Showing posts with label 23-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 23-10-2010. Show all posts

Saturday, October 23, 2010

बुलेटफ्रूफ रेंजरोवर अब भारत में उपलब्ध

जल्द ही भारतीय सड़कों पर टाटा की लग्जरी गाड़ीयां दौड़ती नजर आएंगी। दुनियाभर में बुलेटप्रूफ गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है| दुनियाभर में सालाना लगभग 15,000 बुलेटप्रूफ गाड़ियों की बिक्री होती है। टाटा मोटर्स देश में इन गाड़ियो की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत में ही इन्हें असेंबल करने पर विचार कर रही है ताकि घरेलू जरुरतों को जल्द पूरा किया जा सके।

शुक्रवार को कंपनी ने रेंजरोवर और डिस्कवरी एसयूवी के बुलेटफ्रूफ वर्जन भारत में पेश किए। भारत में बुलेट प्रूफ रेज रोवर लगभग पौने पांच करोड़ और डिस्कवरी एसयूवी पौने चार करोड़ रुपए में उपलब्ध होगी। ये कीमत बुलेटप्रूफ गाड़ी की है सामान्य रेंज रोवर की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 1.06 करोड़ रुपए है जबकि डिस्कवरी गाड़ी 63 लाख रुपए में उपलब्ध है।

हल्दी बनाती है कैंसर के इलाज को प्रभावी

पिछले छह सालों से भारतीय अमेरिकी अनुसंधान कर्ता और अध्ययन के अगुवा एरी श्रीवात्सन और कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के जॉनसन कैंसर सेंटर में कार्यरत प्रो. डॉ. मैरीलिन चांग हल्दी में पाए जाने वाले करकुमीन के गुणों का अध्ययन कर रहे हैं।

इस अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं का कहना है कि गुणकारी हल्दी में पाए जाने वाले करकुमीन को जब सिसप्लाटिन दवा में मिलाया जाता है तो इससे सिर और गले के कैंसर का इलाज ज्यादा असरकारक हो जाता है। दक्षिण और पश्चिम एशिया में हल्दी का काफी इस्तेमाल होता है और यह अपने चिकित्सीय गुणों के लिए जाना जाता है। पहले के अध्ययनों में पाया जा चुका है कि यह कुछ खास तरह के कैंसर को रोकने में प्रभावी होता है।

श्रीवात्सन ने कहा कि भारत में महिलाएँ सालों से हल्दी का इस्तेमाल करती रही हैं। उम्र के बढते प्रभाव को कम करने के लिए वे उसे अपनी त्वचा पर लगाती हैं। घावों को भरने में ही इसका इस्तेमाल किया जाता है। स्वांग ने कहा कि सिर और गले के कैंसर और खासतौर पर बाद की अवस्था में पड़ताल किए गए कैंसर खतरनाक होते हैं। इसमें बड़े स्तर की सर्जरी और कीमोथरेपी की जरूरत होती है।

अलग किस्म की शादी ने बढ़ाई ताइवान सरकार चिंता

ताइपे: आजकल ताइवान में एक अलग किस्म की शादी चलन में है जिसे लेकर ताइवान सरकार काफी चिंतित है।

ताइवान की राजधानी ताइपे में कुछ महिलाएं 'खुद' से ही शादी कर रही हैं। ताइपे में रहने वाली चेन वी यी नाम की महिला ने हाल ही में अपने आप से शादी की है और वे अब अकेले हनीमून मनाने के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि अकेले रहने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और उनपर किसी और की जिम्मेदारी नहीं होगी। ऐसी ही एक महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा, दूसरे लोगों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करना चाहिए। हालांकि, ताइवान सरकार इस नए ट्रेंड से काफी चिंतित है। सरकार को चिंता है कि इससे जन्मदर पर सीधा असर पड़ेगा।

दरअसल, ताइवान में महिलाएं अब पहले की तरह कम उम्र में शादियां नहीं कर रही हैं। वहां महिलाएं अब अविवाहित रहना भी पसंद कर रही हैं। चेन वी यी ने शादी के लिए चेन ने एक बैंक्वेट हॉल बुक किया था और करीब 30 खास मेहमानों को बुलाया था। यहीं नहीं उन्होंने शादी के दिन खूबसूरत सफेद ड्रेस में फोटोग्राफरों को पोज़ दिए। उनका कहना है कि उसे अब तक किसी पुरुष ने आकर्षित नहीं किया है। लेकिन सामाजिक दबाव की वजह से उसे शादी करनी पड़ रही है। चेन अगले महीने रिसेप्शन का आयोजन करेंगी। फिलहाल चेन अकेले ही ऑस्ट्रेलिया में हनीमून की तैयारी कर रही हैं। चेन का कहना है, कि 30 साल मेरे लिए अच्छी उम्र है। मेरे पास अच्छा काम और अनुभव है। लेकिन मुझे अब तक अच्छा जीवन साथी नहीं मिला है। तो मैं क्या करूं?

