Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Tuesday, February 22, 2011

चिंकारा शिकार मामले में सलमान को मिली राहत


जयपुर : हाई कोर्ट ने बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान को 1998 में चिंकारा के अवैध शिकार मामले में सोमवार को एक प्रतिबंध से राहत दे दी। राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर खंडपीठ ने सलमान को बिना पूर्व सूचना दिए देश छोड़कर जाने की अनुमति दे दी है।

अदालत ने चिंकारा शिकार मामले में 2007 में सलमान को जमानत देने से पहले उन पर ये प्रतिबंध लगाया था, जिसके तहत सल्लु मियां को अपनी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में विदेश जाने से पहले अदालत को इसकी सूचना देनी पड़ती थी।

सलमान के वकील हस्तिमल सारस्वत ने बताया, "अदालत ने हमारे आवेदन पर सुनवाई करते हुए सलमान को देश छोड़कर जाने से पहले सूचना देने की आवश्यकता से मुक्त कर दिया है।"

सलमान व सात अन्य पर दो अलग-अलग घटनाओं में काले हिरण और चिंकारा का अवैध शिकार करने का आरोप है। इनमें से एक का शिकार 26 सितम्बर, 1998 को जोधपुर के बाहरी इलाके भवाड में हुआ था, जबकि दूसरे का शिकार 28 सितम्बर, 1998 को घोडा फार्म्स में हुआ था। उस समय सलमान व उनके साथी कलाकार ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

अप्रैल 2006 में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने अवैध शिकार मामले में सलमान को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। सलमान ने अगस्त 2007 में इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की थी।

उन्हें एक सप्ताह तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा था, इसके बाद उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी। अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने से पहले कहा था कि वे हर बार देश छोड़कर जाने से पहले इसकी सूचना दें।

Thursday, July 8, 2010

श्रीनगर सहित कई इलाक़ों में कर्फ़्यू जारी

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी के हालात पर चर्चा करने के लिए 12 जुलाई को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले जहां मुख्यमंत्री राज्य में गठबंधन सरकार में शामिल विधायकों की बैठक करेंगे। वहीं गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कश्मीर में ज़्यादा समय के लिए सेना की ज़रूरत नहीं पड़ने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कश्मीर के लोगों से अपील की है कि वे घाटी में लगाए गए कर्फ़्यू और अन्य पाबंदियों का पालन करें। कश्मीर के श्रीनगर सहित कई इलाक़ों में कर्फ़्यू जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पी चिदंबरम ने कहा कि क़ानून व्यवस्था कायम रखने और गश्त लगाने का काम मुख्यत राज्य पुलिस और सीआरपीएफ़ करेगी और सेना को ज़रूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल किया जाएगा। सेना को जम्मू कश्मीर सरकार के अनुरोध पर बुलाया गया है। उनका कहना है कि उन्हें ये बताने की अनुमति नहीं है कि सेना को कहाँ तैनात किया गया है, पर उन्होंने आश्वासन दिया कि हिंसा प्रभावित इलाक़ों में गश्त जारी है और पुलिस कर्फ़्यू लागू करवा रही है

बुधवार को सेना द्वारा किया गया फ़्लैगमार्च प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए नहीं बल्कि शांति क़ायम करने और सुरक्षाबलों की सहायता के लिए है। कश्मीर में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का दौर जारी है, और जून के बाद से अब तक पुलिस के साथ झड़पों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने सोपोर में दो युवकों के कथित रुप से अर्धसैनिक बलों की गोली से मौत हो जाने के बाद प्रदर्शनों का नया दौर शुरु हुआ है।

कश्मीर में क‌र्फ्यू जारी





श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई और स्थानों पर गुरुवार को अशांत स्थिति को देखते हुए क‌र्फ्यू लगा दिया गया। कई दिन से जारी हिंसा के बाद सेना ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। श्रीनगर में क‌र्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है जहां शहर में मंगलवार को सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को बटमालू में एकत्रित होने की कोशिश को शांतिपूर्ण तरीके से नाकाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में पुलिस के नवनियुक्त जवानों की एक बस पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सेना ने बुधवार शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने में जिला प्रशासन की मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर लगभग 1,700 जवानों को तैनात किया था। श्रीनगर की सुनसान सड़कों पर हर तरफ सुरक्षाबल दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन शुरू होने के पहले श्रीनगर पर्यटकों से गुलजार था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बात की और उन्हें घाटी में कानून व्यवस्था के बारे में बताया।






Thursday, June 17, 2010

दिल्ली मेट्रो की बढ़ती लंबाई कहीं परेशानी ना खड़ी कर दे!!




