Showing posts with label Amitabh Bacchan. Show all posts
Showing posts with label Amitabh Bacchan. Show all posts

Saturday, April 30, 2011

जया के साथ फिल्में करेंगे अमिताभ


मुंबई: हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाली जोड़ी अब दोबारा नज़र आयेगी। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ एक बार फिर फिल्में करने की इच्छा जताई है।

तनिष्क के एक नए विज्ञापन में शरीक होने के बाद महानायक ने पत्रकारों से कहा, फिल्म कभी खुशी कभी गम के बाद इस विज्ञान के लिए हमने पहली बार एक साथ कैमरे का सामना किया है। उन्होंने कहा, हमने साथ-साथ ढेरों फिल्में की हैं और हम सोचते थे कि इतना काफी है। हमें अब एक साथ फिल्में करना बंद कर देना चाहिए।

महानायक ने कहा, हमने जब इस विज्ञापन के लिए एक साथ काम करना शुरू किया तो हमने यह अनुभव किया कि हमें एक साथ और फिल्में करनी चाहिए। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में कुछ फिल्मों में हम साथ-साथ काम करेंगे। ज्ञात हो कि इस जोड़ी ने जंजीर, अभिमान, शोले, चुपके चुपके और सिलसिला जैसी हिट फिल्में दी हैं।

अमिताभ ने यह भी उल्लेख किया कि जया के साथ काम करने का मौका पाने के लिए इस ब्रांड के साथ जुड़ना एक मुख्य कारण है। उन्होंने कहा, तनिष्क के विज्ञापन के बारे में जब मुझे बताया गया तो मैं इसके बारे में जानकर काफी उत्साहित था कि यह टाटा की कम्पनी है जो अपनी गुणवत्ता, निष्ठा एवं गरिमा के लिए जानी जाती है। अभिताभ ने कहा, इसके बाद भी सबसे अच्छी बात मेरे लिए यह थी कि मेरी पत्नी इसका एक हिस्सा बनने जा रही थीं।

Sunday, March 20, 2011

अमिताभ पसंदीदा होली गीत है 'रंग बरसे'


अपनी जिंदगी को कलरफुल अंदाज में जीने वाले अमिताभ बच्चन का कहना है कि होली के रंग में भीगना इस त्योहार की पवित्रता है। हालांकि इस साल भी बच्चन परिवार होली सेलीब्रेशन की मेजबानी नहीं करेंगा।

क्योंकि बच्चन परिवार में किसी करीबी के यहां किसी का निधन हो गया है। इसलिए वो सेलीब्रेट नहीं करेंगे। अमिताभ से पूछा गया कि जब कोई होली कहता है तो पहली बात आप के जहन में कौन सी आती है। अमिताभ कहते है शीत ऋतु का अंत और गर्मी के मौसम का आगमन।

साथ ही अमिताभ यह भी कहते है कि होली के गीतों में उनका सबसे प्रिय गीत 'रंग बरसे' और 'होली खेले रघुवीरा' हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने आरक्षण की शूटिंग खत्म कर फिल्म बुड्ढा की शूटिंग शुरू की है।

Saturday, March 12, 2011

बेलगांव जाकर ऐश्वर्या ने शिवसेना को दिखाया ठेंगा


मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, शिवसेना की धमकी की परवाह किये बिना बेलगाम जा पहुंची हैं। ऐश्वर्या ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की चेतावनी को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को बेलगांव में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व कन्नड़ सम्मेलन में शिरकत की। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के कारण शिवसेना ने उन्हें इस सम्मेलन में नहीं जाने की चेतावनी दी थी।

इस आयोजन के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा करीब 3 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। तीन दिवसीय विश्व कन्नड़ सम्मेलन में करीब 4 हजार प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

शिवसेना का कहना है कि बेलगांव में विश्व कन्नड़ सम्मेलन के आयोजन के नाम पर मराठी भाषियों का दमन किया जा रहा है। वहां रहने वाले मराठियों की दुकानें जबरन बंद कराई जा रही हैं।

