Showing posts with label Katrina Kaif. Show all posts
Showing posts with label Katrina Kaif. Show all posts

Tuesday, March 22, 2011

अब ‘जलेबीबाई’ बनकर ’धमाल’ मचाएंगी मल्लिका


मुंबई : ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ के बाद अब ‘जलेबी बाई’ लोगों के होश उड़ाने को तैयार हैं। मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ़ के बाद अब मल्लिका शेरावत ‘जलेबीबाई’ बनकर ‘आइटम नंबर’ पर धमाल मचाएंगी। बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत एक बार फिर से दर्शकों के होश उडाने के लिए तैयार हैं। मल्लिका एक आइटम सांग करने जा रही हैं जिसमें वे अपनी हॉट और सेक्सी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना देंगी।

हॉट एंड सेक्सी मल्लिका एक बार फिर निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल-3’ में आइटम गीत ‘जलेबी बाई’ पर थिरकती नजर आएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्र कुमार अपनी सफल फिल्म ’धमाल’ की अगली कडी ’डबल धमाल’ में मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका के साथ ही जलेबी बाई के नाम से एक आइटम सांग भी फिल्मा रहे हैं। इस गाने की शूटिंग महबूब स्टूडियो में की गई है और गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

जब मल्लिका से पूछा गया कि क्या उनका आइटम नंबर ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ को भी पीछे छोड़ देगा, तो मल्लिका का कहना था कि ‘वेट एंड वॉच’। वैसे मल्लिका के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का कहना है कि यह आइटम नंबर इस साल पर्दे पर आग लगा देगा।

ज्ञातव्य है कि इन्द्र कुमार निर्देशित धमाल में पहले कोई नायिका या यूं कहें नारी चरित्र नहीं था। चार नायकों के साथ संजय दत्त पांचवें नायक के रूप में फिल्म में विशेष आकर्षण के तौर पर थे। इस बार इन्द्र कुमार ने बाजार की मांग को देखते हुए आइटम नम्बर डाला है और मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका भी दी है।

हालांकि मल्लिका 1 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही अनीस बज्जी की फिल्म थैंक यू में भी एक फडकता हुआ आइटम कर रही हैं लेकिन इस गीत में उनके साथ चार नायक भी शामिल हैं और ’डबल धमाल’ में मल्लिका अकेली ही नज़र आएंगी।

Wednesday, March 9, 2011

बहन के लिये निर्माता बनेंगी कैटरीना


बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकीं कैटरीना कैफ़ ने अब अपनी बहन ’इसाबेल’ को बॉलीवुड में लांच करने की ठानी है। फिल्म इंडस्ट्री पर ज़्यादातर स्टार घरानों का ही ज़ोर है। यहां हर किसी को सफ़ल होने के लिये गाडफ़ादर का सहारा लेना ही पड़ता है। अब, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है।

कैटरीना कैफ भी इस बात को भलीभांति जान गईं हैं कि बॉलीवुड में फैमली और फैमली के नाम का कितना महत्व है। सूत्रों के मुताबिक कैट अपनी बहन इसाबेल को बॉलीवुड में लांच करने के लिए खुद निर्माता बनने जा रही है। कैट ने एक फ्रेंच फिल्म के अधिकार भी खरीद लिए है, जिसमें महिला सैनिक का महत्वपूर्ण किरदार है। पहले इसे कैट खुद करना चाहती थी, लेकिन अब इस भूमिका को उनकी बहन इसाबेल निभाएंगी। इसाबेल हाल ही में यूएस से एक्टिग का कोर्स करके लौटी है। साथ ही कैटरीना ने भी उन्हें बॉलीवुड में काम करने के लिए बेसिक चीजें सिखा दी है।

Friday, March 4, 2011

फिल्म प्रोडक्शन करेंगी उर्मिला...


