Showing posts with label Director. Show all posts
Showing posts with label Director. Show all posts

Thursday, April 7, 2011

16 साल बाद फिल्म निर्देशन करेंगे रमेश सिप्पी


मुंबई: शोले, शान, शक्ति जैसी क्लासिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके रमेश सिप्पी ने अब 16 सालों के बाद फिर से फिल्मों का निर्देशन करेंगे। 1995 में अपनी आखिरी फिल्म जमाना दीवाना करने के बाद अब उन्होंने फिर से फिल्म निर्देशित करने का फैसला लिया है।

रमेश सिप्पी अपने बेटे रोहन सिप्पी की फिल्म दम मारो दम की रिलीज के बाद अपनी फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे। उनका कहना है कि पुरानी कामयाबी को दोहरा पाना मुश्किल तो होगा, लेकिन उस डर से फिल्म का निर्देशन न करना भी ठीक नहीं है। उन्होंने बताया, मैं एक छोटी थ्रिलर फिल्म की योजना बना रहा हूं, जिसे दम मारो दम के लेखक श्रीधर राघवन ही लिख रहे हैं।

रमेश सिप्पी जानते हैं कि फिल्म मेकिंग के साथ-साथ दर्शकों की पसंद भी बदल गई है, लेकिन उनके मुताबिक हिंदी फिल्मों का मूल स्वभाव कभी नहीं बदल सकता। हम सभी अपनी फिल्मों में इमोशन देखना चाहते हैं। फिल्म किसी भी जोनर की हो, इमोशनल ड्रामा ही उसे दर्शकों के बीच पापुलर करता है। रमेश सिप्पी ने बताया कि उनकी फिल्म दिसंबर तक फ्लोर पर जाएगी।

Wednesday, February 16, 2011

किंग खान करेंगे आइटम नंबर...



‘दर्द ए डिस्को’ पर डांस कर सबको चौंका देने वाले बॉलीवुड के किंग खान अपने आइटम नंबर को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘आल्वेज कभी कभी’ में आइटम नंबर किया हैं।

रोशन अब्बास द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की रेड चिलीज इंटरटेंमेंट कर रही है, और फिल्म की कहानी हाई स्कूल की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म के जरीये अब्बास पहली बार निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं।

अब्बास ने कहा कि फिल्म में एक आइटम सांग है जिसमें चारों अदाकारों और एक बहुत ही लोकप्रिय स्टार ने किया है। आप केवल इंजतार कीजिए और देखते रहिए। शाहरुख इससे पहले भी रितिक की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘क्रेजी 4’ और करण जौहर की ‘काल’ में आइटम नंबर कर चुके हैं।



Saturday, February 12, 2011

फिल्म में काम करना चाहती हैं ब्रिटनी



लॉस एंजिलिस: हाल ही में आए अपने एक गीत से काफी लोकप्रियता बटोरने के बाद पॉप मल्लिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा है, कि अब वह अभिनय की दुनिया में हाथ आजमायेंगी।


गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का कहना है कि वह निर्देशक टोड फिलिप्स या जुड एपटोव के साथ एक फिल्म में काम करना चाहती हैं। वर्ष 2002 में फिल्म क्रासरोड में काम कर चुकी पॉप गायिका ब्रिटनी दोनों फिल्म निर्माताओं की जर्बदस्त प्रशंसक हैं। ब्रिटनी ने ट्वीट में लिखा है कि अभिनय से मुझे प्यार है और मैं टोड फिलिप्स या जुड एपटोव की फिल्म में काम करना चाहती हूं

Sunday, February 6, 2011

निर्माता बनवाएगा न्यूड अभिनेत्री पर ड्रेगन





स्टॉकहोम: 26 दिसम्बर से सिनेमाहाल में प्रदर्शित की जाने वाली "द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू" के निर्माता डेविड विंचर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री को पीठ पर ड्रैगन वाला टैटू गोदवाने और टॉपलेस पोज देने को कहा है।

हाल ही में विंचर की फिल्म "द सोशल नेटवर्क’ आठ एकेडमी अवार्डस के लिए नामांकित हुई है। विंचर अपनी आगामी फिल्म के लिए अभिनेत्री रूनी मारा का ड्रैगन के टैटू वाला टॉपलेस पोस्टर बनवाना चाहते हैं। उन्होंने यह इच्छा अपनी अगली फिल्म द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू के प्रमोशन के लिए जाहिर की। क्योंकि उन्हें लगता है कि सोनी स्टूडियो इस प्रमोशन की अनुमति नहीं देगा इसलिये उन्होंने इस फोटो शूट के लिए स्टॉकहोम में रूनी के लिए एक अपार्टमेंट भी बुक करा लिया है, लेकिन रूनी एकाएक न जाने कहां गायब हो गईं हैं। शायद रूनी टॉपलेस पोज देने से परहेज कर रही है। चाहे बात कुछ भी हो लेकिन इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आजकल के निर्माता फिल्म के प्रमोशन के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York