जिन लोगों ने दुकान का साइन बोर्ड मराठी में लगाया है, उसे तोड़ने की भी कुछ घटनाएं सामने आई हैं। यही कारण है कि शिवसेना चाहती थी कि अभिनेत्री ऐश्वर्या मराठी भाषियों का पक्ष लेते हुए सम्मेलन का बहिष्कार करें।

Sunday, March 6, 2011

बिग बी संग फ़िल्मो में कमबैक करेंगी श्रीदेवी


अपने समय में हवा हवाई गर्ल के नाम से मशहूर और बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रियों में शुमार श्रीदेवी अब जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। काफ़ी समय से श्रीदेवी की वापसी पर अटकलें लग रही थीं जिन पर अब विराम लग गया है। 'चीनी कम' और 'पा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके आर.बाल्की ने श्रीदेवी की वापसी की पुष्टि कर दी है।

खबर के मुताबिक़, आर. बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे के निर्देशन में एक फ़िल्म बनने जा रही है। इस फिल्म से श्रीदेवी ने कमबैक करने की ठानी है। उल्लेखनीय है कि गौरी की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म होगी। इसके पहले खबर थी की श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मि.इंडिया' की सीक्वल 'मि. इंडिया -2' से स्क्रीन पर वापसी करने वाली है।

गौरी की इस फिल्म में श्रीदेवी हाउसवाइफ की भूमिका निभाएंगी, जो अपनी खुद की पहचान के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी। इस चुनौतीपूर्ण भूमिका में उनके अपोजिट कोई और नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन होंगे।

Saturday, February 26, 2011

बिग बी और दीपिका ने दीं टीम इंडिया को शुभकामनाएं


भोपाल : मिल्लेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की सफ़ल अभिनेतत्रियों में गिने जाने वाली दीपिका पादुकोण ने विश्वकप जीतने के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की कि विश्वकप हमारे देश के पास ही होगा। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘आरक्षण’ की शूटिंग के सिलसिले में कई दिनों से भोपाल में मौजूद अमिताभ और दीपिका ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। फिल्म की शूटिंग के कारण पिछले कई दिनों से यहां फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है।

अमिताभ ने विश्व कप क्रिकेट संग्राम में भारत के अवसर के सवाल पर कहा कि कौन भारतीय नागरिक नहीं चाहता कि भारतीय टीम विश्व कप जीतने के सपने को दूसरी बार पूरा करे। उन्होंने कहा कि वे भी एक भारतीय और क्रिकेट का प्रशंसक होने के नाते भारतीय टीम को इस बार विश्वकप जीतते हुए देखना चाहते हैं और इसके लिए सभी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

हालांकि, अमिताभ ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल के जवाब में कन्नी काटते हुए कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी उनके पसंदीदा है। वहीं दीपिका ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि वे भी क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और चाहती हैं कि इस बार विश्व कप हमारा हो।

जबकि, दीपिका ने भारतीय क्रिकेट टीम के पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल पर कहा कि वैसे तो टीम के सभी खिलाड़ी उनके पसंदीदा है, लेकिन जहां तक व्यक्तिगत पसंद की बात है तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली मेरी पहली पसंद हैं।

महानायक अमिताभ ने पत्रकारों के सवालों की झड़ी के बीच एक सवाल पर कहा कि वे अगले जन्म में अभिनेता के स्थान पर पत्रकार बनना पसंद करेंगे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र से तौबा करने के प्रश्न पर कहा कि राजनीति के क्षेत्र को इसलिए छोड़ा कि मुझे राजनीति करना नहीं आती है और मैंने इससे हार मान ली।

