Showing posts with label 17-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 17-06-2010. Show all posts

Friday, June 18, 2010

राज्य सभा के नये महारथी!!


राज्यसभा की 18 सीटों के लिए गुरुवार को पांच राज्यों में हुए चुनावों में विधायकों ने पार्टी व्हिप का खुलकर उल्लंघन किया। सबसे ज्यादा क्रॉस वोटिंग बिहार में हुई जहां इसी साल चुनाव होने हैं। राजस्थान में जाने-माने वकील राम जेठमलानी भाजपा के टिकट पर आसानी से ऊपरी सदन पहुंच गए, जबकि कर्नाटक में उद्योगपति विजय माल्या की भी भाजपा ने जीत में भरपूर मदद की। बिहार में पासवान के अलावा राजद-लोजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव, जदयू के रामचंद्र प्रसाद सिंह और उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी चुनाव जीत गए। कर्नाटक से बिहार किस्मत आजमाने गए उद्योगपति बीजी उदय को कुल दो वोट मिले। उन्हें समर्थन देने वाले बसपा उम्मीदवारों में भी चार ने रामकृपाल यादव का साथ दिया। भाजपा के बनवारी राम ने राजद को वोट दे दिया, जबकि राजद के दो विधायकों ने जदयू का साथ दिया। जदयू के दो विधायक मतदान से गैरहाजिर रहे। राजस्थान में मामला दिलचस्प रहा। जेठमलानी को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपने विधायकों को नजरबंद कर रखा था। भाजपा के अलावा कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी जेठमलानी का साथ दिया। माकपा ने गैरहाजिर रहकर उनकी मदद की। इससे जेठमलानी को चुनौती देने वाले कांग्रेस नेता और निर्दलीय उम्मीदवार संतोष बागड़ोदिया बुरी तरह हार गए। राजस्थान से कांग्रेस के आनंद शर्मा और अश्क अली टाक व भाजपा के वीपी सिंह भी जीत गए। कर्नाटक में कांग्रेस के ऑस्कर फर्नाडिस और भाजपा के एम वेंकैया नायडू व ए मंजूनाथ तो चुनाव जीते ही, साथ ही जेडीएस समर्थित विजय माल्या को भी भाजपा ने पूरा समर्थन दिया।
प्रसिद्ध उद्योगपति विजय माल्या, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीस कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।
निर्दलीय उम्मीदवार विजय माल्या पर सबकी निगाहें टिकी थे। इसके बावजूद वह शुरू से ही अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे और अंतत: उसे साबित भी कर दिखाया। वह इससे पहले 2002 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। माल्या, नायडू और फर्नाडीस के अलावा भाजपा के अयानूर मंजूनाथ ने भी जीत दर्ज की। एकमात्र असफल रहे उम्मीदवार हैं कांग्रेस के टी. वी. मारूती। चौथी सीट के लिए उनके और माल्या के बीच मुकाबला था। माल्या को जनता दल (सेक्यूलर) के 27, एक निर्दलीय और भाजपा के दूसरी वरीयता के मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की हार सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने
संघ नेतृत्व के निर्देश को ताक पर रख भाजपा ने माल्या का साथ दिया। झारखंड में धीरज साहू व झामुमो के केडी सिंह जीत गए, मगर भाजपा के अजय मारू हार गए। बिहार में कांग्रेस के राजद-लोजपा के साथ न आने से राजद के पांच विधायकों ने झारखंड में झामुमो उम्मीदवार केडी सिंह को वोट दिया। उड़ीसा में सत्ताधारी बीजद के तीनों उम्मीदवार प्यारे मोहन महापात्र, एसएन बेहेरा और षष्टम ओल्डा चुनाव जीत गए। भाजपा ने गैरहाजिर रहने का एलान किया था, मगर उसके एक विधायक भीमसेन चौधरी ने वोट डाला|

Thursday, June 17, 2010

पेड गिरने से 2 की मौत, मचा कोहराम


हाथरस: अलीगढ़ रोड़ पर पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस के पास पेड़ गिरा । 4 लोग दबें, 2 की मौत, 2 की हालत गम्भीर ।

