Showing posts with label Bollywood News. Show all posts
Showing posts with label Bollywood News. Show all posts

Wednesday, March 23, 2011

एक विज्ञापन में साथ दिखेंगे ’अमिताभ-जया’


नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अमिताभ और जया बच्चन 10 साल के लम्बे अंतराल के बाद अब एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे, लेकिन इस बार वे किसी फिल्म में नहीं; बल्कि गहनों के एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। यह जोड़ी अंतिम बार फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001) में एक साथ नजर आई थी। इस फिल्म में ह्रितिक रोशन, शाहरुख खान, करीना कपूर और काजोल ने भी अभिनय किया था।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर जानकारी दी है कि वे अपनी पत्नी के साथ टाटा समूह के तनिष्क आभूषणों के विज्ञापन में नजर आएंगे। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने और जया ने साथ में इन विज्ञापनों की शूटिंग की है। अमिताभ और जया से पहले उनके बेटे-बहू अभिषेक-ऐश्वर्य लक्स साबुन के लिए एक साथ विज्ञापन कर चुके हैं।

इससे पहले, अजय देवगन और काजोल भी वर्लपूल के विज्ञापन में साथ दिखे थे। शाहरुख और गौरी खान डी’डेकोर के विज्ञापन में, तो सैफ अली खान व करीना कपूर एयरटेल के विज्ञापनों में साथ दिखे थे।

Tuesday, March 22, 2011

अब ‘जलेबीबाई’ बनकर ’धमाल’ मचाएंगी मल्लिका


मुंबई : ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ के बाद अब ‘जलेबी बाई’ लोगों के होश उड़ाने को तैयार हैं। मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ़ के बाद अब मल्लिका शेरावत ‘जलेबीबाई’ बनकर ‘आइटम नंबर’ पर धमाल मचाएंगी। बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत एक बार फिर से दर्शकों के होश उडाने के लिए तैयार हैं। मल्लिका एक आइटम सांग करने जा रही हैं जिसमें वे अपनी हॉट और सेक्सी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना देंगी।

हॉट एंड सेक्सी मल्लिका एक बार फिर निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल-3’ में आइटम गीत ‘जलेबी बाई’ पर थिरकती नजर आएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्र कुमार अपनी सफल फिल्म ’धमाल’ की अगली कडी ’डबल धमाल’ में मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका के साथ ही जलेबी बाई के नाम से एक आइटम सांग भी फिल्मा रहे हैं। इस गाने की शूटिंग महबूब स्टूडियो में की गई है और गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

जब मल्लिका से पूछा गया कि क्या उनका आइटम नंबर ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ को भी पीछे छोड़ देगा, तो मल्लिका का कहना था कि ‘वेट एंड वॉच’। वैसे मल्लिका के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का कहना है कि यह आइटम नंबर इस साल पर्दे पर आग लगा देगा।

ज्ञातव्य है कि इन्द्र कुमार निर्देशित धमाल में पहले कोई नायिका या यूं कहें नारी चरित्र नहीं था। चार नायकों के साथ संजय दत्त पांचवें नायक के रूप में फिल्म में विशेष आकर्षण के तौर पर थे। इस बार इन्द्र कुमार ने बाजार की मांग को देखते हुए आइटम नम्बर डाला है और मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका भी दी है।

हालांकि मल्लिका 1 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही अनीस बज्जी की फिल्म थैंक यू में भी एक फडकता हुआ आइटम कर रही हैं लेकिन इस गीत में उनके साथ चार नायक भी शामिल हैं और ’डबल धमाल’ में मल्लिका अकेली ही नज़र आएंगी।

Wednesday, March 16, 2011

सलमान की ज़िंदगी में लौट आईं सोमी अली


मुंबई : बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के बारे में ख़बर मिली है कि उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड सोमी अली उनकी ज़िंदगी में लौट आई हैं। सलमान खान बैंकॉक में फिल्‍म की शूटिंग कर मंगलवार को मुंबई लौटे हैं। 'रेडी' की शूटिंग कर 40 दिन बाद मुंबई लौटे सलमान के बारे में खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर पुराने साथी की वापसी हो गई है।