Thursday, February 17, 2011

अब रितिक बनेंगे डांस रियलिटी शो के जज


पिछले काफ़ी समय से बॉलीवुड के कई सितारों का रूख़ टीवी की ओर बढ़ता ही जा रहा है। जिनमें से कई सितारों ने टीवी दुनिया में भी क़ामयाब होकर ख़ूब वाहवाही लूटी है। अब, बॉलीवुड मे धमाकेदार शुरूआत करने वाले रितिक रोशन ने अपनी पिछली कई फ़िल्मों की असफ़लता से हताश होकर अब टीवी की राह पकड ली है। अब लगभग हर फिल्मी कलाकार टीवी पर दिखायी दे रहा है, वो भी किसी रियलिटी शो में होस्ट बनकर या किसी रियलिटी शो में जज बन कर।

अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, उर्मिला, मल्लिका शेरावत ने टीवी में कई तरह की भामिकाएं निभाईं हैं। अब इन कलाकारों के साथ रितिक रोशन का नाम भी जुड गया है।

फ़िलहाल, रितिक की मार्केट इन दिनों थोड़ी अच्छी नहीं चल रही है। पिछले साल प्रदर्शित हुई उनकी दोनों फिल्में काइट्स और गुंजारिश बुरी तरह से फ्लाप हो गई जिसके चलते रितिक इन दिनों बेहद निराश चल रहे हैं।

अब शायद इसी निराशा को दूर करने के लिए रितिक ऱोशन एक डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका अदा करेगे। हालाकि इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर फराह खान और वैभवी मर्चेन्ट भी होंगी। गौरतलब है कि रितिक एक बहुत अच्छे डांसर है, उनकी डांसिंग स्टाइल पर अच्छे-अच्छे लोग फिदा है। शायद इसी के माध्यम से उनकी गिरती हुई लोकप्रयिता में इज़ाफ़ा हो सके।

Monday, February 14, 2011

अपने फर्ज़ी खाते से परेशान आए ’बिग बी’


इन दिनों मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ट्विटर पर अपने फर्जी खाते के कारण लेकर काफ़ी परेशान हैं। इस फर्जी खाते पर अमिताभ के ब्लॉग से कई तस्वीरें भी चुरा ली गई हैं। यहां तक कि अमिताभ ने इस फर्जी अमिताभ से छुटकारा पाने के लिए अपने प्रशंसकों से सलाह भी मांगी है।

अमिताभ ने अपने प्रशंसकों को चौकस करते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर पर किसी ने मेरा फर्जी खाता बना लिया है। यह अमिताभ अंडरस्कोर बच्चन के नाम से है। उसने मेरे ब्लॉग से तस्वीरें भी चुरा ली हैं। इसे कैसे रोकें ?

उन्होंने लिखा है कि अमिताभ अंडरस्कोर बच्चन मेरा ट्विटर आईडी नहीं है। मेरा आईडी सीनियरबच्चन है। फर्जी खाते को कैसे रोका जा सकता है, कोई मुझे बताए।

Friday, October 8, 2010

अमिताभ 68वें जन्मदिन पर काटेंगे, 68 पाउंड का केक


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके फ़ैन्स उन्हें 68 पाउंड का केक भेंट करने की तैयारी में हैं। 11 अक्टूबर को बिग बी के जीवन के 68 साल पूरे होंगे और इसी दिन उन्हें ये केक दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में रहने वाले लोग अमिताभ को ये विशाल केक भेंट करने की तैयारी में जुटे हैं। जब केक इतना विशाल है तो तैयारी भी बड़ी ही होगी। शहर के एक फैन क्लब के सदस्य केक लेकर मुंबई जा रहे हैं और अमिताभ के हाथों केक कटवाने के बाद उन्हें अपने हाथों से ये केक खिलाएंगे। इसके साथ ही अमिताभ को एक बड़ी पेंटिंग भी इस मौके पर भेंट की जाएगी। ये पेंटिंग करीब पांच दशक पुरानी अमिताभ की एक तस्वीर के आधार पर बनी है। जिसमें वो अपनी मां और पिताजी के साथ नजर आ रहे हैं। 1945 में ली गई इस तस्वीर में अमिताभ की उम्र केवल तीन साल थी।