अपने अभिनय करियर के गिरते ग्राफ को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर अब कुछ नया करने का मन बना रही हैं। मौजूदा समय की लोकप्रिय अभिनेत्रियों लारा दत्ता, सुष्मिता सेन, दीया मिर्जा और कट्रीना कैफ के फिल्म निर्माण में उतरने की घोषणा के बाद अब उर्मिला फिल्म इंडस्ट्री के अपने लंबे अनुभव का इस्तेमाल फिल्म प्रोडक्शन में करना चाहती हैं।

उर्मिला ने एक बातचीत में कहा, कि मैं फिल्म प्रोडक्शन के बारे में सोच रही हूं, लेकिन लोग यह न समझें कि मैं फिल्म डायरेक्ट करूंगी। वह मेरे वश की बात नहीं है। फिल्म डायरेक्शन एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है और उसके लिए धैर्य और समर्पण की भी जरूरत होती है। मैं उस काम में हाथ लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। हां, जब मेरे पास वक्त होगा तब मैं उसके बारे में भी सोचूंगी। उर्मिला की यह योजना काफी एक्साइटिंग लग रही है।

गौरतलब है कि उर्मिला इन दिनों कलर्स चैनल के डांस रियलिटी शो चक धूम धूम-टीम चैलेंज में बतौर जज नजर आ रहीं हैं। लगता है कि उर्मिला अपने को व्यस्त रखने का यह नया तरीका ढूंढ रही हैं। अब देखना यह है, कि उर्मिला कब तक अपने बैनर की घोषणा करती हैं।

Friday, February 25, 2011

करीना को ’सबसे सेक्सी अदाकारा’ का ख़िताब


पिछले साल बॉलीवुड की हॉट अभिनत्रियों में सबसे ऊपर रहीं कैटरीना कैफ़ को पछाड कर बेबो ने इस साल ये ख़िताब अपने नाम कर लिया है। हाल ही में स्टारडस्ट मैंग्जीन ने हॉट अभिनेत्री करीना कपूर को बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अदाकारा घोषित किया है। इस खिताब को हासिल करने में करीना के लिये एक दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने बॉलीवुड की कई हॉट अभिनेत्रियों को पछाड़ कर इस खिताब पर कब्जा जमाया है।

अपने जीरों फिगर को लेकर सुर्खियों में रही करीना ने एक बार फिर अपने तराशे हुए जिस्म की बदौलत बॉलीवुड धक-धक बेब्स कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चौपड़ा को पटकनी देकर स्टारडस्ट के खिताब पर कब्जा जमा लिया है।

लोगों की राय और अच्छी खासे अध्ययन के बाद करीना को इस खिताब के लिए चुना गया है। स्टारडस्ट ने इस बार दस सबसे हॉट और सेक्सी अभिनेत्रियों की सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मैंग्जीन ने कैटरीना कैफ को इस खिताब से नवाजा गया था। इन तथ्यों से साबित होता है कि सैफ़ और करीना का एक दूसरे के बेहद भाग्यशाली साबित हुए हैं।

Wednesday, February 23, 2011

ड्रीम गर्ल से एक्टिंग के गुर सीखेंगी कैटरीना


बॉलीवुड की ’शीला’ कैटरीना कैफ़ ने बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से एक्टिंग के गुर सीखने की इच्छा ज़ाहिर की है। सीता और गीता की रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रहीं कैटरीना ने कहा है कि वे फिल्म में हेमा मालिनी की तरह ही दमदार रोल निभाना चाहती हैं। तो इसके लिये कैटरीना कैफ बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से अभिनय के गुर सीखना चाहती हैं।

कैटरीना ने कहा कि "मैं हेमा मालिनी की तरह काम करना चाहती हूं। गीता की भूमिका में हेमाजी ने कमाल किया है। मैं चाहती हूं कि इस भूमिका में मैं उनकी तरह की स्टंट दिखाऊं। मैं उनकी तरह पुलिस स्टेशन में पंखे पर चढ़ने से लेकर चाकूबाजी तक करना चाहती हूं।"

वहीं, ड्रीम गर्ल ने भी इसके लिये हामी भर दी है। हेमा मालिनी से जब पूछा गया कि क्या वे कैटरीना को गुर सिखाएंगी, टिप्स देंगी; तो उनका जवाब था ’क्यों नहीं’।

