Showing posts with label 30-04-2011. Show all posts
Showing posts with label 30-04-2011. Show all posts

Saturday, April 30, 2011

एयर इंडिया को 27 करोड़ का नुकसान


पहले से नुकसान उठा रही भारत की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को पिछले तीन दिनों के भीतर 27 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। एयर इंडिया को यह नुकसान पायलटों के अचानक हड़ताल पर चले जाने के चलते हुआ है। इस सिलसिले में एयर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ह़डताल के पहले दिन यानी बुधवार को कम्पनी ने अपनी कुल 320 नियमित उ़डानों में से केवल 164 उड़ानों का परिचालन कर पाई। इस दिन एयर इंडिया को 4.5 करोड़ का नुकसान हुआ था।

हड़ताल के दूसरे दिन यानी गुरूवार को 51 उ़डानों को रद्द करना पड़ा साथ ही कंपनी को अपनी कुल नियमित उड़ानों में से करीब 45 फीसदी का परिचालन रद्द करना पड़ा। इस दिन एयर इंडिया को 10 करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं हडताल के तीसरे दिन, शुक्रवार को इस कंपनी को करीब 12 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।

जया के साथ फिल्में करेंगे अमिताभ


मुंबई: हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाली जोड़ी अब दोबारा नज़र आयेगी। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ एक बार फिर फिल्में करने की इच्छा जताई है।

तनिष्क के एक नए विज्ञापन में शरीक होने के बाद महानायक ने पत्रकारों से कहा, फिल्म कभी खुशी कभी गम के बाद इस विज्ञान के लिए हमने पहली बार एक साथ कैमरे का सामना किया है। उन्होंने कहा, हमने साथ-साथ ढेरों फिल्में की हैं और हम सोचते थे कि इतना काफी है। हमें अब एक साथ फिल्में करना बंद कर देना चाहिए।

महानायक ने कहा, हमने जब इस विज्ञापन के लिए एक साथ काम करना शुरू किया तो हमने यह अनुभव किया कि हमें एक साथ और फिल्में करनी चाहिए। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में कुछ फिल्मों में हम साथ-साथ काम करेंगे। ज्ञात हो कि इस जोड़ी ने जंजीर, अभिमान, शोले, चुपके चुपके और सिलसिला जैसी हिट फिल्में दी हैं।

अमिताभ ने यह भी उल्लेख किया कि जया के साथ काम करने का मौका पाने के लिए इस ब्रांड के साथ जुड़ना एक मुख्य कारण है। उन्होंने कहा, तनिष्क के विज्ञापन के बारे में जब मुझे बताया गया तो मैं इसके बारे में जानकर काफी उत्साहित था कि यह टाटा की कम्पनी है जो अपनी गुणवत्ता, निष्ठा एवं गरिमा के लिए जानी जाती है। अभिताभ ने कहा, इसके बाद भी सबसे अच्छी बात मेरे लिए यह थी कि मेरी पत्नी इसका एक हिस्सा बनने जा रही थीं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York