Showing posts with label 20-03-2011. Show all posts
Showing posts with label 20-03-2011. Show all posts

Sunday, March 20, 2011

1 लाख डिजिटल SLR कैमरे बेचेगा केनन


मुंबई: इस वर्ष केनन इंडिया भारतीय फोटोग्राफी बाजार में परिपक्वता आने का संकेत देते हुए उच्च तकनीक वाले करीब एक लाख एसएलआर डिजिटील कैमरे की बिक्री करेगा।

केनन इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनसाकु कोनिशी का यह मानना कि भारत उत्पादों की लागत के हिसाब से संवेदनशील बाजार है पूरी तरह सही नहीं है। क्योंकि अब यहां के लोग आधुनिक जीवनशैली का आनंद उठाना चाहते हैं और उत्पाद की गुणवत्ता के लिए भुगतान को तैयार हैं। लोग अब साधारण उपभोक्ता कैमरा से आगे बढ़कर एलएलआर कैमरा लेने लगे हैं। इसलिये कंपनी ने बदलती जीवनशैली को देखते हुए इस साल उच्च तकनीक वाले एक लाख सिंगल लैंस रिफ्लैक्स [एसएलआर] कैमरे बेचने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं कंपनी को उम्मीद है कि उसे भारत में अपने बिक्री कारोबार से अधिक राजस्व मिलेगा।

कोनिशी का कहना है कि इस कैलेंडर वर्ष में हम पिछले साल के 1,260 करोड़ रुपये से 35 से 40 प्रतिशत अधिक राजस्व की उम्मीद कर रहे हैं।

लंबे युद्ध के लिए तैयार है लीबिया : गद्दाफी


काहिरा/त्रिपोली : लीबिया के तानाशाह शासक मुअम्मार गद्दाफी ने अंतरराष्ट्रीय सेनाओं द्वारा लीबिया पर किये गए हमलों के ख़िलाफ़ बोलते हुए कहा कि वह एक लंबे युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने संकल्प जताया कि वह इस युद्ध में पश्चिमी देशों को मात देंगे।

ग़ौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सेनाएं लीबिया को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू कराने के लिए लीबिया पर हवाई हमले कर रही है। इन हमलों में अब तक 48 लीबियाई नागरिकों की जान जा चुकी है।

सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक ध्वनि संदेश में गद्दाफी ने कहा कि हम एक लंबे और गौरवपूर्ण युद्ध की तैयारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें हराएंगे। हम अपनी जमीन पर लड़ रहे है और अपने सम्मान के लिए लड़ रहे है। उन्होंने पश्चिमी देशों को राक्षस और अपराधी बताया। उन्होंने कहा कि आप वैसे ही हारेगे जैसे हिटलर हारा था। सभी आतातायी खत्म हुए है।

वर्ल्डकप : भारत ने विंडीज को दिया 269 का लक्ष्य


चेन्नई : वर्ल्ड कप 2011 के आख़िरी लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया 49.1 ओवरों में 268 रन पर आल आउट हो गई। युवराज सिंह के शानदार शतक की बदौलत भारत इतना स्कोर बना पाने में सफ़ल हो पाई। विश्व कप में अपना पहला और एकदिवसीय मैचों का 13वां शतक लगाने वाले युवराज 113 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके अलावा विराट कोहली ने 59 रनों की कीमती पारी खेली। सलामी बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद युवराज और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़कर टीम को मजबूती प्रदान की।

गौतम गम्भीर और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 22-22 रनों का योगदान दिया। सचिन तेंदुलकर दो रन बना सके जबकि इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे सुरेश रैना मात्र चार रन बना सके। रैना और तेंदुलकर के अलावा यूसुफ पठान (11), हरभजन सिंह (3), जहीर खान (5) और मुनाफ पटेल (1) ने भी निराश किया। रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने युवराज का विकेट 240 रनों पर खोया था। इसके बाद 28 रनों के अंतर पर उसके पांच बल्लेबाज पेवेलियन लौटे।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एकदिवसीय मैचों में अपने शतकों का शतक बनाने से चूक गए। वेस्टइंडीज की ओर से इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे रवि रामपाल ने पांच विकेट झटके। आंद्रे रसेल ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा डेरेन सैमी, देवेंद्र बीशू और केरन पोलार्ड को एक-एक सफलता मिली।