मुंबई के अखबार 'मुंबई मिरर' के मुताबिक सलमान और सोमी बैंकॉक में एक ही होटल में ठहरे थे। पूरी यूनिट होटल सुकुमविट में ठहरी थी, जबकि ये दोनों होटल लैंडमार्क में ठहरे थे। बैंकॉक में सोमी सेट पर तो नहीं आती थीं, लेकिन शूटिंग के बाद सलमान अपना सारा वक्‍त उन्‍हीं के साथ बिताते थे।

अली अमेरिका में रहती हैं। वह फरवरी के आखिर में बैंकॉक पहुंची थीं और सलमान के मुंबई रवाना होने तक वहीं रुकी रहीं। सलमान मंगलवार को मुंबई पहुंचे हैं। पिछले दिनों सोमी अली के बारे में ये खबर भी आई थी कि वह अमेरिका में बॉलीवुड के मस्त बॉय आफताब शिवदासानी के साथ डेटिंग कर रही हैं।

बताया जाता है कि सालों पहले सलमान का ऐश्वर्या से ब्रेकअप सोमी के चलते ही हुआ था। ऐश्वर्या ने सलमान को सोमी के साथ सम्बंध तोड़ने के लिए कई बार चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद जब सलमान ने सोमी का पीछा नहीं छोड़ा, तो ऐश ने सलमान को छोड़ने का फैसला किया।

सलमान के करियर और उम्र के अलग-अलग पड़ाव में उनकी गर्लफ्रेंड्स बदलती रही हैं। सोमी अली, फिर संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, ब्रिटिश मॉडल हेजल...। ऐश-सलमान के इश्क के आखिरी दिनों में सलमान प्रेमिका बदलने को लेकर कुछ ज्यादा ही बदनाम हो गए थे। हालांकि सोमी से अलग होने के बावजूद वे एक-दूसरे से मिलते रहे थे।

सोमी अली से भी पहले सलमान खान का नाम सबसे पहले मॉडल शाहीन जाफरी से जुड़ा था। तब सलमान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर थे। शाहीन ने उनके स्ट्रगलिंग दौर में उनका साथ दिया मगर सलमान सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और शाहीन से उनकी दूरी बनती गईं और एक दिन उन्होंने शाहीन को छोड़कर संगीता बिजलानी को अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया।

सलमान-संगीता ने साथ में कोई फिल्म में काम नहीं किया मगर इन दोनों का लव अफेयर उन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित हुआ था। हां उन्हें ग्रासिम ग्रेवियेरा शूटिंग शर्टिंग के विज्ञापन में जरुर साथ देखा गया था। सलमान संगीता का इश्क इतना परवान चढ़ चुका था कि बात शादी तक जा पहुंची थी। मगर तभी सलमान की जिंदगी में पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली आ गईं और सलमान ने संगीता को छोड़ दिया।

सोमी अली को सलमान के परिवार वाले भी बेहद चाहते हैं और उन्हें परिवार का सदस्य ही माना जाता था। सलमान और सोमी का अफेयर लंबे समय चला। दोनों के बीच ब्रेकअप का कारण ये बताया जाता है कि सलमान शादी के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार इंतजार के बाद सोमी यूएस वापस लौट गईं, लेकिन सलमान और उनके बीच दोस्ती कायम रही। वे जब भी भारत आती, सलमान से जरूर मिलती।

सोमी ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों अंत, यार गद्दार, आओ प्यार करें, आंदोलन में काम भी किया है और यूएस में उनका ह्यूमन ‍बीइंग नाम से चैरिटी वर्क करती हैं। सलमान ने अपने एनजीओ ’बीइंग ह्यूमन’ का नाम इससे ही लिया है।

हालांकि कुछ ही समय बाद बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश कर रहीं सोमी से भी सलमान का साथ छूट गया। वह उस समय सलमान से शादी करना चाहती थीं मगर सलमान शादी के मूड में बिलकुल नहीं थे। तब वह सब कुछ छोड़ कर मां के पास फ्लोरिडा चली गईं। सोमी के बाद सलमान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं और चली गईं।

