.jpg)
Showing posts with label Suheb Rehman. Show all posts
Showing posts with label Suheb Rehman. Show all posts
Thursday, June 17, 2010
किर्गिस्तान से भारतीयों को जल्द लाया जाएगा स्वदेश
.jpg)
नई दिल्ली/ ओश : किर्गिस्तान के दंगाग्रस्त ओश शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने के लिए चार्टर्ड विमान भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने जरूरतमंद छात्रों के लिए एकतरफा मुफ्त टिकट का भी इंतजाम किया है। ओश समेत किर्गिस्तान के अन्य शहरों में जारी जातीय दंगों में अब तक 179 लोग मारे गए हैं। हिंसा की वजह से 275000 नागरिक पलायन कर चुके हैं। किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान सीमा पर कम से कम 60000 शरणार्थी जमा हो गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बुधवार को बताया कि किर्गिजिस्तान की राजधानी बिश्केक स्थित भारतीय उच्चयोग छात्रों की घर वापसी के इंतजाम करेगा।
उन्होंने बताया कि बिश्केक में चार्टर्ड और व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बेरोकटोक हो रही है। कुछ छात्र अभी किर्गिस्तान में ही रहना चाहते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए बिश्केक में हॉस्टल का इंतजाम किया गया है। : न्यूज़लाइन एजेंसीज़
Wednesday, June 16, 2010
कोसी नदी ने बुझाया घर का चिराग़

मुरादाबाद: राम नगर में कोसी नदी में नहाने गये तीन दोस्तों में से सम्भल चमन सराय के नवाज़ ख़ान(18) की नदी में डूबने से मौत. बाक़ी दोनों दोस्त सुरक्षित. परिवार में मचा कोहराम |
Labels:
',
16-06-2010,
Death in Kosi River,
Hindi,
Hindi News,
Khalid Hasan,
Moradabad,
Newsline Bureau,
Ramnagar,
Suheb Rehman,
न्यूज़लाईन,
समाचार
खूनी सुबह: सूर्योदय होते ही युवक की हत्या

सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में दिन दहाड़े रंजिश के चलते 27 वर्षीय युवज चुहड़ सिंह की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर।
रिपोर्ट : सुहेब रेहमान
FIFA 2010: ब्राज़ील की पहली जीत

दक्षिण अफ़्रीका-जोहानेसबर्ग। मैकॉन और ब्लूमर इलानो के गोल की बदौलत पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप में उत्तर कोरिया को 2-1 से हराकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-जी में तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है। 44 वर्षों के बाद विश्व कपखेल रही कोरियाई टीम ने काफ़ी रक्षात्मक खेल दिखाया। गेंद ज़्यादातर ब्राज़ील के पैरों तले ही रही। काका, रोबिन्हो जैसे स्टार स्ट्राइकरों के बावजूद ब्राजील पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सका। मगर दूसरे हाफ में यही सुरक्षात्मक रवैया उत्तर कोरिया को भारी पड़ा। मैकॉन ने 55वें मिनट में दर्शनीय गोल पूरे स्टेडियम को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोलपोस्ट के दाई ओर से गेंद गोलकीपर को छकाते हुए सीधे जाली में जा उलझी। इसके बाद ब्राजील के हमले तेज हो गए। 72वें मिनट में बढि़या मूव बना और इसे ब्लूमर इलानो ने भुनाते हुए सीधे गेंद गोलपोस्ट में पहुंचा दी।
कोरियाई गेंद को अपने पास रखने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। हालांकि 88वें मिनट में जी युन नाम ने मिडफील्डरों के बढि़या पास का फायदा उठाते हुए गोल कर दिया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। ब्राजील ने यह मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। यह बढ़त और भी ज्यादा हो सकती थी, अगर उत्तर कोरिया हद से ज्यादा डिफेंस नहीं खेलता तो। पहले हाफ में ब्राजील ने शुरू से गेंद पर कब्जा जमाए रखा, लेकिन टीम उस आक्रामक अंदाज में नहीं दिखी, जिसके लिए वह मशहूर है। एशिया के वेन रूनी के नाम से मशहूर उनके फारवर्ड जोंग ताय से ने ब्राजीली खेमे में सेंध तो लगाई, लेकिन गेंद पर काबू नहीं कर पाए। ब्राजील के इलानो ने आठवें मिनट में शानदार शॉट लगाया, जो गोलपोस्ट से काफी दूर रहा। इसके बाद रोबिन्हो, एम बास्टोस, मैकॉनो ने कई प्रयास किए जो सफल नहीं हो सके|
Labels:
',
16-06-2010,
Brazil,
FIFA,
FIFA 2010,
Football,
Hindi,
Hindi News,
Khalid Hasan,
Newsline,
South Korea,
Suheb Rehman,
समाचार
Tuesday, June 8, 2010
श्रद्धालुओं के साथ हादसा, कई की हालत गम्भीर

June 8, 2010
" श्रद्धालुओं के साथ हाद्सा, कई की हालत गम्भीर "
Muzaffarnagar/मुज़फ़्फ़रनगर: दिल्ली से आ रही श्रद्धालुओं की बस जलालाबाद में बेकाबू होकर पलटी. 75 श्रद्धालु घायल. कई की हालत गम्भीर | Newsline Muzaffarnagar Bureau
Labels:
',
Hindi,
Hindi News,
Khalid Hasan,
Newsline,
Newsline Bureau,
Newsline Network,
Suheb Rehman,
समाचार,
समाचार08-06-2010
सहारनपुर: मामूली विवाद में ज़हर खाने से 2 बच्चों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

॥न्यूज़लाईन अभी अभी॥
सहारनपुर: शहर कोतवाली की नूर बस्ती में घरेलू विवाद के चलते महिला ने 2 बच्चों सहित ज़हर खायादोनो बच्चों की मौत, महिला अस्पताल में भर्ती।
Labels:
',
08-06-2010,
Hindi,
Hindi News,
Newsline,
Newsline Saharanpur Bureau,
Poison Killing,
Saharanpur,
Suheb Rehman,
समाचार
Subscribe to:
Posts (Atom)