रिपोर्ट : प्रशान्त भारती, न्यूज़लाइन हाथरस ब्यूरो

पश्चिम बंगाल: नक्सलियों के 'बंद' की घोषणा,हाई अलर्ट जारी


लालगढ़। पिछले एक साल में नक्सली हमले में मारे गए निर्दोष ग्रामीणों और पिछले दिनों रांझा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के विरोध में शुक्रवार को आयोजित 'बंगाल बंद' के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है। लालगढ़ में सुरक्षा बलों के अभियान का एक साल पूरा होने को है।

इस बारे में पूछे जाने पर राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने 'आईएएनएस' से बातचीत में कहा, "नक्सलियों द्वारा रांझा के जंगलों से भागने के बाद हमें जहां-जहां उनके छुपे होने की खबर मिल रही है, वहीं हमारा तलाशी अभियान जारी है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

बिहार से रूडी और पासवान जीते राज्यसभा चुनाव


नई दिल्ली: बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों में से दो के नतीजे आ चुके हैं। इन दो सीटों पर एक पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के मुखिया रामविलास पासवान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी की जीत हुई है। शेष तीन सीटों के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए है।
राज्य सभा की 18 सीटों के लिए पांच राज्यों में आज वोटिंग हुई। इनमें बिहार से पांच, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार, उड़ीसा से तीन तथा झारखंड से दो सीटों पर फ़ैसला होना है |
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

दोस्ती पर लगा दाग़, दोस्त बने हत्यारे


" दुनिया का सबसे पाक रिश्ता "दोस्ती" आज दाग़दार हो गया "

" बदायूं में हुई इस शर्मनाक वारदात से तो यही प्रतीत होता है "

बदायूं: थाना ज़रीफ़नगर के गांव चिरबहारा में दोस्ती के रिश्ते पर लगा दाग़ | दोस्तों ने नौटंकी के बहाने घर से बुलाकर स्वामी सिंह(25) को मौत के घाट उतारा. हत्यारे दोस्त फ़रार |

: रिपोर्ट: पंकज गुप्ता न्यूज़लाइन बदायूं ब्यूरो

मुरादाबाद में 25 लाख की लूट, यूपी में लुटेरों के हौसले बुलन्द


मुरादाबाद : थाना सिविल लाइन्स इलाक़े में दिन-दहाडे यूनियन बैंक में 25 लाख की लूट. 2 लुटेरे फ़रार, 1 गिरफ़्तार. पुलिस तलाश में जुटी |

रिपोर्ट: मुज़म्मिल दानिश, न्यूज़लाइन मुरादाबाद ब्यूरो

'राजनीति' फिल्म दिखाने पर अब जांच के आदेश


जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को राजनीति ने आखिर मुश्किल में डाल ही दिया है। जयपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एडीशनल सीजीएम) की अदालत ने पायरेटेड सीडी से फिल्म राजनीति दिखाने के मामले में भाजपा के मुख्य सचेतक राजेंद्र सिंह राठौ़ड और होटल मालिक रमाकांत, प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

इस सम्बंध में दायर इस्तगासा पर आज सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ये फ़ैसला सुनाया |

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

उरुग्वे ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा


प्रिटोरिया। फ़ीफ़ा विश्व कप 2010 में ग्रुप ए में खेले गए एक मुकाबले में उरुग्वे ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 3-0 से रौंद दिया। उरुग्वे के स्ट्राइकर डेविड फोरलैन ने इस मैच में दो गोल दागे। फोरलैन ने मैच के 24वें मिनट में चमत्कारिक गोल किया और फिर दूसरे हाफ में उन्होंने पेनाल्टी शॉट को साउथ अफ्रीकी गोलपोस्ट में डालकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

मैच के अंतिम क्षणों परेरा ने एक और गोल करके दक्षिण अफ्रीका की करारी हार सुनिश्चित कर दी। मेजबान टीम के लिए इस करारी हार के बाद नॉक आउट रांउड के लिए क्वालिफाई करना टेढी खीर हो गया है।

