Showing posts with label Los Angeles. Show all posts
Showing posts with label Los Angeles. Show all posts

Monday, May 9, 2011

2 लाख 76 हजार डॉलर में बिकी डायना की पोशाक


लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में हुई एक नीलामी में ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना की पोशाक की एक जोड़ी को एक प्रख्यात संग्रहालय ने 02 लाख 76 हजार डॉलर मूल्य में खरीदा है।

जूलियन नीलामी गृह के डेरेन जूलियन ने रविवार को बताया कि इन दोनों पोशाकों को 1997 में डायना की मौत के बाद से ही अनुकूल वातावरण में रखा गया था और इसे एक प्रख्यात संग्रहालय ने क्रमश: 144 हजार डॉलर और 132 हजार डॉलर मूल्य में खरीदा। उन्होंने बताया कि इस नीलामी में विश्वभर से संग्रहकर्ताओं ने शिरकत की थी और अब पोशाकों की यह जोड़ी एक संग्रहालय में जा रही है जहां आम लोग भी इन्हें देख पाएंगे। हालांकि उन्होंने संग्राहलय के अधिकारियों की इजाजत के बगैर उसका नाम बताने से इंकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि राजकुमारी डायना की 144 हजार डॉलर में नीलाम हुई पोशाक एक काला क्रेप से बना शाम को पहने जाना वाला गाउन है जिसे 1992 में विदेश दौरे पर जाते समय उन्होंने पहना था। दूसरी पोशाक एक सिल्क शिफान से बनी एक स्ट्रेपलैस ड्रेस है जिसे उन्होंने कान्स फिल्मोत्सव के दौरान 1987 में पहली बार और 1989 में एक नाट्य मंचन का आनंद लेते समय दूसरी बार पहना था।

गौरतलब है कि डायना का विवाह 29 जुलाई 1981 को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से हुआ था और फ्रांस की राजधानी पेरिस में 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

Monday, March 28, 2011

विंसलेट की छोटे पर्दे पर बड़ी शुरुआत



लॉस एंजिलिस: पहली बार छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्री केट विंसलेट ने फिल्म की तरह यहाँ भी समीक्षकों की काफी सराहना बटोरी हैं।

‘हॉलीवुड टुडे’ के मुताबिक एबीओ पर प्रसारित कार्यक्रम ‘माइल्ड्रेड पियर्स’ में विंसलेट ने एक ऐसी तलाकशुदा महिला का किरदार निभाया है, जो जीवन के इस पड़ाव पर अपनी दो बच्चियों की परवरिश करने के लिए संघर्ष कर रही है।

जहां इस कार्यक्रम में 35 वर्षीस विंसलेट के अभिनय की समीक्षकों ने काफी सराहना की है। वहीं इस किरदार के संदर्भ में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने उन्हें ‘अद्भुत अभिनेत्री’ करार दिया है।

Friday, March 18, 2011

आज विकिरण पहुंच सकता है कैलीफोर्निया



बोस्टन: जापान के परमाणु उर्जा संयंत्रों से निकल रही रेडियोधर्मी सामग्री के आज कैलीफोर्निया तक पहुँचने की आशंका है, लेकिन विशेषज्ञों ने कहा है कि विकिरण ‘सुरक्षित सीमा’ के भीतर होगा और इससे कोई बड़ा खतरा नहीं है।

लॉस एंजिलिस टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रेडियोधर्मी समस्थानिक (आइसोटोप) ‘प्रशांत महासागर पर वातावरण के काफी उपर’ उत्तर अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं आज रेडियोधर्मी सामग्री अमेरिका के पश्चिमी तट तक पहुँचने की शुरुआत हो सकती है हालाँकि जापान से दक्षिणी कैलीफोर्निया तक पाँच हजार मील की दूरी तय करने में इसे एक हफ्ते का समय और लग सकता है।

जहां अमेरिका का सेंसर नेटवर्क ‘रेडनेट’ जापान से अमेरिका के पश्चिमी तट की ओर आ रहे विकिरण के स्तर की निगरानी कर रहा है। वहीं पर्यावरण रक्षा एजेंसी द्वारा संचालित रेडनेट के तहत देशभर में 100 विकिरण मॉनिटर लगे हुए हैं।


Monday, February 28, 2011

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुए रहमान


लॉस एंजिलिस: भारतीय संगीतकार एआर रहमान ऑस्कर पुरस्कारों की ‘बेस्ट ओरिजनल स्कोर’ श्रेणी में ट्रेंट रेजनोर और एटिकस रोस से हारकर बाहर हो गए। रेजनोर और रोस को इस श्रेणी का ऑस्कर ‘इंसेप्शन’ के लिए मिला।

इतना ही नहीं भारतीय संगीतकार रहमान के पास एक और मौका था ऑस्कर पुरस्कार की 'सर्वश्रेष्ठ गीत' श्रेणी का, लेकिन रहमान को यहां भी निराशा ही मिली। 'सर्वश्रेष्ठ गीत' श्रेणी का पुरस्कार रैंडी न्यूमैन को 'टॉय स्टोरी 3' के 'वी बिलांग टुगेदर' के लिए मिला।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2009 में रहमान ने डैनी बॉयल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।

