Showing posts with label Agent Vinod Movie. Show all posts
Showing posts with label Agent Vinod Movie. Show all posts

Wednesday, March 9, 2011

फिर एक साथ नज़र आएंगे सैफ़-दीपिका


छोटे नवाब सैफ़ु और दीपिका के चाहने वालों के लिये एक ख़ुशख़बरी है। फ़िल्म ’लव आजकल’ में लोगों को ख़ासी पसंद आई सैफ़ अली ख़ान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब दोबारा एक फ़िल्म में नज़र आएगी। बॉलीवुड के छोटे नवाब की निर्माण कंपनी की फिल्‍म ‘एजेंट विनोद’ के प्रदर्शित होने से पहले ही सैफ के बैनर तले बनने वाली सैफ़-दीपिका की जोड़ी वाली इस अनाम फिल्‍म की शूटिंग मई में शुरू होने जा रही है।

इस फिल्‍म में सैफ के साथ उनकी महबूबा करीना कपूर के बजाए, उनकी सफलतम फिल्‍म ‘लव आजकल’ की हीरोइन दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। सैफ की निर्माण कंपनी के तले बनने वाली यह अनाम फिल्‍म अगले साल प्रदर्शित होगी, जिसका निर्देशन ‘बीइंग साइरस’ के निर्देशक होमी अदाजानिया करेंगे।

गौरतलब है कि सैफ-करीना की फिल्‍म ‘एजेंट विनोद’ दिसम्‍बर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

हालांकि, दीपिका इन दिनों अपनी फ़िल्मों से ज़्यादा अपने क़रीबी दोस्त सिद्धार्थ माल्या से संबंधों को लेकर ख़ासी चर्चा बटोर रही हैं। इसके अलावा वो अपने आइटम सांग "दम मारो दम" से भी लोगों की नींदे उड़ाने को तैयार हैं।

Thursday, July 15, 2010

नवाब सैफ़ के नवाबी ठाठ


सैफ़ अली खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड करीना कपूर के साथ मोरक्को में फिल्म 'एजेंट विनोद' की शूटिंग कर रहे हैं। खबर है कि वहां सैफ़ काफी नवाबी तरीके से हर चीज़ का लुफ्त उठा रहे हैं | सैफ़ ने वहां रहने के लिए एक पैलेस बुक किया है जहां सारी नवाबी शान और शौकत मौजूद है ।

यहां तक की क्राकरी भी चांदी की है जिसमें सैफ़ खाना खाते हैं । सैफ़ को यह पैलेस इतना भा गया है की शूटिंग शेड्यूल ख़त्म होने के बाद भी वह कुछ और समय इस पैलेस में बिताने की सोच रहे हैं | मानना पड़ेगा कि सैफ़ को यूं ही नवाबी खान नहीं कहा जाता ।

: न्यूज़लाइन बॉलीवुड न्यूज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York