Showing posts with label Football. Show all posts
Showing posts with label Football. Show all posts

Friday, July 9, 2010

समुद्री बाबा की अविश्वसनीय भविष्यवाणियां।


ओबेरहाउसेन। फीफा विश्व कप-2010 के मैचों से पहले सटीक भविष्यवाणियां करने वाला ऑक्टोपस पॉल दुनिया भर में सुपरस्टार बन गया है। इसकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ चुकी है कि स्पेन के शीर्ष राजनेताओं को इसकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। फुटबाल खिलाड़ियों से लेकर प्रशंसकों तक और यहां तक कि राजनेताओं ने भी पॉल की भविष्यवाणियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। पॉल एक समय इंग्लैंड में रहा करता था लेकिन अब उसे ओबेरहाउसेन लाया जा चुका है। उसने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। यही नहीं, पॉल ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन स्पेन से उसे हार झेलनी प़डेगी।
स्पेन के मिडफील्डर जावी ओलोंसो ने कहा, "पॉल तो बेहद शानदार है और अद्भुत अजूबा है।" पॉल को दुनिया भर की मीडिया ने बेहद लोकप्रिय बना दिया है। आस्ट्रेलियाई टेलीविज़न, सीएनएन, बीबीसी, वाशिंगटन पोस्ट, न्यूयार्क टाइम्स और दर्जनों खेल समाचार पत्रों ने पॉल की भविष्यवाणियों को सम्मानजनक स्थान दिया है।
पॉल के नाम से "टि्वटर" पर पल्पो पॉल नाम से एक एकाउंट खोला गया है, जिसके साथ अब तक हजारों लोग जु़ड चुके हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी पॉल के नाम से एक एकाउंट खुला है, जो काफी लोकप्रिय हो चुका है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पॉल स्पेन और हॉलैंड के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले का विजेता किसे घोषित करता है। पॉल को नियंत्रित करने वाले शुक्रवार को भारतीय समयानुसार 2.30 बजे यह बताने के लिए दुनिया के सामने आएंगे कि शनिवार को जर्मनी और उरूग्वे के बीच खेले जाने वाले तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबला का विजेता कौन होगा। इसके बाद पॉल शनिवार को खिताबी मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी करेगा।

Thursday, June 17, 2010

स्विट्जरलैंड ने स्पेन को हरा कर किया उलटफेर

वर्ल्ड कप फुटबॉल में स्विट्जरलैंड ने अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन को 1-0 से हरा दिया है. स्विट्जरलैंड के स्ट्राइकर जेल्सन फर्नान्डेज ने मैच के 52वें मिनट में गोल ठोंक कर मौजूदा यूरोपीय चैंपियन को सन्न कर दिया |
एक अन्य मैच में चिली ने होंडुरास को 1-0 से हरा कर 48 साल में वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है. उरुग्वे ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया है जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका का अगले दौर में पहुंचना मुश्किल लग रहा है |
: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

Wednesday, June 16, 2010

FIFA 2010: ब्राज़ील की पहली जीत


दक्षिण अफ़्रीका-जोहानेसबर्ग। मैकॉन और ब्लूमर इलानो के गोल की बदौलत पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप में उत्तर कोरिया को 2-1 से हराकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-जी में तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है। 44 वर्षों के बाद विश्व कपखेल रही कोरियाई टीम ने काफ़ी रक्षात्मक खेल दिखाया। गेंद ज़्यादातर ब्राज़ील के पैरों तले ही रही। काका, रोबिन्हो जैसे स्टार स्ट्राइकरों के बावजूद ब्राजील पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सका। मगर दूसरे हाफ में यही सुरक्षात्मक रवैया उत्तर कोरिया को भारी पड़ा। मैकॉन ने 55वें मिनट में दर्शनीय गोल पूरे स्टेडियम को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोलपोस्ट के दाई ओर से गेंद गोलकीपर को छकाते हुए सीधे जाली में जा उलझी। इसके बाद ब्राजील के हमले तेज हो गए। 72वें मिनट में बढि़या मूव बना और इसे ब्लूमर इलानो ने भुनाते हुए सीधे गेंद गोलपोस्ट में पहुंचा दी।

कोरियाई गेंद को अपने पास रखने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। हालांकि 88वें मिनट में जी युन नाम ने मिडफील्डरों के बढि़या पास का फायदा उठाते हुए गोल कर दिया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। ब्राजील ने यह मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। यह बढ़त और भी ज्यादा हो सकती थी, अगर उत्तर कोरिया हद से ज्यादा डिफेंस नहीं खेलता तो। पहले हाफ में ब्राजील ने शुरू से गेंद पर कब्जा जमाए रखा, लेकिन टीम उस आक्रामक अंदाज में नहीं दिखी, जिसके लिए वह मशहूर है। एशिया के वेन रूनी के नाम से मशहूर उनके फारवर्ड जोंग ताय से ने ब्राजीली खेमे में सेंध तो लगाई, लेकिन गेंद पर काबू नहीं कर पाए। ब्राजील के इलानो ने आठवें मिनट में शानदार शॉट लगाया, जो गोलपोस्ट से काफी दूर रहा। इसके बाद रोबिन्हो, एम बास्टोस, मैकॉनो ने कई प्रयास किए जो सफल नहीं हो सके|


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York