Showing posts with label Urmila Matondkar. Show all posts
Showing posts with label Urmila Matondkar. Show all posts

Friday, March 4, 2011

फिल्म प्रोडक्शन करेंगी उर्मिला...


अपने अभिनय करियर के गिरते ग्राफ को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर अब कुछ नया करने का मन बना रही हैं। मौजूदा समय की लोकप्रिय अभिनेत्रियों लारा दत्ता, सुष्मिता सेन, दीया मिर्जा और कट्रीना कैफ के फिल्म निर्माण में उतरने की घोषणा के बाद अब उर्मिला फिल्म इंडस्ट्री के अपने लंबे अनुभव का इस्तेमाल फिल्म प्रोडक्शन में करना चाहती हैं।

उर्मिला ने एक बातचीत में कहा, कि मैं फिल्म प्रोडक्शन के बारे में सोच रही हूं, लेकिन लोग यह न समझें कि मैं फिल्म डायरेक्ट करूंगी। वह मेरे वश की बात नहीं है। फिल्म डायरेक्शन एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है और उसके लिए धैर्य और समर्पण की भी जरूरत होती है। मैं उस काम में हाथ लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। हां, जब मेरे पास वक्त होगा तब मैं उसके बारे में भी सोचूंगी। उर्मिला की यह योजना काफी एक्साइटिंग लग रही है।

गौरतलब है कि उर्मिला इन दिनों कलर्स चैनल के डांस रियलिटी शो चक धूम धूम-टीम चैलेंज में बतौर जज नजर आ रहीं हैं। लगता है कि उर्मिला अपने को व्यस्त रखने का यह नया तरीका ढूंढ रही हैं। अब देखना यह है, कि उर्मिला कब तक अपने बैनर की घोषणा करती हैं।

Thursday, January 20, 2011

अब 'चक धूम-धूम' में उर्मिला लेंगी मल्लिका की जगह


कलर्स चैनल पर 14 जनवरी से दिखाये जा रहे रिएलटी शो 'चक धूम-धूम' मे अब मल्लिका शेरावत की जगह अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर जज की भूमिका निभाएंगी। इस शो में भारतीय और विदेशी डांस समूहों के बीच प्रतियोगिता है।

कलर्स चैनल के सूत्रों के मुताबिक, "मल्लिका के दिन ब दिन बढ़ते नखरों की वजह से" हमें यह कदम उठाना पड़ा। हम एक ही दिन में दो एपिसोड शूट किया करते थे लेकिन उनके नखरों ने हद पार कर दी। हम आए दिन उनके नखरे से परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं शो के सदस्यों को भी उनके साथ काम करना मुश्किल हो गया था। बाध्य होकर हमने मल्लिका को बाहर करने और उनकी जगह उर्मिला को लेने का फैसला किया।

साथ ही मल्लिका ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि उन्होंने "चक धूम धूम" शो छोड दिया है। मल्लिका ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के कारण उन्हें डेट की प्रॉब्लम थी और इस बारे में उन्होंने चैनल को भी बताया था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York