गुड़गांव। साइबर सिटी गुड़गांव में रहने वाले लोगों को जल्द ही मेट्रो सेवा का लाभ मिल सकेगा । सोमवार को मेट्रो की कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर लाइन का उद्घाटन होने जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो रेल कर्पोरेशन के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, "कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर कॉरीडोर सोमवार को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पहली मेट्रो रेल दिल्ली के कुतुब मीनार और गुड़गांव स्थित हुडा सिटी सेंटर से सुबह आठ बजे एक साथ रवाना होगी।

अधिकारी ने बताया कि इस लाइन को एक महीने के भीतर केंद्रीय सचिवालय से जोड़ दिया जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार, "कॉरीडोर का बाकी हिस्सा यानी कुतुब मीनार से केंद्रीय सचिवालय की लाइन अगले महीने चालू होने की संभावना है। 14.47 किलोमीटर लंबे कॉरीडोर पर शुरुआत में सुबह छह से रात 11 बजे के बीच प्रत्येक 12 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल चलेगी।

: न्यूज़लाइन मेट्रो न्यूज़

Friday, June 11, 2010

ड्रोन हमले में 13 की मौत: पाकिस्तान


इस्लामाबाद, 11 जून पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में अमेरिका के चालक रहित विमान ड्रोन के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हमले में 12 लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मिरान शाह के दत्ता खेल इलाके के एक मकान को निशाना बनाकर ड्रोन द्वारा चार मिसाइलें दागी गईं। इनमें कुल 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सभी घायलों को निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी कि ड्रोन ने दो मिसाइलें दागीं।
गौरतलब है कि गुरुवार को भी मिराली इलाके में आतंकवादियों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गई थीं जिनमें कम से कम तीन लोग मारे गए थे। पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अमेरिकी सेना की ओर से अक्सर ड्रोन के जरिए हमले किए जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Thursday, June 10, 2010

कलेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज


लखनऊ. उत्तरप्रदेश के जालौन में मधेपुरा (बिहार) के कलेक्टर वीरेंद्र यादव (आईएएस) के खिलाफ एक युवती ने तीन साल तक झांसा देकर यौन शोषण करने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से मुकरने का आरोप लगाया है
। आईएएस अधिकारी व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित युवती जालौन जिले के सुशील नगर की रहने वाली है।

Wednesday, June 9, 2010

मुंबई: इमारत के नीचे दबने से बालिका की मृत्यु!


मुंबई। मुंबई में बुधवार को एक इमारत की छत ढहने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमोत्तर मुंबई के गोरेगांव में भारत भवन इमारत में बाल्कनी की एक स्लैब गिरने से फागुन गोहिल की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। इन्हें समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव के लिए तीन दमकल वाहन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शी सूर्यप्रकाश शेट्टीगार ने बताया कि इमारत 60 साल से ज्यादा पुरानी और जर्जर हालत में थी। कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही थी।

झारखंड : बस दुर्घटना में 20 की मौत, 27 घायल

धनबाद। झारखंड में धनबाद के पास एक बस के पेड़ से टकरा जाने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह बस बारात लेकर जा रही थी। पश्चिम बंगाल के चितरंजन से धनबाद आई बारात शादी के बाद वापस लौट रही थी। सुबह करीब छह बजे धनबाद से सटे गोविंदपुर बरवा के नजदीक बारात की यह बस एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक बस का ड्राइवर नींद में था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने तीस लोगों के मरने की पुष्टि की है|
न्यूज़लाईन डेस्क

अभी अभी: अलीगढ़ > एस ओ जी की गुण्डई। मासूम लोगो पर बरपा कहर


Aligarh/ अलीगढ: थाना बन्ना देवी के राम नगर इलाके में एस ओ जी S.O.G. टीम की ज़बर्दस्त गुण्डई। 2 दर्ज़न से भी ज़्यादा घरों में घुसकर मासूम लोगो के साथ जम कर की मारपीट और तोड़फ़ोड़। इलाके में पसरी दहशत और सन्नाटा॥

रिपोर्ट न्यूज़लाईन अलीगढ ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में वृद्ध की हत्या


पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में सोमवार की देर रात गला रेतकर स्कूल के मालिक जगन सिंह चौहान (67) की हत्या कर दी गई। उनका शव स्कूल में ही स्थित उनके घर की तीसरी मंजिल पर उनके बेडरूम से बरामद हुआ। उनके हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान मिले हैं। बेडरूम में रखी अलमारियां खुली पड़ी थीं। उनमें रखे ज़ेवर, नकदी व महंगे कपड़ों के अलावा दूसरे कीमती सामान गायब थे। वारदात के बाद से उनका नौकर हीरा (20) गायब है। पुलिस को उसी पर शक है। पुलिस ने हत्या का केस रजिस्टर्ड कर हीरा की तलाश शुरू कर दी है।

Newsline Badayun and Delhi Bureau.

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York