‘सीता और गीता’ में हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र और संजीव कुमार दिखे थे। अब देखना है कि शीला के साथ कौन नजर आता है और वे खुद इस भूमिका में कितनी फिट बैठती हैं।

Monday, January 24, 2011

प्रियंका,कैटरीना के घर आयकर विभाग का छापा



मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियां -प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ काफी मुश्किल में हैं। हिंदी फिल्मों की इन दो बड़ी अभिनेत्रियों के घरों पर आयकर विभाग ने कर चोरी के शक में सोमवार सुबह को छापे मारे हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब सात बजे शुरू हुई यह कार्यवाही देर शाम तक चलेगी। इन दोनों अभिनेत्रियों पर कर चोरी और अपनी कमाई का सही ब्योरा छुपाने के आरोप के चलते यह कार्यवाही की गई। आयकर विभाग के मुताबिक इन दोनों अभिनेत्रियों ने आयकर रिटर्न फाइल करने में गड़बड़ी की है और तलाशी अभियान में इन दोनों अभिनेत्रियों के मैनेजरों से भी पूछताछ की जायेगी।

एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा कि इन दोनों ने टैक्स चोरी कर कितना धन बचाया है, यह तो काग़ज़ात और बैंक रिकॉर्ड खंगालने के बाद ही पता चलेगा। माना जा रहा है कि इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी पेमेंट का एक बड़ा हिस्सा कैश के रूप में लेकर अपनी सही आय नहीं दिखाई है। फिलहाल आयकर विभाग यह पता लगाने की कोशिश में है कि क्या इन कलाकारों ने क्या विदेशों में शो करके होने वाली कमाई को लेकर कोई हेरफेर तो नहीं की है। क्योंकि विदेश में कलाकार और कुछ और कैटगरी में आयकर में छूट दिए जाने का प्रावधान है।

हाल ही में आयकर विभाग को पता चला है कि कुछ कलाकारों ने भारत में फिल्में करने के एवज में मिलने वाली फीस को विदेश में शो के बदले मिलने वाली रकम में एजस्ट करवाया है। विभाग का कहना है कि इस तरह से कलाकार अपने आयकर में छूट मांगते हैं। फिलहाल विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या इन दोनों हीरोइनों ने ऐसा ही किया है?

Monday, December 27, 2010

कैट ने किया सबसे पहले सलमान को बर्थडे विश


मुंबईः सलमान खान के लिये उनके जन्मदिन का शायद इससे बड़ा तोहफ़ा कोई और नहीं हो सकता था। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जन्‍मदिन की बधाई देने वालों में कट्रीना कैफ सबसे आगे रहीं ।गौरतलब है कि आज सलमान पूरे 45 साल के हो गये हैं।

खबर है कि इनदिनों कैटरीना और सलमान के बीच की दूरियां नजदीकियों में बदलने लगी हैं. इसका सबूत उस वक्त मिला जब बॉलीवुड की शोख़ अदाकारा कट्रीना कैफ़ दबंग सलमान को उनके जन्‍मदिन की एडवांस बधाई देने उनके घर जा पहुंची। जानकारी के मुताबिक न सिर्फ़ कैट ने सल्लू को बर्थडे विश किया बल्कि दोनों ने काफ़ी देर तक एक दूसरे के साथ वक़्त भी गुज़ारा।.

चूंकि सलमान और कट्रीना दोनों अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए कट्रीना, सलमान को उनके जन्मदिन की एडवांस बधाई देने रविवार को बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची और इस दौरान कट्रीना करीब डेढ़ घंटे तक सलमान के घर में रही।

Sunday, October 31, 2010

कैटरीना पहुंची स्वर्ण मंदिर



बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए पहुंची । कैटरीना गुपचुप तरीके से अचानक सचखंड हरमंदिर साहिब पहुंची और गुरु घर का प्रसाद ग्रहण कर अपनी और अपने परिवार की सलामती के लिए दुआ की। कैटरीना ने अपनी इस गुपचुप यात्रा की भनक किसी को नहीं लगने दी। यहां तक की यह पूरी यात्रा इतनी गोपनीय रखी गई थी कि मीडिया को भी इसकी भनक नहीं लग पाई।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York