इस मैच के जरिए इस बात का फ़ैसला होगा कि भारत का क्वार्टर फाइनल में किससे मुकाबला होगा। भारत अगर जीतता है तो उसकी भिड़ंत आस्ट्रेलिया से होगी जबकि हार की सूरत में उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के साथ दो-दो हाथ करना होगा।

अमिताभ पसंदीदा होली गीत है 'रंग बरसे'


अपनी जिंदगी को कलरफुल अंदाज में जीने वाले अमिताभ बच्चन का कहना है कि होली के रंग में भीगना इस त्योहार की पवित्रता है। हालांकि इस साल भी बच्चन परिवार होली सेलीब्रेशन की मेजबानी नहीं करेंगा।

क्योंकि बच्चन परिवार में किसी करीबी के यहां किसी का निधन हो गया है। इसलिए वो सेलीब्रेट नहीं करेंगे। अमिताभ से पूछा गया कि जब कोई होली कहता है तो पहली बात आप के जहन में कौन सी आती है। अमिताभ कहते है शीत ऋतु का अंत और गर्मी के मौसम का आगमन।

साथ ही अमिताभ यह भी कहते है कि होली के गीतों में उनका सबसे प्रिय गीत 'रंग बरसे' और 'होली खेले रघुवीरा' हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने आरक्षण की शूटिंग खत्म कर फिल्म बुड्ढा की शूटिंग शुरू की है।

छात्र दुष्कर्म में विफल, शिक्षिका को जलाया



बेगूसराय: बिहार में दुष्कर्म में विफल एक कोऑपरेटिव कॉलेज के दो छात्रों ने एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका को जला डाला। शिक्षिका के शरीर का साठ फीसदी से ज्यादा हिस्सा जल गया है और उसे गंभीर अवस्था में नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक अमित झा और मोती झा का लोहियानगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली इस शिक्षिका यहां आना-जाना था। अमित और मोती कॉआपरेटिव कॉलेज के छात्र हैं। गुरुवार रात शिक्षिका को अकेला पाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। यह बात किसी को पता न चले, इसलिए उन्होंने कमरे में रखा केरोसिन शिक्षिका के शरीर पर डालकर आग लगा दी और भाग गए। बाद में मकान मालिक ने शिक्षिका युवती को गंभीर अवस्था में नजदीक के नर्सिग होम में ले जाकर भर्ती कराया। जहां शिक्षिका ने दुर्घटनावश आग लगने की बात कही। शनिवार की सुबह गांव से आए परिजनों को शिक्षिका ने पूरे घटनाक्रम और दुष्कर्म के प्रयास के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी, 52 की मौत


यमन की राजधानी सनाह में शनिवार को दोपहर की नमाज के बाद राष्ट्रपति से इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों की गोलियों का निशाना बनना पड़ा। राष्ट्रपति अब्दुल्लाह अली के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लियेस एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों और सरकार समर्थक लोगों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इस कार्रवाई में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक जख्मी हो गए। इस घटना के बाद सरकार ने देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी।

इस घटना पर अपनी सफ़ाई पेश करते हुए राष्ट्रपति अब्दुल्लाह अली सालेह ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी और न ही उसने गोली चलाई। यह गोलीबारी नागरिकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या केवल 25 ही है जबकि सनाह विश्वविद्यालय के निकट प्रदर्शनकारियों के शिविर के पास बने अस्थाई अस्पताल के डाक्टर ने गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 52 बताई। उसने यह भी बताया कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है और घायलों में कई की हालत गंभीर है।

यह गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगो के समर्थन में जुलूस निकालने का प्रयास किया। यह लोग सैकडों की संख्या में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर जले हुए टायरों का धुंआ भरा हुया है और जहां तहां खून बिखरा हुआ है।

ग़ौरतलब है कि आंदोलनकारी राष्ट्रपति अब्दुल्लाह अली सालेह के त्यागपत्र और देश में लोकतंत्र की स्थापना और संवैधानिक सुधारों की मांग कर रहे हैं। सालेह का कार्यकाल 2013 में खत्म हो रहा है और उन्होनें कहा है कि इसके बाद अपना पद छोड़ देंगे। लेकिन प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं है और वे उनकी तुरंत विदाई चाहते हैं। वह पिछले 32 साल से सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York