Saturday, February 12, 2011

फिल्म में काम करना चाहती हैं ब्रिटनी



लॉस एंजिलिस: हाल ही में आए अपने एक गीत से काफी लोकप्रियता बटोरने के बाद पॉप मल्लिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा है, कि अब वह अभिनय की दुनिया में हाथ आजमायेंगी।


गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स का कहना है कि वह निर्देशक टोड फिलिप्स या जुड एपटोव के साथ एक फिल्म में काम करना चाहती हैं। वर्ष 2002 में फिल्म क्रासरोड में काम कर चुकी पॉप गायिका ब्रिटनी दोनों फिल्म निर्माताओं की जर्बदस्त प्रशंसक हैं। ब्रिटनी ने ट्वीट में लिखा है कि अभिनय से मुझे प्यार है और मैं टोड फिलिप्स या जुड एपटोव की फिल्म में काम करना चाहती हूं

Tuesday, January 11, 2011

एक बार फिर अकेली हुईं शकीरा



लॉस एंजिल्स: पॉप स्टार शकीरा ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की है, कि 11 साल तक अपने साथी एंटोनियो डी ला रुआ के साथ रहने के बाद अब वह उनसे जुदा हो गईं हैं।

शकीरा ने लिखा है कि अगस्त, 2010 से हमने अपने रोमांटिक संबंधों को विराम देने का आपसी समझौता किया है। हालाँकि समझौते के बाद से ही हम साथ में काम कर रहे हैं, हम एक-दूसरे के नजदीक भी रह रहे हैं, पर अब तक हमने अपने इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया है। गौरतलब है कि एंटोनियो अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो डी ला रुआ के बेटे हैं।

Tuesday, November 23, 2010

एक चार्ज में 900 किलोमीटर चलेगी यह अनोखी कार



भारत की जानी मानी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जैगुआर ने एक इलेक्ट्रिक कार डेवलप की है, जिसका नाम 'सी-एक्स75’ है। यह स्पेशल कार कंपनी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पेश की जा रही है। इस कार की खासियत है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद 900 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है।

गुआर कार्स के डिजाइन डायरेक्टर इयान कैलम का कहना है कि इस कॉन्सेप्ट कार में वे सब सुविधाएं मौजूद हैं जो जैगुआर ब्रांड की कारों में होती हैं। इस कार को लॉस एंजलिस वाहन मेले में शनिवार को पेश किया जाएगा। लेकिन इस कार के ‘शो-केस’ से पहले ही इसकी जोर शोर से चर्चा हो रही है। हालांकि कंपनी ने अपनी तरफ से ये साफ कर दिया है कि यह सिर्फ कॉन्सेप्ट कार है और फिलहाल कंपनी इसका कमर्शियल प्रॉडक्शन नहीं करने वाली है। बावजूद इसके ‘सी-एक्स75’ में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

कैलम ने यह भी कहा कि खुद रतन टाटा भी इस कार को लेकर काफी उत्साहित हैं, और उन्हे इसका डिजाइन खूब पसंद आया है।

Sunday, September 26, 2010

लॉस एंजिलस की अदालत करेगी फ़ैसला:बेशकीमती पन्ना किसका

लॉस एंजिलस: दुनिया के मूल्यवान रत्नों में शामिल बाहिया पन्ने पर
9 वर्षो से छिड़ी लड़ाई का समाधान अब लॉस एंजिलस की एक अदालत में होगा। इसकी खोज के बाद से ही इसके स्वामित्व को लेकर कई लोग अपना दावा पेश कर चुके हैं। पन्ने पर दावा करने वाले टोनी थॉम्स के मुताबिक उन्होंने इसे ब्राजील के एक जौहरी से 60 हजार डॉलर में खरीदा था। लेकिन जब इस पन्ने को घर भेजने की व्यवस्था की गई तब उस जौहरी ने उन्हें इसके चोरी होने की खबर दी उसने ऐसा इसलिए ताकि वह इसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच सके। फिलहाल टोनी का मामला अदालत में चल रहा है। लेकिन मामले में शामिल अन्य लोगों का कहना है कि यह मामला खारिज होना चाहिए क्योंकि टोनी को वह पन्ना कभी बेचा ही नहीं गया था।

ब्राजील से गायब होने के बाद 2005 में इसे न्यू ओरलीन्स के एक गोदाम में पाया गया। यह बेशकीमती पन्ना कैटरीना तूफान में बहने से बच गया। एक समय इसे इंटरनेट ऑक्शन साइट ईबे पर 7.5 करोड़ डॉलर में बिक्री के लिए भी रखा गया था। इसके बाद इसे लास वेगास के एक जौहरी के पास से जब्त किया गया। फिलहाल यह पन्ना लॉस एंजिलस शेरिफ्स डिपार्टमेंट की कस्टडी में है।
2001 में ब्राजील में खोदे गये 381 किलो के इस पन्ने की कीमत 40 करोड़ डॉलर है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York