Showing posts with label Internet. Show all posts
Showing posts with label Internet. Show all posts

Wednesday, March 16, 2011

किसी भी समय बंद हो सकता है आपका इंटरनेट


नई दिल्ली : दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल दिनों दिन काफ़ी तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है। दुनिया भर में अधिकतर लोग अपने भिन्न-भिन्न कार्यों को अंजाम देने के लिये इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। या फिर यूं भी कहा जा सकता है कि विश्व भर में हज़ारों लोग पूर्ण रूप से इंटरनेट पर ही निर्भर हैं।

इसी प्रकार हमारे भारत में इस समय सात करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हैं और इसकी रफ्तार 25 प्रतिशत की दर से बढ़ती जा रही है लेकिन इंटरनेट को लेकर एक बात ऐसी भी है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को हैं। वह ये है कि किसी का भी इंटरनेट कनेक्शन केंद्रीय सरकार द्वारा कभी भी बंद किया जा सकता है।

भारत सरकार ने 2008 के आईटी ऐक्ट में एक संशोधन करके यह अधिकार अपने हाथ में ले लिया है कि वह या उसकी कोई भी सुरक्षा एजेंसी किसी भी व्यक्ति यचा संस्थान का इंटरनेट कनेक्शन कभी भी बंद कर सकती है। इंटरनेट कनेक्शन देश की सुरक्षा के नाम पर काटा जा सकता है और इसकी अवहेलना करने वाले को सात साल की सजा भी हो सकती है।

इंटरनेट कनेक्शन काटने को ’किल स्विट’ कहते हैं। इसके समर्थकों का कहना है कि इससे अफवाहें फैलने से रोका जा सकता है साथ ही झूठी सूचना देने पर भी रोक लगाई जा सकती है। दुनिया में ऐसे देशों की संखया कम ही है जहां यह व्यवस्था मौजूद है लेकिन बहुत से लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश की सुरक्षा के नाम पर ऐसे अधिकार लेना उचित नहीं है।

Monday, March 7, 2011

’इंटरनेट’ बना आतंकियों की भर्ती का आसान ज़रिया


नई दिल्ली : जहां एक ओर आज की युवा पीढ़ी इंटरनेट का इस्तेमाल कर क़ामयाबी की राह पकड रही है तो वहीं इसका ग़लत इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इंटरनेट को आतंकी गतिविधियों के लिये भी प्रयोग में लाया जा रहा है। केंद्रीय गृहसचिव जीके पिल्लई ने आज इस बात से अवगत कराते हुए कहा कि आतंकी अपने संगठन में युवकों को शामिल करने और देश में खुफिया गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इंटरनेट को सबसे आसान जरिए के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

नास्काम द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में उपस्थित पिल्लई ने कहा कि इंटरनेट के जरिए मुंबई जैसे आतंकी हमलों की राह आसान हो रही है और इंटरनेट आतंकियों की भर्ती के लिए सबसे प्रभावी जरिया बन गया है।
पिल्लई ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की समीक्षा करने और इसका उन्नयन करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है, ताकि डाटा सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

गृहसचिव ने कहा कि सरकार ने एक आपदा प्रबंधन योजना बनाई है और एक राष्ट्रीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल सीईआरटी-इन का गठन किया है। गृह सचिव ने देश में साइबर सुरक्षा प्रमाणन प्रणाली को बेहतर बनाने का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने कहा कि ऐसे में जब हम देश में दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े उपकरणों का आयात करने की सोच रहे हैं, हमारे पास प्रमाणन के लिए प्रयोगशाला नहीं है और फिलहाल हमारे पास सिर्फ एक प्रयोगशाला कोलकाता में है। हमें भारत में और अधिक प्रयोगशालाओं की जरूरत है।

Friday, January 21, 2011

लैरी पेज होंगे गूगल के नये सीईओ


गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज अब गूगल के नये सीईओ होंगे। अभी तक इस पद पर कार्यरत रहे एरिक श्मिट ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी घोषणा की है। इंटरनेट की दुनिया में अपना डंका बजाने वाली गूगल के संस्थापकों सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज के लिये इसे एक और बड़ी उपल्ब्धि माना जा रहा है।

गूगल की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक कंपनी के सीईओ रहे एरिक शमिट ने की। एरिक ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया कि अब गूगल को किसी एडल्ट सुपरविजन की जरूरत नहीं रह गई है। हालांकि एरिक ने गूगल से इस्तीफ़ा नहीं दिया है बल्कि अब वह नये सीईओ लैरी पेज के सलाहकार के रूप में काम करेंगे।

एरिक शमिट और गूगल का साथ बेहद पुराना है, कंपनी के अस्तित्व में आने के ही समय से एरिक गूगल में बतौर सीईओ काम कर रहे हैं। गूगल को इंटरनेट का बादशाह बनाने में एरिक का योगदान भी ब्रिन और लैरी जितना ही है। गूगल के नये सीईओ का पद संभालने जा रहे लैरी अब 38 साल के हैं। साथ ही पूरी दुनिया अब उन्हे इंटरनेट के पेशेवर और मंझे हुए बिजनेसमैन के तौर पर पहचानती है। गूगल के सीईओ बनने के बाद अब लैरी पर एक और बड़ी ज़िम्मेदारी आ गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York