Showing posts with label Shakira. Show all posts
Showing posts with label Shakira. Show all posts

Tuesday, January 11, 2011

एक बार फिर अकेली हुईं शकीरा



लॉस एंजिल्स: पॉप स्टार शकीरा ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की है, कि 11 साल तक अपने साथी एंटोनियो डी ला रुआ के साथ रहने के बाद अब वह उनसे जुदा हो गईं हैं।

शकीरा ने लिखा है कि अगस्त, 2010 से हमने अपने रोमांटिक संबंधों को विराम देने का आपसी समझौता किया है। हालाँकि समझौते के बाद से ही हम साथ में काम कर रहे हैं, हम एक-दूसरे के नजदीक भी रह रहे हैं, पर अब तक हमने अपने इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया है। गौरतलब है कि एंटोनियो अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो डी ला रुआ के बेटे हैं।

Wednesday, July 14, 2010

शाहरुख के जादू पर भारी शकीरा

मुंबई
बालीवुड का बादशाह शाहरुख खान भी पॉप स्टार शकीरा के फ़ैन हो ग्या है, उनको चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है, लेकिन खुद किंग खान शकीरा के दीवाने निकले। हाल ही में सम्पन्न फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मैच शाहरुख अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका देखने गए थे। बस वहीं शाहरुख शकीरा से मिलने का मोह नहीं छोड़ पाए, बात यहीं खत्म नहीं होती शाहरुख के अलावा उनकी पत्नी और बच्चे भी शकीरा के दीवाने हैं
32 साल की सैक्सी पॉप स्टार शकीरा ने न सिर्फ़ शाहरुख से मुलाकात की बल्कि उनके परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाए। शकीरा का जादू शाहरुख पर कुछ ऐसा चला कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शकीरा की लंबी-चौड़ी तारीफ कर दी। शाहरुख के मुताबिक शकीरा से बच्चों की मुलाकात करवाने के बाद उनका कद बच्चों की निगाह में और बढ़ गया है। फ़िलहाल शकीरा के वाका-वाका ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York