Showing posts with label न्यूज़लाईन. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़लाईन. Show all posts

Tuesday, June 22, 2010

नाकामी की दुनिया में पाकिस्तान दस नम्बरी


एक अमेरिकी पत्रिका में ‘पांचवें वार्षिक विफल राष्ट्र-2010’ की सूची में पाकिस्तान को पूरी दुनिया के नाकाम देशों में 10वें स्थान पर रखा गया है। हाल ही में एक अमेरिकी पत्रिका द्वारा किये गये पांचवें वार्षिक विफल राष्ट्र-2010 के सर्वे में दुनिया के 177 सबसे नाकाम देशों की एक फ़ेहरिस्त तैयार की है, जिसमें पाकिस्तान दसवें नम्बर पर है। पहले स्थान पर सोमालिया को रखा गया है, बांग्लादेश 19वें, श्रीलंका 22वें और नेपाल 25वें पायदान पर आते हैं। वहीं अमेरिका 159वें और ब्रिटेन 169वें स्थान पर आते हैं।


Thursday, June 17, 2010

दिल्ली मेट्रो की बढ़ती लंबाई कहीं परेशानी ना खड़ी कर दे!!




गुड़गांव। साइबर सिटी गुड़गांव में रहने वाले लोगों को जल्द ही मेट्रो सेवा का लाभ मिल सकेगा । सोमवार को मेट्रो की कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर लाइन का उद्घाटन होने जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो रेल कर्पोरेशन के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, "कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर कॉरीडोर सोमवार को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पहली मेट्रो रेल दिल्ली के कुतुब मीनार और गुड़गांव स्थित हुडा सिटी सेंटर से सुबह आठ बजे एक साथ रवाना होगी।

अधिकारी ने बताया कि इस लाइन को एक महीने के भीतर केंद्रीय सचिवालय से जोड़ दिया जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार, "कॉरीडोर का बाकी हिस्सा यानी कुतुब मीनार से केंद्रीय सचिवालय की लाइन अगले महीने चालू होने की संभावना है। 14.47 किलोमीटर लंबे कॉरीडोर पर शुरुआत में सुबह छह से रात 11 बजे के बीच प्रत्येक 12 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल चलेगी।

: न्यूज़लाइन मेट्रो न्यूज़

Wednesday, June 16, 2010

कोसी नदी ने बुझाया घर का चिराग़


मुरादाबाद: राम नगर में कोसी नदी में नहाने गये तीन दोस्तों में से सम्भल चमन सराय के नवाज़ ख़ान(18) की नदी में डूबने से मौत. बाक़ी दोनों दोस्त सुरक्षित. परिवार में मचा कोहराम |

Tuesday, June 8, 2010

न्यूज़लाईन अभी अभी :अलीगढ़ में एक के बाद एक वारदातों से सनसनी


॥न्यूज़लाईन अभी अभी॥
Aligarh/अलीगढ़:
१.) थाना सासनी गेट इलाके में बेटे ने बाप को गोली से उड़ाया।
२.) सासनी गेट के होली चौक पर लड़की छेड़ने के बाद पथराव। पुलिस मौके पर।

न्यूज़लाईन अलीगढ़ ब्यूरो।

Friday, June 4, 2010

4 घंटों में लूट की दूसरी बड़ी घटना

Aligarh/अलीगढ़: थाना बन्नादेवी के रस्सेल गंज में महिला से 80 हज़ार की लूट 4 घंटे में लूट की दूसरी बड़ी घटना। पुलिस को होश फ़ाख्ता। News Line Aligarh Bureau

अलीगढ़ में अल सुबह लाखों की लूट

Aligarh/ अलीगढ़: थाना मदरक के मथुरा रोड पर दिन दहाड़े सुनार से लाखों की नकदी और ज़ेवरात की लूट। पुलिस मौके पर. Newsline Aligarh Bureau.

Wednesday, June 2, 2010

मेरठ में आग से 15 लाख का नुकसान!!!


मेरठ: खरखौदा के लोहिया नगर में खेल का सामान बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री में आग लगी 15 लाख से ज़्यादा का नुकसान हुआ, जान की कोई हानि नही.


Friday, May 28, 2010

"बदमाशो के हौसले बुलन्द"

बुलन्द्शहर:कोतवाली सिकंदराबाद के भटोला गांव मे सुखबीर (६०) की गला दबा के हत्या कर लाश जंगल में फेंकी. बदमाश फ़रार. ४ के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज. रिपोर्ट: ( न्यूज़लाइन ब्यूरो )

Tuesday, May 25, 2010

मेरठ : - 25 May 2010- बढता ही जा रहा है, मेरठ में लूट पाट का सिलसिला।

मेरठ : - 25, May 2010- बढता ही जा रहा है, मेरठ में लूट पाट का सिलसिला।

सदर थाने के थापर नगर इलाके में आज व्यापारी के घर लूट, महिला को घायल कर के आभूषण और कीमती सामान लूट कर ले गये लुटेरे। पुलिस और श्वान दस्ता मौके पर..

रिपोर्ट न्यूज़लाईन ब्यूरो

Friday, May 21, 2010

BREAKING... "Train me Bomb ki Aashanka"

Moradabad:Jammutawi Express me Bomb ki Khabar se Hadkamp. Moradabad Jn. par Train ki Saghan Checking Jari. RPF, GRP Mauke Par. Report: NEWSLINE BUREAU

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York