Tuesday, March 22, 2011

अब ‘जलेबीबाई’ बनकर ’धमाल’ मचाएंगी मल्लिका


मुंबई : ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ के बाद अब ‘जलेबी बाई’ लोगों के होश उड़ाने को तैयार हैं। मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ़ के बाद अब मल्लिका शेरावत ‘जलेबीबाई’ बनकर ‘आइटम नंबर’ पर धमाल मचाएंगी। बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत एक बार फिर से दर्शकों के होश उडाने के लिए तैयार हैं। मल्लिका एक आइटम सांग करने जा रही हैं जिसमें वे अपनी हॉट और सेक्सी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना देंगी।

हॉट एंड सेक्सी मल्लिका एक बार फिर निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल-3’ में आइटम गीत ‘जलेबी बाई’ पर थिरकती नजर आएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्र कुमार अपनी सफल फिल्म ’धमाल’ की अगली कडी ’डबल धमाल’ में मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका के साथ ही जलेबी बाई के नाम से एक आइटम सांग भी फिल्मा रहे हैं। इस गाने की शूटिंग महबूब स्टूडियो में की गई है और गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

जब मल्लिका से पूछा गया कि क्या उनका आइटम नंबर ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ को भी पीछे छोड़ देगा, तो मल्लिका का कहना था कि ‘वेट एंड वॉच’। वैसे मल्लिका के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का कहना है कि यह आइटम नंबर इस साल पर्दे पर आग लगा देगा।

ज्ञातव्य है कि इन्द्र कुमार निर्देशित धमाल में पहले कोई नायिका या यूं कहें नारी चरित्र नहीं था। चार नायकों के साथ संजय दत्त पांचवें नायक के रूप में फिल्म में विशेष आकर्षण के तौर पर थे। इस बार इन्द्र कुमार ने बाजार की मांग को देखते हुए आइटम नम्बर डाला है और मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका भी दी है।

हालांकि मल्लिका 1 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही अनीस बज्जी की फिल्म थैंक यू में भी एक फडकता हुआ आइटम कर रही हैं लेकिन इस गीत में उनके साथ चार नायक भी शामिल हैं और ’डबल धमाल’ में मल्लिका अकेली ही नज़र आएंगी।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York