Sunday, March 6, 2011

बिग बी संग फ़िल्मो में कमबैक करेंगी श्रीदेवी


अपने समय में हवा हवाई गर्ल के नाम से मशहूर और बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रियों में शुमार श्रीदेवी अब जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। काफ़ी समय से श्रीदेवी की वापसी पर अटकलें लग रही थीं जिन पर अब विराम लग गया है। 'चीनी कम' और 'पा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके आर.बाल्की ने श्रीदेवी की वापसी की पुष्टि कर दी है।

खबर के मुताबिक़, आर. बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे के निर्देशन में एक फ़िल्म बनने जा रही है। इस फिल्म से श्रीदेवी ने कमबैक करने की ठानी है। उल्लेखनीय है कि गौरी की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म होगी। इसके पहले खबर थी की श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मि.इंडिया' की सीक्वल 'मि. इंडिया -2' से स्क्रीन पर वापसी करने वाली है।

गौरी की इस फिल्म में श्रीदेवी हाउसवाइफ की भूमिका निभाएंगी, जो अपनी खुद की पहचान के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी। इस चुनौतीपूर्ण भूमिका में उनके अपोजिट कोई और नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन होंगे।

Saturday, February 26, 2011

बिग बी और दीपिका ने दीं टीम इंडिया को शुभकामनाएं


भोपाल : मिल्लेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की सफ़ल अभिनेतत्रियों में गिने जाने वाली दीपिका पादुकोण ने विश्वकप जीतने के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की कि विश्वकप हमारे देश के पास ही होगा। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘आरक्षण’ की शूटिंग के सिलसिले में कई दिनों से भोपाल में मौजूद अमिताभ और दीपिका ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। फिल्म की शूटिंग के कारण पिछले कई दिनों से यहां फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है।

अमिताभ ने विश्व कप क्रिकेट संग्राम में भारत के अवसर के सवाल पर कहा कि कौन भारतीय नागरिक नहीं चाहता कि भारतीय टीम विश्व कप जीतने के सपने को दूसरी बार पूरा करे। उन्होंने कहा कि वे भी एक भारतीय और क्रिकेट का प्रशंसक होने के नाते भारतीय टीम को इस बार विश्वकप जीतते हुए देखना चाहते हैं और इसके लिए सभी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

हालांकि, अमिताभ ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल के जवाब में कन्नी काटते हुए कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी उनके पसंदीदा है। वहीं दीपिका ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि वे भी क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और चाहती हैं कि इस बार विश्व कप हमारा हो।

जबकि, दीपिका ने भारतीय क्रिकेट टीम के पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल पर कहा कि वैसे तो टीम के सभी खिलाड़ी उनके पसंदीदा है, लेकिन जहां तक व्यक्तिगत पसंद की बात है तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली मेरी पहली पसंद हैं।

महानायक अमिताभ ने पत्रकारों के सवालों की झड़ी के बीच एक सवाल पर कहा कि वे अगले जन्म में अभिनेता के स्थान पर पत्रकार बनना पसंद करेंगे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र से तौबा करने के प्रश्न पर कहा कि राजनीति के क्षेत्र को इसलिए छोड़ा कि मुझे राजनीति करना नहीं आती है और मैंने इससे हार मान ली।

Tuesday, January 18, 2011

अमिताभ के होटल के पास बम विस्फ़ोट

लंदन में जिस होटल में बिग बी अमिताभ बच्चन ठहरे हुये थे उस होटल के पास बम धमाका हुआ है। हालांकि बम की सूचना मिलने के बाद उन्हें सुरक्षित होटल से बाहर निकाल लिया गया था। फ़िल्म की शूटिंग के लिये लंदन पहुंचे अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए खबर दी है कि बम की खबर के बाद लन्दन की जिस होटल से अमिताभ को बाहर किया गया था उस होटल के पास ज़ोरदार धमाका हुआ।

बिग बी ने बताया है कि यह घटना एसटी जेम्स कोर्ट होटल के करीब स्थित निर्माणाधीन मकान के पास हुआ है।