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

सलमान ने की नई पहल


श्रीलंका में शूटिंग कर सलमान खान बॉलीवुड में नया रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। वे पहले बॉलीवुड के स्‍टार है , जिन्होंने श्रीलंका को अपना शूटिंग स्‍थल बनाया है। सलमान खान का कहना है कि शूटिंग की इजाजत लेने के लिए श्रीलंका के प्रेसीडेंट महिंद्रा राजापक्‍क्षे से उनकी बात चल रही हैं। उनका कहना है कि यह फिल्‍म क्रॉस कल्‍चर पर आधारित होगी। फिल्‍म की शूटिंग के लिए मैं खुद श्रीलंका जाउंगा। शूटिंग का सेट आम आदमी के लिए खुला होगा। वहां के स्‍थानीय लोग हिंदी सिनेमा को बनते देख पाएंगे। फिल्‍म के बनने से दोनों देशों के रिश्‍तों में सुधार आएगा ।

: न्यूज़लाइन एन्टरटेन्मेन्ट

अमर सिंह बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष


लखनऊ। लखनऊ में गैर राजनीतिक संगठन की पहली कार्यकारिणी की घोषणा अमर सिंह ने कर दी है।

खुद अमर सिंह, राष्ट्रीय लोकमंच नाम के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे लोकमंच की उपाध्यक्ष जया प्रदा, महासचिव संजय दत्त और सांस्कृतिक अध्यक्ष मनोज तिवारी को बनाया गया है। इस मौके पर अमर सिंह ने अपने संगठन का झंडा भी जारी किया | समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद अमर सिंह ने लोकमंच स्थापित करने के साथ साथ फिल्म बनाने का भी एलान किया था।

पूर्वाचल की राजनीति पर अमर सिंह भोजपुरी फिल्म " धोखा " बना रहे है | अमर सिंह ने कहा कि 2012 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनावों से पहले फिल्म तैयार हो जाएगी।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत


Muzaffarnagar/मुज़फ़्फ़रनगर: शामली के संजीवनी हौस्पिटल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत. गुस्साए परिजनों ने किया भरपूर हंगामा, अस्पताल में जमकर की तोड-फोड । रिपोर्ट : न्यूज़लाइन मुज़फ़्फ़रनगर ब्यूरो

अब शकीरा की धुन पर थिरकेगा बॉलीवुड


बॉलीवुड पहले से ही इंटरनेशनल सिंगर्स को आकर्षित करता रहा है। पहले केली मिनोग ने फिल्म ब्लू के लिए गाना गाया था और अब खबर है कि अपने लटके झटकों के लिए मशहूर लेटिन अमेरिकन सिंगर "शकीरा" बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना गाने जा रही हैं। शकीरा म्यूज़िक डायरेक्टर सलीम सुलेमान के द्वारा कम्पोज़ किया हुआ एक कैबरे सॉन्ग गाएंगी|

यह गाना साउथ अफ्रीकन मॉडल कैंडिस बाउचर पर फिल्माया जाना है। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है | शकीरा इससे पहले मुंबई में लाइव परफोर्म भी कर चुकी हैं और इंडिया में उनके दीवानों की कमी नहीं है। शकीरा भी बॉलीवुड फिल्मों में गाने की इच्छा ज़ाहिर कर चुकी थीं। ऐसे में जब उन्हें इस फिल्म में गाने के लिए अप्रोच किया गया तो वह झट से तैयार हो गईं। म्यूज़िक डायरेक्टर सलीम सुलेमान ने बताया कि इस गाने में शकीरा का धमाकेदार अंदाज़ देखने को मिलेगा।
: न्यूज़लाइन बॉलीवुड न्यूज़

दिल्ली मेट्रो की बढ़ती लंबाई कहीं परेशानी ना खड़ी कर दे!!




