Showing posts with label Deepika Padukone. Show all posts
Showing posts with label Deepika Padukone. Show all posts

Saturday, March 19, 2011

तोहफे में स्कर्ट देखकर दीपिका हुई हैरान



मुंबई: 22 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म दम मारो दम में शॉर्ट स्कर्ट पहनकर सेक्सी आइटम डांस करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को उनके प्रशंसकों ने तोहफे में नौ स्कर्ट दी हैं।

वैसे तो दीपिका के पास प्रशंसकों के ढेरों उपहार रोज आते हैं। जिनमें सॉफ्ट टॉय, चॉकलेट और ग्रीटिंग कार्ड होते हैं। मगर यह क्या इस बार उन्हें उपहार में सॉफ्ट टॉय, चॉकलेट और ग्रीटिंग कार्ड नहीं बल्कि स्कर्ट मिली हैं। जब वह फिल्म आरक्षण की शूटिंग से मुंबई अपने घर लौटीं, तो स्कर्ट देखकर हैरान रह गई। इतना ही नहीं स्कर्टो की लंबाई भी अलग-अलग है। कुछ लंबी हैं तो कुछ एकदम छोटी।

दीपिका अपने प्रशंसकों के तोहफे और पत्र एक अलग कमरे में रखती हैं और समय मिलने पर खुद उन्हें देखती हैं। पर इस बार के तोहफों को देखकर समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें? दीपिका का मानना है कि यह असर फिल्म दम मारो दम के गाने का है कि दर्शक उन्हें इतना प्यार दे रहे हैं। क्योंकि गाने के बोलों में भी स्कर्ट का इस्तेमाल किया गया है।

Wednesday, March 9, 2011

फिर एक साथ नज़र आएंगे सैफ़-दीपिका


छोटे नवाब सैफ़ु और दीपिका के चाहने वालों के लिये एक ख़ुशख़बरी है। फ़िल्म ’लव आजकल’ में लोगों को ख़ासी पसंद आई सैफ़ अली ख़ान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब दोबारा एक फ़िल्म में नज़र आएगी। बॉलीवुड के छोटे नवाब की निर्माण कंपनी की फिल्‍म ‘एजेंट विनोद’ के प्रदर्शित होने से पहले ही सैफ के बैनर तले बनने वाली सैफ़-दीपिका की जोड़ी वाली इस अनाम फिल्‍म की शूटिंग मई में शुरू होने जा रही है।

इस फिल्‍म में सैफ के साथ उनकी महबूबा करीना कपूर के बजाए, उनकी सफलतम फिल्‍म ‘लव आजकल’ की हीरोइन दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। सैफ की निर्माण कंपनी के तले बनने वाली यह अनाम फिल्‍म अगले साल प्रदर्शित होगी, जिसका निर्देशन ‘बीइंग साइरस’ के निर्देशक होमी अदाजानिया करेंगे।

गौरतलब है कि सैफ-करीना की फिल्‍म ‘एजेंट विनोद’ दिसम्‍बर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

हालांकि, दीपिका इन दिनों अपनी फ़िल्मों से ज़्यादा अपने क़रीबी दोस्त सिद्धार्थ माल्या से संबंधों को लेकर ख़ासी चर्चा बटोर रही हैं। इसके अलावा वो अपने आइटम सांग "दम मारो दम" से भी लोगों की नींदे उड़ाने को तैयार हैं।

Monday, March 7, 2011

दीपिका मेरी गर्लफ्रैंड नहीं: सिद्धार्थ


इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन का कहना है कि दीपिका सिद्धार्थ की गर्लफ्रैंड हैं। जबकि सिद्धार्थ का कहना है कि उनके और दीपिका के बीच ऐसा कुछ नहीं है यह सिर्फ एक अफवाह है।

हुआ यूं की दीपिका और सिद्धार्थ ने केविन पीटरसन के साथ लंच किया। जिसके बाद केविन ने इस लंच के बारे में ट्वीट किया है और अपने मैसेज में दीपिका को सिद्धार्थ की गर्लफ्रैंड बताया मगर सिद्धार्थ कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं पढ़ा और दीपिका उनकी ग्रलफ्रैंड नहीं हैं।

उधर सिद्धार्थ माल्या आजकल इंडियन पॉप सिंगर सोफी चौधरी के काफी करीब बताए जा रहे हैं। हाल ही में दीपिका के बिना एक पार्टी में आए सिद्धार्थ ने सारा टाइम सोफी चौधरी के साथ गुजारा और वें दोनों घर भी साथ एक गाड़ी में गए।

