Thursday, July 8, 2010

फीफा विश्व कप: स्पेन ने रचा इतिहास


बार्सिलोना के कप्तान कार्लेस पुयोल के दूसरे हाफ में किए गए गोल से स्पेन ने बुधवार रात तीन बार के चैंपियन जर्मनी पर 1-0 की जीत से पहली बार फीफा विश्वकप के फाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रचा। विश्वकप में 1934 से भाग ले रहा स्पेन तेरहवें प्रयास में खिताबी मुकाबले तक पहुंचने में सफल रहा जहां 11 जुलाई को उसका मुकाबला हॉलैंड से होगा जिसने पहले सेमीफाइनल में उरूग्वे को 3-2 से हराया था।

यह भी संयोग है कि स्पेन ने 2008 में के यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में भी जर्मनी को 1-0 से हराया था स्पेन विश्वकप के इतिहास में केवल दूसरी ऐसी टीम है, जिसने लगातार तीन मैच 1-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। उससे पहले 2002 में जर्मनी ने यह कारनामा किया था। यही नहीं विश्वकप में ऐसा पहली बार होगा जबकि ब्राजील, अर्जेंटीना, जर्मनी या इटली में से कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York