गुड़गांव। साइबर सिटी गुड़गांव में रहने वाले लोगों को जल्द ही मेट्रो सेवा का लाभ मिल सकेगा । सोमवार को मेट्रो की कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर लाइन का उद्घाटन होने जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो रेल कर्पोरेशन के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, "कुतुब मीनार-हुडा सिटी सेंटर कॉरीडोर सोमवार को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पहली मेट्रो रेल दिल्ली के कुतुब मीनार और गुड़गांव स्थित हुडा सिटी सेंटर से सुबह आठ बजे एक साथ रवाना होगी।

अधिकारी ने बताया कि इस लाइन को एक महीने के भीतर केंद्रीय सचिवालय से जोड़ दिया जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार, "कॉरीडोर का बाकी हिस्सा यानी कुतुब मीनार से केंद्रीय सचिवालय की लाइन अगले महीने चालू होने की संभावना है। 14.47 किलोमीटर लंबे कॉरीडोर पर शुरुआत में सुबह छह से रात 11 बजे के बीच प्रत्येक 12 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल चलेगी।

: न्यूज़लाइन मेट्रो न्यूज़

भारतीय छात्र की हत्या के आरोप में पहली गिरफ़्तारी


जनवरी में भारतीय मूल के छात्र नितिन गर्ग की हत्या के सिलसिले में आस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ़्तार किया है। इस लडके को विक्टोरिया पुलिस ने पश्चिमी मेलबर्न के याराविले से आस्ट्रेलियाई समय के अनुसार आज सुबह 9 बजे गिरफ़्तार किया। विक्टोरिया पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार उनके जांच अधिकारी अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं, और अभी छानबीन जारी है। गौरतलब है कि नितिन गर्ग की हत्या 2 जनवरी की रात 9.20 पर याराविले इलाके में एक रेस्तरां हन्ग्री जैक के बाहर चाकू मार कर कर दी गई थी।

ख़ूबसूरत राजनेता


चुनाव जीतने के लिए क्या चाहिए? वोटबैंक का गणित, प्रलोभन, सपने, नारे... शायद किसी हद तक विकास की गाथा भी | परंतु हाल-फ़िलहाल के नज़रिये से देखा जाए तो साथ ही साथ चुनाव जीतने के लिए सुंदर दिखना भी उतना ही आवश्यक हो चला है |
एक नये शोध के अनुसार, लोग वोट देते समय उम्मीदवार की सुंदरता को भी ध्यान में रखते हैं. वे भले ही इस बात पर अधिक गौर ना फ़रमाते हों परंतु उम्मीदवार की शारीरिक रूपरेखा मतदाता की पसंद को अवश्य ही प्रभावित करती है |
राजनेता की छवि का लोगों के दिमाग पर गहरा असर पड़ता है परंतु उतना ही असर उसके हावभाव और उसली "लाइफस्टाइल" का भी पडता है | यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ओलिवोला और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के एलेक्ज़ेंडर टोदोरोव के अभ्यास के अनुसार लोगों के मतदान पर राजनेता की शारीरिक सुंदरता का गहरा प्रभाव पडता है. यह प्रभाव उन लोगों पर अधिक पडता है जो कम पढे लिखे हैं तथा जो कूट राजनीति को नहीं समझते तथा ना ही देश दुनिया की खबरों से सरोकार रखते हैं |
जो लोग कम पढे लिखे हैं तथा जो बहुत टीवी देखते हैं और लोगों से बहुत जल्द प्रभावित हो जाते हैं, उन पर राजनेताओं की शारीरिक सुंदरता का गहरा प्रभाव पडता है. जब वे वोट देने जाते हैं तो उन्हें अपनी पसंद बनाने के लिए किसी ना किसी आधार की आवश्यकता पड़ती है. ढेर सारे मुद्दों और बातों के बीच उनका दिमाग सबसे छोटा रास्ता तलाशता है यानी कि "शोर्टकट". यह शोर्टकट उन्हें राजनेता की शारीरिक अवस्था में मिलता है क्योंकि वह मतदाता सबसे पहले वही देखता है |
इसलिए वोट देते समय उसकी पसंद उस उम्मीदवार पर ठहर जाती है जो सुंदर हो. यह सुंदरता उम्मीदवार के चेहरे, उसकी मुस्कान, उसकी गम्भीरता और उसके शरीर सौष्ठव आदि पर निर्भर करती है |