Saturday, February 26, 2011

बिग बी और दीपिका ने दीं टीम इंडिया को शुभकामनाएं


भोपाल : मिल्लेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की सफ़ल अभिनेतत्रियों में गिने जाने वाली दीपिका पादुकोण ने विश्वकप जीतने के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की कि विश्वकप हमारे देश के पास ही होगा। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘आरक्षण’ की शूटिंग के सिलसिले में कई दिनों से भोपाल में मौजूद अमिताभ और दीपिका ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। फिल्म की शूटिंग के कारण पिछले कई दिनों से यहां फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है।

अमिताभ ने विश्व कप क्रिकेट संग्राम में भारत के अवसर के सवाल पर कहा कि कौन भारतीय नागरिक नहीं चाहता कि भारतीय टीम विश्व कप जीतने के सपने को दूसरी बार पूरा करे। उन्होंने कहा कि वे भी एक भारतीय और क्रिकेट का प्रशंसक होने के नाते भारतीय टीम को इस बार विश्वकप जीतते हुए देखना चाहते हैं और इसके लिए सभी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

हालांकि, अमिताभ ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल के जवाब में कन्नी काटते हुए कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी उनके पसंदीदा है। वहीं दीपिका ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि वे भी क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और चाहती हैं कि इस बार विश्व कप हमारा हो।

जबकि, दीपिका ने भारतीय क्रिकेट टीम के पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल पर कहा कि वैसे तो टीम के सभी खिलाड़ी उनके पसंदीदा है, लेकिन जहां तक व्यक्तिगत पसंद की बात है तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली मेरी पहली पसंद हैं।

महानायक अमिताभ ने पत्रकारों के सवालों की झड़ी के बीच एक सवाल पर कहा कि वे अगले जन्म में अभिनेता के स्थान पर पत्रकार बनना पसंद करेंगे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र से तौबा करने के प्रश्न पर कहा कि राजनीति के क्षेत्र को इसलिए छोड़ा कि मुझे राजनीति करना नहीं आती है और मैंने इससे हार मान ली।

Friday, February 25, 2011

करीना को ’सबसे सेक्सी अदाकारा’ का ख़िताब


पिछले साल बॉलीवुड की हॉट अभिनत्रियों में सबसे ऊपर रहीं कैटरीना कैफ़ को पछाड कर बेबो ने इस साल ये ख़िताब अपने नाम कर लिया है। हाल ही में स्टारडस्ट मैंग्जीन ने हॉट अभिनेत्री करीना कपूर को बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अदाकारा घोषित किया है। इस खिताब को हासिल करने में करीना के लिये एक दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने बॉलीवुड की कई हॉट अभिनेत्रियों को पछाड़ कर इस खिताब पर कब्जा जमाया है।

अपने जीरों फिगर को लेकर सुर्खियों में रही करीना ने एक बार फिर अपने तराशे हुए जिस्म की बदौलत बॉलीवुड धक-धक बेब्स कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चौपड़ा को पटकनी देकर स्टारडस्ट के खिताब पर कब्जा जमा लिया है।

लोगों की राय और अच्छी खासे अध्ययन के बाद करीना को इस खिताब के लिए चुना गया है। स्टारडस्ट ने इस बार दस सबसे हॉट और सेक्सी अभिनेत्रियों की सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मैंग्जीन ने कैटरीना कैफ को इस खिताब से नवाजा गया था। इन तथ्यों से साबित होता है कि सैफ़ और करीना का एक दूसरे के बेहद भाग्यशाली साबित हुए हैं।

Thursday, January 6, 2011

दीपिका-बिपाशा एक बार फिर आमने-सामने


एक बार फिर बिपाशा बसु और दीपिका पादुकोण की आमने-सामने की टक्कर होगी। बचना ऐ हसीनों की शूटिंग के समय दोनों के बीच की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं थी। ऐसे में फिल्म दम मारो दम में दोनो फिर एक बार आमने-सामने हैं। उन दोनों की इस टक्कर का कारण भी यही फिल्म है।

दरअसल, दम मारो दम में बिपाशा नायिका हैं, जबकि दीपिका एक आइटम डांस कर रही हैं। ऐसे में बिपाशा को यह चिंता है कि दीपिका एक आइटम करके ज़्यादा सुर्खीयां ना बटोर लें। आखिर देखा जाये तो आजकल शीला की जवानी और मुन्नी बदनाम हुई जैसे आइटम सांग के जमाने में बिपाशा का ड़र सही भी है। अगर ऐसा कुछ होगा तो एक बार फिर दीपिका और बिपाशा के रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York