चेन का कहना है कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो अपनी परंपराओं के दायरे में एक नया विचार जाहिर कर सकेंगी। चेन की शादी में तकरीबन ढाई लाख रुपये का खर्च आया। इस शादी से पहले ऑनलाइन प्रचार अभियान चलाया गया। हालांकि, शुरुआत में इस शादी से चेन की मां खुश नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने चेन की खुशी के लिए इस अनूठी शादी के लिए हां कह दिया। चेन अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगी। चेन का कहना है कि अगर बाद में उन्हें अपनी पसंद का पुरुष मिला तो वे उससे शादी कर लेंगी।

बच्चों को फ्रैंच किस सिखा रही थी शिक्षिका,गई नौकरी

मुंबई के किंडरगार्टन स्कूल की एक शिक्षिका को बच्चों के साथ गलत हरकतें करने के आरोप के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है। अभिभावक के मुताबिक यह शिक्षिका बच्चों को नर्सरी राइम्स सिखाने के बजाए फ्रैंच किस सिखा रहीं थी।

हुआ यूं की जब नन्हें मुन्ने बच्चे अभिभावको से राइम्स सुनाने के बजाए फ्रैंच किस करने की मांग करने लगे तो अभिभावक चौंक गये। वरसोवा के यूरो किड्स किंडरगार्टन स्कूल की एक तीन वर्षीय छात्रा ने अपनी मम्मी से जब लिप्स पर फ्रैंच किस करने के लिए कहा तो उनके होश उड़ गये। बाद में जब बच्ची की मां ने उसे अपने भाई को फ्रैंच किस करते देखा तो उन्होंने बच्ची से पुछताछ की। बच्ची ने मां को बताया कि स्कूल में उनकी शिक्षिका रूबीना (नाम परिवर्तित) उन्हें फ्रैंच किस करना सिखाती हैं। महिला ने अपने एक रिश्तेदार ( जिनका बच्चा भी यूरो किड्स में पढ़ता है ) को यह मामला बताया तो उन्होंने भी कहा कि उनका बच्चा भी कुछ ऐसी ही हरकतें कर रहा है।

इस बात का पता चलते ही अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से मामले की शिकायत की। जिसके बाद स्कूल ने बच्चों को फ्रैंच किस सिखाने वाली शिक्षिका रूबीना को अश्लीलता फैलाने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया। यही नहीं स्कूल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्लास में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया है।

हरियाणा सरकार नारंग को देगी 60 लाख रूपए

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार की घोषणा की है कि राष्ट्रमंडल खेलों चार स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को हरियाणा सरकार की तरफ से 60 लाख रूपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। हुड्डा ने कहा नारंग का संबंध हरियाणा से है और हमने राष्ट्रमंडल खेलों में जीतने वाले राज्य के हर खिलाडी को पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस आधार पर नारंग भी पुरस्कार के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि निशानेबाज गगन नारंग मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं और यह पूरे प्रदेश की जनता के लिए गर्व की बात है। हरियाणा सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 15 लाख रूपए देने की घोषणा की है।


शारापोवा करेंगी साशा से शादी


सेन डिएगो : रूस की टेनिस स्टार और बला की ख़ूबसूरत मारिया शारापोवा ने अब अपना घर बसाने का फ़ैसला लिया है।शारापोवा ने अपने ब्वाय फ़्रेंड स्लोवेनिया के बास्केटबाल खिलाडी साशा वुजासिच का शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। दोनों जल्दी ही मंगनी करने वाले हैं।

सेन डियागो में गोल्डन स्टेट के खिलाफ मैच से पहले 26 वर्षीय साशा ने कहा कि उन्होंने स्कूल के दिनों में मारिया को शादी का ऑफर दिया था जिसे तीन ग्रैड स्लैम की विजेता मारिया ने अब स्वीकार कर लिया है। साशा ने कहा कि अब हम दोनों बहुत खुश हैं। 23 वर्षीय शारापोवा ने 2004 में विंबल्डन ओपन जीतकर करियर की सनसनीखेज शुरूआत की थी। इसके बाद मारिया ने 2006 में यूएस ओपन और 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। गौरतलब है कि शारापोवा पिछले एक साल से साशा के साथ डेटिंग कर रही थी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York