Showing posts with label Karan Johar. Show all posts
Showing posts with label Karan Johar. Show all posts

Monday, March 28, 2011

कोरिया में रीलीज होगी ‘माई नेम इज खान’


पिछले साल फरवरी में भारत और अन्य देशों में रिलीज हुई ‘माई नेम इज खान’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिलने के बाद अब उसे दक्षिण कोरिया के 200 थियेटरों में रिलीज किया जायेगा। 24 मार्च को दक्षिण कोरिया के 12 थियेटरों में रिलीज इस फिल्म को इसके बाद 7 अप्रैल को 200 थियेटरों में प्रदर्शित किया जायेगा। फॉक्स स्टार के मुताबिक इस फिल्म को सियोल, इंचियोन, सुवोन, डाएजोएन, सुंगनाम, ग्वांगजू, डाएगु और बुसान में रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, काजोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं अब इस फिल्म की प्रमोशन पर 10 लाख डॉलर खर्च किए गए और यह किसी भी भारतीय फिल्म की प्रमोशन के लिए खर्च की गई सबसे बड़ी रकम है।

Wednesday, March 23, 2011

एक विज्ञापन में साथ दिखेंगे ’अमिताभ-जया’


नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अमिताभ और जया बच्चन 10 साल के लम्बे अंतराल के बाद अब एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे, लेकिन इस बार वे किसी फिल्म में नहीं; बल्कि गहनों के एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। यह जोड़ी अंतिम बार फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001) में एक साथ नजर आई थी। इस फिल्म में ह्रितिक रोशन, शाहरुख खान, करीना कपूर और काजोल ने भी अभिनय किया था।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर जानकारी दी है कि वे अपनी पत्नी के साथ टाटा समूह के तनिष्क आभूषणों के विज्ञापन में नजर आएंगे। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने और जया ने साथ में इन विज्ञापनों की शूटिंग की है। अमिताभ और जया से पहले उनके बेटे-बहू अभिषेक-ऐश्वर्य लक्स साबुन के लिए एक साथ विज्ञापन कर चुके हैं।

इससे पहले, अजय देवगन और काजोल भी वर्लपूल के विज्ञापन में साथ दिखे थे। शाहरुख और गौरी खान डी’डेकोर के विज्ञापन में, तो सैफ अली खान व करीना कपूर एयरटेल के विज्ञापनों में साथ दिखे थे।

Wednesday, February 16, 2011

किंग खान करेंगे आइटम नंबर...



‘दर्द ए डिस्को’ पर डांस कर सबको चौंका देने वाले बॉलीवुड के किंग खान अपने आइटम नंबर को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘आल्वेज कभी कभी’ में आइटम नंबर किया हैं।

रोशन अब्बास द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की रेड चिलीज इंटरटेंमेंट कर रही है, और फिल्म की कहानी हाई स्कूल की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म के जरीये अब्बास पहली बार निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं।

अब्बास ने कहा कि फिल्म में एक आइटम सांग है जिसमें चारों अदाकारों और एक बहुत ही लोकप्रिय स्टार ने किया है। आप केवल इंजतार कीजिए और देखते रहिए। शाहरुख इससे पहले भी रितिक की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘क्रेजी 4’ और करण जौहर की ‘काल’ में आइटम नंबर कर चुके हैं।



Sunday, January 30, 2011

शाहरुख,काजोल बने बेस्ट ऐक्टर,ऐक्ट्रेस



मुंबई: शनिवार की शाम यशराज स्टूडियो में आयोजित 56वें आइडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में फिल्म 'उड़ान' और ‘दबंग’ छाई रहीं। लेकिन 'माई नेम इज़ खान' भी कुछ कम नहीं रही।

फिल्म 'माई नेम इज़ खान' के लिए शाहरुख खान को बेस्ट ऐक्टर और काजोल को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। जबकि इसी फिल्म के लिये करण जौहर को बेस्ट डायरेक्टर के खिताब से नवाजा गया। उड़ान ने बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर, बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स), बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले समेत 7 अवॉर्ड अपने नाम किए। जबकि दबंग की झोली में बेस्ट फिल्म समेत 6 अवॉर्ड आए। दबंग में बेस्ट डेब्यू (फीमेल) के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अवॉर्ड मिला जबकि बेस्ट डेब्यू (मेल) बैंड बाजा बारात के लिए रणबीर सिंह को चुना गया।

उड़ान के लिए रॉनित रॉय को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर और वी आर फैमिली में करीना कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। मशहूर गायक मन्ना डे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इश्किया में शानदार अभिनय के लिए विद्या बालन को बेस्ट ऐक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला तो फिल्म दो दूनी चार के लिए ऋषि कपूर को बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York