फैन क्लब के निदेशक एम ए जावेद अंसारी के मुताबिक, क्लब के सदस्यों ने अमिताभ से उन्हें 68 पाउंड का केक भेंट करने की इजाजत मांगी थी जिसे उन्होंने मान लिया है और उन्होंने क्लब के सदस्यों को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने मां बाप के इस शहर से जुड़ाव का जिक्र किया है। क्लब के सदस्य तो चाहते हैं कि अमिताभ से जुड़ी तस्वीरों पर शहर में एक म्यूजियम भी बनाई जाए।

अमिताभ का जन्मदिन 11 अक्टूबर को है। इसलिये मुंबई पहुंच कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये क्लब के पांच सदस्य गुरुवार को बरेली से मुंबई के लिए रवाना हो गये है।


Thursday, September 30, 2010

केबीसी की इनामी राशि अब पाँच करोड़


सोनी चैनल पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति-4" में समय के साथ कुछ बदलाव किये गये है।
केबीसी-4 को लांच करते हुए दो करो़ड़ की इनामी राशि रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर अब पाँच करोड़ कर दिया है। अब केबीसी-4 में शामिल होने वाले प्रतिभागी को 60 मिनट में पाँच करो़ड़ जीतने का मौका मिलेगा। लेकिन इस बार इनामी राशि के साथ-साथ कॉन्सेप्ट में भी थो़ड़ा बदलाव किया गया है। अब इसे ज्यादा तेज, तीखा बनाया गया है। सवाल का जवाब देने के लिए समय की कमी के साथ ही लाइफलाइन में और एक लाइन जोड़ी गई है।

केबीसी-4 के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि 5 करोड़ रुपये ऐसी राशि है, जिससे किसी की भी कुछ पुश्तें आराम से बैठकर खा सकती हैं, लेकिन ये रकम जीतना इतना आसान नहीं है।





Friday, July 2, 2010

आमिर ने अमिताभ को दी पटखनी.....

आमिर खान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट 'ट्विटर' पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ट्विटर पर आमिर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर ज्वाइन करने के 12 घंटों के भीतर ही आमिर खान के 50 ,000 से ज्यादा फॉलोवर हो गए। ट्विटर ज्वाइन करने के लिए आमिर को अमिताभ बच्चन ने मनाया था मगर ट्विटर ज्वाइन करने के पहले ही दिन आमिर ने बिग बी को भी पीछे छोड़ दिया है। बिग बी के ट्विटर ज्वाइन करने के पहले दिन 37 ,500 फॉलोवर्स थे जबकि आमिर के 12 घंटों के भीतर ही 50 ,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । आमिर ट्विटर पर अभी सिर्फ अमिताभ को ही फ़ॉलो कर रहे हैं । आमिर ने अपनी पहली ट्वीट अमिताभ बच्चन को की है जिसमें उन्होंने उनका धन्यवाद करते हुए लिखा है " भला गर्दिश में फलककी चैन देती है किसे इंशा,गनीमत है कि हम सूरत यहां दो चार बैठे हैं...सिर्फ आपके लिए सर " इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए लिखा है,थेंक यू आमिर,हैप्पी ट्विटिंग ।


: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Friday, June 18, 2010

अब आमिर खान भी ट्विटर पर !!


बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मनाने पर अब आमिर खान भी माईक्रो ब्लागिंग साईट ट्विटर/Twitter, पर अपनी उपस्थिती का अहसास करवायेंगे। अभी तक आमिर खान ट्विटर पर इस लिये नही आ रहे थे, क्योंकि उन्हे लगता था कि वे उसे ज़्यादा वक्त नही दे पायेंगे। लेकिन बालीवुड ह्रुदय सम्राट अमिताभ बच्चन द्वारा ज़ोर देने पर वो 1 July से ट्विटर पर खाता खोलेंगे।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York