Showing posts with label Tata Motors. Show all posts
Showing posts with label Tata Motors. Show all posts

Thursday, March 3, 2011

एक बार फिर लगी नैनो में आग


अहमदाबाद : कल शहर के शिवरंजनी चौराहे के पास नैनो कार में आग लग गई। नैनो में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं हैं।

दमकलकर्मियों ने बताया कि शिवरंजनी चौराहे के पास विपुल जॉनी की नैनो कार में आग लग गई। विपुल उस समय अपने घर लौट रहे थे। जॉनी ने बताया कि शिवरंजनी चौराहे के पास मेरी कार में अचानक आग लग गई, जब मैं अपने घर लौट रहा था। उन्होंने कहा कि कार के पिछले वाले हिस्से जहाँ इंजन होता है, आग लगी। मैंने पिछले साल एक मई को ही कार खरीदी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर ली गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल के सितंबर और अक्टूबर महीने में नैनो में लग रही आग के मामले सामने आने के बाद टाटा मोटर ने इसकी जाँच शुरू कर दी थी

Tuesday, November 23, 2010

एक चार्ज में 900 किलोमीटर चलेगी यह अनोखी कार



भारत की जानी मानी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जैगुआर ने एक इलेक्ट्रिक कार डेवलप की है, जिसका नाम 'सी-एक्स75’ है। यह स्पेशल कार कंपनी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पेश की जा रही है। इस कार की खासियत है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद 900 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है।

गुआर कार्स के डिजाइन डायरेक्टर इयान कैलम का कहना है कि इस कॉन्सेप्ट कार में वे सब सुविधाएं मौजूद हैं जो जैगुआर ब्रांड की कारों में होती हैं। इस कार को लॉस एंजलिस वाहन मेले में शनिवार को पेश किया जाएगा। लेकिन इस कार के ‘शो-केस’ से पहले ही इसकी जोर शोर से चर्चा हो रही है। हालांकि कंपनी ने अपनी तरफ से ये साफ कर दिया है कि यह सिर्फ कॉन्सेप्ट कार है और फिलहाल कंपनी इसका कमर्शियल प्रॉडक्शन नहीं करने वाली है। बावजूद इसके ‘सी-एक्स75’ में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

कैलम ने यह भी कहा कि खुद रतन टाटा भी इस कार को लेकर काफी उत्साहित हैं, और उन्हे इसका डिजाइन खूब पसंद आया है।

Saturday, October 23, 2010

बुलेटफ्रूफ रेंजरोवर अब भारत में उपलब्ध

जल्द ही भारतीय सड़कों पर टाटा की लग्जरी गाड़ीयां दौड़ती नजर आएंगी। दुनियाभर में बुलेटप्रूफ गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है| दुनियाभर में सालाना लगभग 15,000 बुलेटप्रूफ गाड़ियों की बिक्री होती है। टाटा मोटर्स देश में इन गाड़ियो की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत में ही इन्हें असेंबल करने पर विचार कर रही है ताकि घरेलू जरुरतों को जल्द पूरा किया जा सके।

शुक्रवार को कंपनी ने रेंजरोवर और डिस्कवरी एसयूवी के बुलेटफ्रूफ वर्जन भारत में पेश किए। भारत में बुलेट प्रूफ रेज रोवर लगभग पौने पांच करोड़ और डिस्कवरी एसयूवी पौने चार करोड़ रुपए में उपलब्ध होगी। ये कीमत बुलेटप्रूफ गाड़ी की है सामान्य रेंज रोवर की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 1.06 करोड़ रुपए है जबकि डिस्कवरी गाड़ी 63 लाख रुपए में उपलब्ध है।

Tuesday, October 12, 2010

टाटा मोटर्स की नई कार लॉन्च




नई दिल्ली: इनोवा और जइलो को टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार एरिया लॉन्च की है। जिसकी कीमत 12.91 लाख रूपए से लेकर 15.50 लाख रूपए तक है। एरिया क्रॉसओवर कार है। तीन वर्जन में लॉन्च की जा रही एरिया में फोर ब्हील ड्राइव दी गई है। इसमें 2.2 लीटर का इंजन है, जो 140 बीएचपी पावर देता है साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल और जीपीएस जैसे फीचर भी है। सुरक्षा के मामले में भी एरिया में बीएमडबल्यू की गाड़ियों जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। टाटा एरिया टोयोटा की इनोवा और महिंद्रा एंड महिंद्रा की जाइलो को टक्कर देगी। कंपनी के मुताबिक इस कार को जल्द ही यूरोप को निर्यात किया जाएगा और इसके बाद वह इसे अमेरिका एवं एशिया को निर्यात करेगी।


Wednesday, October 6, 2010

अब नैनों बिना बुकिंग के उपलब्ध


नई दिल्ली: टाटा की सबसे सस्ती कार नैनों को खरीदने के लिए अब ना ही किसी बुकिंग की ज़रुरत है और आपको इंतजार भी नहीं करना पडेगा। अब आप जब चाहे तब नैनों कार को अपने घर लाकर उसमें घूमने का आनंद उठा सकते हैं। टाटा मोटर्स ने अपनी इस लखटकिया कार की उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व कर्नाटक में खुली बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने इस संबंध में मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि ग्राहक इन राज्यों में कंपनी के शोरूम से नैनो को सीधे खरीद सकते हैं। इस साल जुलाई में कंपनी ने नैनो के दाम 3-4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। दिल्ली के शोरूम में यह बढ़ोत्तरी 3,700 रुपये से 6,894 रुपये के बीच रही। टाटा मोटर्स ने नैनो को आकर्षक ब्याज दरों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए 25 बैंकों के साथ गठजोड़ भी किया है। कंपनी के गुजरात स्थित साणंद प्लांट में फिलहाल सालाना ढाई लाख नैनो कारों का उत्पादन कर रही है। कंपनी ने दुनिया की इस सबसे सस्ती कार को वर्ष 2009 में पेश किया था।

Tuesday, September 14, 2010

टाटा मोटर्स के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी


आज सुबह बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी दिखनी शुरू हो गई थी। और दोपहर होते होते इसने अब तक के सबसे उंचे स्तर को छू लिया।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी आने से इसके शेयर आज 1,067.50 रुपए के स्तर पर जा पहुंचे। टाटा मोटर्स के शेयर्स के लिए यह अब तक सबसे उंचा स्तर है। टाटा मोटर्स के शेयरों में 3.8 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि बाद में इसके शेयर 3.78 फिसदी की तेजी के साथ 1,065.15 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी टाटा मोटर्स के शेयरों में उछाल देखा गया। यहां इसके शेयर 3.54 फीसदी के तेजी के साथ 1063.35 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York