Showing posts with label Spain and Netherlands. Show all posts
Showing posts with label Spain and Netherlands. Show all posts

Friday, July 9, 2010

समुद्री बाबा की अविश्वसनीय भविष्यवाणियां।


ओबेरहाउसेन। फीफा विश्व कप-2010 के मैचों से पहले सटीक भविष्यवाणियां करने वाला ऑक्टोपस पॉल दुनिया भर में सुपरस्टार बन गया है। इसकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ चुकी है कि स्पेन के शीर्ष राजनेताओं को इसकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। फुटबाल खिलाड़ियों से लेकर प्रशंसकों तक और यहां तक कि राजनेताओं ने भी पॉल की भविष्यवाणियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। पॉल एक समय इंग्लैंड में रहा करता था लेकिन अब उसे ओबेरहाउसेन लाया जा चुका है। उसने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। यही नहीं, पॉल ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन स्पेन से उसे हार झेलनी प़डेगी।
स्पेन के मिडफील्डर जावी ओलोंसो ने कहा, "पॉल तो बेहद शानदार है और अद्भुत अजूबा है।" पॉल को दुनिया भर की मीडिया ने बेहद लोकप्रिय बना दिया है। आस्ट्रेलियाई टेलीविज़न, सीएनएन, बीबीसी, वाशिंगटन पोस्ट, न्यूयार्क टाइम्स और दर्जनों खेल समाचार पत्रों ने पॉल की भविष्यवाणियों को सम्मानजनक स्थान दिया है।
पॉल के नाम से "टि्वटर" पर पल्पो पॉल नाम से एक एकाउंट खोला गया है, जिसके साथ अब तक हजारों लोग जु़ड चुके हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी पॉल के नाम से एक एकाउंट खुला है, जो काफी लोकप्रिय हो चुका है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पॉल स्पेन और हॉलैंड के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले का विजेता किसे घोषित करता है। पॉल को नियंत्रित करने वाले शुक्रवार को भारतीय समयानुसार 2.30 बजे यह बताने के लिए दुनिया के सामने आएंगे कि शनिवार को जर्मनी और उरूग्वे के बीच खेले जाने वाले तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबला का विजेता कौन होगा। इसके बाद पॉल शनिवार को खिताबी मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी करेगा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York