Showing posts with label Oscar Award. Show all posts
Showing posts with label Oscar Award. Show all posts

Wednesday, May 4, 2011

हॉलीवुड बनाएगा ओसामा की मौत पर फिल्म



वाशिंगटन: हॉलीवुड में अमेरिका द्वारा अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की पूरी प्रक्रिया पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

वेबसाइट वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक मार्क बोएल इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं बोएल इससे पहले खोजी पत्रकार रह चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता कैथरीन बिगेलो करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, लेखक और निर्देशक ओसामा की मौत पर अरब देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बोएल और कैथरीन 2008 में इराक में अमेरिकी हमले पर बनी फिल्म द हर्ट लॉकर के निर्देशन और पटकथा लेखन में साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म को छह ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।

Saturday, March 5, 2011

राख हुआ आस्कर पुरस्कार विजेता का आशियाना


मुंबई: कल बाद्रा की झुग्गी बस्तियों में लगी भयंकर आग में आस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म 'स्लमडाग मिलिनेयर' की बाल कलाकार रूबीना अली का घर जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि झुग्गियों में बिल्डरों ने जानबूझ कर आग लगाई है।

बारह वर्षीय बाल कलाकार रूबीना ने कहा कि शुक्रवार रात जब गरीबनगर की झुग्गियों में आग लगी, तब वह घर में ही थी।उसने बताया कि हम सभी घर में टीवी देख रहे थे, तभी एक पड़ोसी ने हमें आग की खबर दी। हम तुरंत बाहर आए। हमने सारी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। किताबें, तस्वीरें, अखबारों की क्लीपिंग और फिल्म के स्मृतिचिह्न समेत मेरा हर सामान स्वाहा हो गया। उधर रूबीना के पिता रफीक का कहना है कि हम इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि हमारे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि मेरी बेटी की सभी स्मृतिया राख में तब्दील हो गईं।

एक अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक इस आग में चार अग्निशमनकर्मियों समेत कुल 21 लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि बहरहाल किसी के मरने की खबर नहीं है। लेकिन 2000 से अधिक लोग बेघर हो गए क्योंकि उनकी झुग्गिया आग में जलकर राख हो गईं

Monday, February 28, 2011

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुए रहमान


लॉस एंजिलिस: भारतीय संगीतकार एआर रहमान ऑस्कर पुरस्कारों की ‘बेस्ट ओरिजनल स्कोर’ श्रेणी में ट्रेंट रेजनोर और एटिकस रोस से हारकर बाहर हो गए। रेजनोर और रोस को इस श्रेणी का ऑस्कर ‘इंसेप्शन’ के लिए मिला।

इतना ही नहीं भारतीय संगीतकार रहमान के पास एक और मौका था ऑस्कर पुरस्कार की 'सर्वश्रेष्ठ गीत' श्रेणी का, लेकिन रहमान को यहां भी निराशा ही मिली। 'सर्वश्रेष्ठ गीत' श्रेणी का पुरस्कार रैंडी न्यूमैन को 'टॉय स्टोरी 3' के 'वी बिलांग टुगेदर' के लिए मिला।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2009 में रहमान ने डैनी बॉयल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।

Friday, September 24, 2010

आमिर की 'पीपली लाइव' को ऑस्‍कर के लिए भेजा जायेगा


आमिर खान की फिल्‍म 'पीपली लाइव' को भारत की ओर से ऑस्‍कर पुरस्‍कार के लिए नामांकित कराने का फैसला किया गया है। और इसे बेस्‍ट फॉरेन फिल्‍म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजा जाएगा। पीपली लाइव इससे पहले सनडांस फिल्म फेस्टिवल में भी जा चुकी है। भारत की ओर से सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली यह पहली फिल्म है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी। यहीं नहीं दक्षिण अफ्रीका में हुए 31वें डर्बन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फर्स्ट फीचर फिल्म का भी अवार्ड मिल चुका है। यही नहीं फिल्म पीपली लाइव ने रिलीज होने से पहले ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली थी। अनुषा रिजवी लिखित और निर्देशित पीपली को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। किसानों की आत्महत्या के गंभीर मुद्दे पर बनी यह फिल्म मीडिया और राजनीति पर तीखा व्यंग्य है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York