घटना की आशंका को देखते हुए होटल खाली करा लिया गया था और कहा गया था कि डरने की कोई बात नहीं सब कुछ जल्द ही समान्य हो जाएगा। हमलोग कार में सवार होकर सुरक्षित जगह पहुच गए थे। काफी ठंड होने के बावजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सब कुछ सम्भाल लिया और अब स्थिति सामान्य हो गई है।

Thursday, January 6, 2011

दीपिका-बिपाशा एक बार फिर आमने-सामने


एक बार फिर बिपाशा बसु और दीपिका पादुकोण की आमने-सामने की टक्कर होगी। बचना ऐ हसीनों की शूटिंग के समय दोनों के बीच की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं थी। ऐसे में फिल्म दम मारो दम में दोनो फिर एक बार आमने-सामने हैं। उन दोनों की इस टक्कर का कारण भी यही फिल्म है।

दरअसल, दम मारो दम में बिपाशा नायिका हैं, जबकि दीपिका एक आइटम डांस कर रही हैं। ऐसे में बिपाशा को यह चिंता है कि दीपिका एक आइटम करके ज़्यादा सुर्खीयां ना बटोर लें। आखिर देखा जाये तो आजकल शीला की जवानी और मुन्नी बदनाम हुई जैसे आइटम सांग के जमाने में बिपाशा का ड़र सही भी है। अगर ऐसा कुछ होगा तो एक बार फिर दीपिका और बिपाशा के रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

Tuesday, October 19, 2010

ख़ूबसूरत "नागिन" को हज़ारों की भीड़ ने घेरा


आप सोच रहे होंगे कि वो ऐसी कौन सी नागिन थी, जिसको हज़ारों लोगों की भीड़ ने घेर लिया, तो आप भी जान लीजिये कि ये नागिन और कोई नहीं बल्कि सेक्सी मल्लिका शेरावत थी। दरअसल बॉलीवुड की सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत अपनी आने वाली फिल्म 'हिस्स' के प्रमोशन के लिए सपेरों के एक गांव में जाने वाली थीं। मगर भीड़ ने उनकी कार रोक दी जिसके कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया| मल्लिका उत्तर प्रदेश के एक गांव में दौरा करने जा रही थीं लेकिन उन्हें वापस जाना पड़ा क्योंकि गांव की भीड़ ने उनकी कार का रास्ता जाम कर दिया था।
फिल्म के सह निर्माता गोविंद मेनन भी मल्लिका के साथ सपेरों की बस्ती में जाने वाले थे ताकि वे इस समुदाय की परेशानियों को करीब से जान पाएं| मेनन ने कहा कि पता नहीं मल्लिका के इस गांव का दौरा करने की खबर कहां से लीक हो गई| जैसे ही सबको उनके गांव में आने की ख़बरें मिलीं| हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उनकी एक झलक पाने को बेताब हो गए|मेनन ने कहा कि यह काफी डरावना अनुभव था| मेनन ने कहा कि, यह बहुत डरावना था, वहां 4000 से भी ज्यादा लोग जमा थे, यह हमारी सुरक्षा से जुड़ा था और वहां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सिर्फ 30 पुलिस वाले थे।
'हिस्स' के प्रोमो लॉन्च के समय नोएडा में भी सपेरे बुलाए गए थे ताकि वे मल्लिका को प्रोत्साहित कर सकें| मल्लिका की यह फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है|

Wednesday, June 16, 2010

दीपिका बनीं सबसे सेक्सी औरत!!

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण अब दुनिया की सबसे सेक्सिएस्ट वुमन बन गई हैं|दीपिका को एफएचएम मैगज़ीन ने वर्ल्ड की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में अव्वल स्थान दिया है।
24 साल की दीपिका को एफएचएम मैगज़ीन के जून/जुलाई के कवर पेज पर भी जगह दी गई है। इस मैगज़ीन ने 100 सबसे सेक्सिएस्ट वुमन की लिस्ट जारी की थी जिसमें दीपिका टॉप पर हैं। पिछले साल वह इस लिस्ट में 6वें स्थान पर थीं। दीपिका इस मैगज़ीन के कवर पेज पर बैकलेस ब्लैक ड्रेस में बेहद सेक्सी नज़र आ रही हैं। : न्यूज़लाइन एन्टरटेनमेण्ट न्यूज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York