राज्यसभा सीटों के लिये मतदान आज


बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के अलावा राजस्थान और कर्नाटक में चार-चार, उड़ीसा में तीन और झारखंड में दो सीटों के लिए आज चुनाव हो रहे हैं. झारखण्ड की दो राज्यसभा सीटों के लिये राज्य विधानसभा के पूर्ण 81 सदस्य आज यहां विधानसभा भवन में मतदान करेंगे | जिनके मतदान से तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है |
झारखण्ड में दो राज्यसभा सीटों के लिये कांग्रेस, भाजपा और झामुमो के कुल तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और उनके भाग्य का फैसला आज होने वाले मतदान में होना है.
भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने जहां मतदान में हिस्सा लेने से ही इंकार कर दिया है वहीं राज्य विधानसभा के तीन विधायक विभिन्न आपराधिक मामलों में जेलों में बंद हैं. जिन्होंने आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अपने मताधिकार के प्रयोग के लिये उन्होंने अनुमति मांगी है और उन्हे इसके लिये अनुमति मिल भी गयी है. |
राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और झामुमो के 18-18 कांग्रेस के 14, झाविमो के 11, राजद और आजसू के पांच-पांच तथा जद यू के दो विधायक हैं. आठ अन्य विधायक छोटे दलों के अथवा निर्दलीय हैं |
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

किर्गिस्तान से भारतीयों को जल्द लाया जाएगा स्वदेश

नई दिल्ली/ ओश : किर्गिस्तान के दंगाग्रस्त ओश शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने के लिए चार्टर्ड विमान भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने जरूरतमंद छात्रों के लिए एकतरफा मुफ्त टिकट का भी इंतजाम किया है। ओश समेत किर्गिस्तान के अन्य शहरों में जारी जातीय दंगों में अब तक 179 लोग मारे गए हैं। हिंसा की वजह से 275000 नागरिक पलायन कर चुके हैं। किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान सीमा पर कम से कम 60000 शरणार्थी जमा हो गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बुधवार को बताया कि किर्गिजिस्तान की राजधानी बिश्केक स्थित भारतीय उच्चयोग छात्रों की घर वापसी के इंतजाम करेगा।
उन्होंने बताया कि बिश्केक में चार्टर्ड और व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बेरोकटोक हो रही है। कुछ छात्र अभी किर्गिस्तान में ही रहना चाहते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए बिश्केक में हॉस्टल का इंतजाम किया गया है।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

" अनुरोध..................."


गर्मियों के दिनों में बहुत सी चिडियें सिर्फ़ इसलिये मर जाती हैं कि उन्हें कहीं भी पीने का पानी तक नसीब नहीं होता । ऐसे में इंसान होने के नाते इन्हें पीने का पानी उप्लब्ध कराना अथवा इनकी रक्षा करना हमारा फ़र्ज़ बनता है ।

हम इंसान तो अपनी भूख-प्यास की बात भाषा के माध्यम से एक-दूसरे तक पहुंचा सकते हैं लेकिन ये हमसे कहेंगे भी तो क्या, ये तो "बे-ज़ुबान" हैं |

" न्यूज़लाइन नेट्वर्क " आप सभी इंसानों से अनुरोध करता है कि अपने घरों के टेरस, बालकनी छत, औफ़िस, दुकान आदि की छतों पर चिडियों के पीने के लिये वाटर पाट रख दें और "इंसान" होने का "फ़र्ज़" अदा करें ।

: न्यूज़लाइन नेट्वर्क 'अनुरोध'

स्विट्जरलैंड ने स्पेन को हरा कर किया उलटफेर

वर्ल्ड कप फुटबॉल में स्विट्जरलैंड ने अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन को 1-0 से हरा दिया है. स्विट्जरलैंड के स्ट्राइकर जेल्सन फर्नान्डेज ने मैच के 52वें मिनट में गोल ठोंक कर मौजूदा यूरोपीय चैंपियन को सन्न कर दिया |
एक अन्य मैच में चिली ने होंडुरास को 1-0 से हरा कर 48 साल में वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है. उरुग्वे ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया है जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका का अगले दौर में पहुंचना मुश्किल लग रहा है |
: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York