Showing posts with label 16-03-2011. Show all posts
Showing posts with label 16-03-2011. Show all posts

Wednesday, March 16, 2011

किसी भी समय बंद हो सकता है आपका इंटरनेट


नई दिल्ली : दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल दिनों दिन काफ़ी तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है। दुनिया भर में अधिकतर लोग अपने भिन्न-भिन्न कार्यों को अंजाम देने के लिये इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। या फिर यूं भी कहा जा सकता है कि विश्व भर में हज़ारों लोग पूर्ण रूप से इंटरनेट पर ही निर्भर हैं।

इसी प्रकार हमारे भारत में इस समय सात करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हैं और इसकी रफ्तार 25 प्रतिशत की दर से बढ़ती जा रही है लेकिन इंटरनेट को लेकर एक बात ऐसी भी है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को हैं। वह ये है कि किसी का भी इंटरनेट कनेक्शन केंद्रीय सरकार द्वारा कभी भी बंद किया जा सकता है।

भारत सरकार ने 2008 के आईटी ऐक्ट में एक संशोधन करके यह अधिकार अपने हाथ में ले लिया है कि वह या उसकी कोई भी सुरक्षा एजेंसी किसी भी व्यक्ति यचा संस्थान का इंटरनेट कनेक्शन कभी भी बंद कर सकती है। इंटरनेट कनेक्शन देश की सुरक्षा के नाम पर काटा जा सकता है और इसकी अवहेलना करने वाले को सात साल की सजा भी हो सकती है।

इंटरनेट कनेक्शन काटने को ’किल स्विट’ कहते हैं। इसके समर्थकों का कहना है कि इससे अफवाहें फैलने से रोका जा सकता है साथ ही झूठी सूचना देने पर भी रोक लगाई जा सकती है। दुनिया में ऐसे देशों की संखया कम ही है जहां यह व्यवस्था मौजूद है लेकिन बहुत से लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश की सुरक्षा के नाम पर ऐसे अधिकार लेना उचित नहीं है।

सलमान की ज़िंदगी में लौट आईं सोमी अली


मुंबई : बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के बारे में ख़बर मिली है कि उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड सोमी अली उनकी ज़िंदगी में लौट आई हैं। सलमान खान बैंकॉक में फिल्‍म की शूटिंग कर मंगलवार को मुंबई लौटे हैं। 'रेडी' की शूटिंग कर 40 दिन बाद मुंबई लौटे सलमान के बारे में खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर पुराने साथी की वापसी हो गई है।

मुंबई के अखबार 'मुंबई मिरर' के मुताबिक सलमान और सोमी बैंकॉक में एक ही होटल में ठहरे थे। पूरी यूनिट होटल सुकुमविट में ठहरी थी, जबकि ये दोनों होटल लैंडमार्क में ठहरे थे। बैंकॉक में सोमी सेट पर तो नहीं आती थीं, लेकिन शूटिंग के बाद सलमान अपना सारा वक्‍त उन्‍हीं के साथ बिताते थे।

अली अमेरिका में रहती हैं। वह फरवरी के आखिर में बैंकॉक पहुंची थीं और सलमान के मुंबई रवाना होने तक वहीं रुकी रहीं। सलमान मंगलवार को मुंबई पहुंचे हैं। पिछले दिनों सोमी अली के बारे में ये खबर भी आई थी कि वह अमेरिका में बॉलीवुड के मस्त बॉय आफताब शिवदासानी के साथ डेटिंग कर रही हैं।

बताया जाता है कि सालों पहले सलमान का ऐश्वर्या से ब्रेकअप सोमी के चलते ही हुआ था। ऐश्वर्या ने सलमान को सोमी के साथ सम्बंध तोड़ने के लिए कई बार चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद जब सलमान ने सोमी का पीछा नहीं छोड़ा, तो ऐश ने सलमान को छोड़ने का फैसला किया।

सलमान के करियर और उम्र के अलग-अलग पड़ाव में उनकी गर्लफ्रेंड्स बदलती रही हैं। सोमी अली, फिर संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, ब्रिटिश मॉडल हेजल...। ऐश-सलमान के इश्क के आखिरी दिनों में सलमान प्रेमिका बदलने को लेकर कुछ ज्यादा ही बदनाम हो गए थे। हालांकि सोमी से अलग होने के बावजूद वे एक-दूसरे से मिलते रहे थे।

सोमी अली से भी पहले सलमान खान का नाम सबसे पहले मॉडल शाहीन जाफरी से जुड़ा था। तब सलमान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर थे। शाहीन ने उनके स्ट्रगलिंग दौर में उनका साथ दिया मगर सलमान सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और शाहीन से उनकी दूरी बनती गईं और एक दिन उन्होंने शाहीन को छोड़कर संगीता बिजलानी को अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया।

सलमान-संगीता ने साथ में कोई फिल्म में काम नहीं किया मगर इन दोनों का लव अफेयर उन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित हुआ था। हां उन्हें ग्रासिम ग्रेवियेरा शूटिंग शर्टिंग के विज्ञापन में जरुर साथ देखा गया था। सलमान संगीता का इश्क इतना परवान चढ़ चुका था कि बात शादी तक जा पहुंची थी। मगर तभी सलमान की जिंदगी में पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली आ गईं और सलमान ने संगीता को छोड़ दिया।

सोमी अली को सलमान के परिवार वाले भी बेहद चाहते हैं और उन्हें परिवार का सदस्य ही माना जाता था। सलमान और सोमी का अफेयर लंबे समय चला। दोनों के बीच ब्रेकअप का कारण ये बताया जाता है कि सलमान शादी के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार इंतजार के बाद सोमी यूएस वापस लौट गईं, लेकिन सलमान और उनके बीच दोस्ती कायम रही। वे जब भी भारत आती, सलमान से जरूर मिलती।

सोमी ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों अंत, यार गद्दार, आओ प्यार करें, आंदोलन में काम भी किया है और यूएस में उनका ह्यूमन ‍बीइंग नाम से चैरिटी वर्क करती हैं। सलमान ने अपने एनजीओ ’बीइंग ह्यूमन’ का नाम इससे ही लिया है।

हालांकि कुछ ही समय बाद बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश कर रहीं सोमी से भी सलमान का साथ छूट गया। वह उस समय सलमान से शादी करना चाहती थीं मगर सलमान शादी के मूड में बिलकुल नहीं थे। तब वह सब कुछ छोड़ कर मां के पास फ्लोरिडा चली गईं। सोमी के बाद सलमान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं और चली गईं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York