच्चन को की है जिसमें उन्होंने उनका धन्यवाद करते हुए लिखा है " भला गर्दिश में फलककी चैन देती है किसे इंशा,गनीमत है कि हम सूरत यहां दो चार बैठे हैं...सिर्फ आपके लिए सर " इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए लिखा है,थेंक यू आमिर,हैप्पी ट्विटिंग ।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़